होटल, रेस्तरां, धार्मिक स्थलों और मॉल्स के लिए दिशा-निर्देश जारी
देश में आठ जून से खुलने जा रहे मंदिर व अन्य धार्मिक स्थल, रेस्तरां, होटल और मॉल्स के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय ने दिशानिर्देश जारी किया है। इन सभी स्थानों पर जाने वाले और इन स्थानों के व्यवस्था देखने वालों के लिए क्या करें और क्या न करें की सूची जारी की गई है। इन चारों...
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित की मौत पर परिवार को मिलेगा एक लाखः त्रिवेंद्र
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि उत्तराखंड के कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु पर उसके आश्रित को एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कन्टेनमेंट जोन में गाइडलाइन का कड़ाई से साथ पालन करवाए जाने के निर्देश दिये। कन्टेनमेंट जोन के बाहर भी शारीरिक दूरी और मास्क की अनिवार्यता के लिए लोगों को लगातार...
फ्लाइट से आने वाले प्रवासियों से एकांतवास का खर्च वसूलने पर सरकार से जवाब तलब
हाईकोर्ट ने फ्लाइट से आने वाले प्रवासियों के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद केंद्र सरकार, राज्य सरकार के अलावा मुख्य सचिव, नागरिक उड्डयन सचिव को 9 जून तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिये हैं।
मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार उमेश कुमार...
कोरोना की जांच के लिए आईआईपी देहरादून की प्रयोगशाला शुरू
उत्तराखंड में कोरोना पर रोकथाम के लिए राज्य में एक अतिरिक्त जांच सुविधा लैब आज से प्रारंभ हो गई है। देहरादून स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट आफ पेट्रोलियम (आईआईपी) की प्रयोगशाला का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर राज्य सरकार की ओर से अपर सचिव (चिकित्सा स्वास्थ्य) युगल किशोर पंत तथा आईआईपी के निदेशक अंजन राय ने संयुक्त रूप...
गोपाल उप्रेती के धनिया ने बनाई गिनिस बुक ऑफ रिकॉर्ड में जगह!!
उत्तराखंड के रानीखेत के बिल्लेख गांव में गोपाल उप्रेती ने नया कीर्तिमान बनाते हुए अपने बाग में उगे जैविक धनिया के पौधों को विश्व रिकॉर्ड में जगह दिलाई है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा 2.16 मीटर यानी 7.1 फुट का धनिये का पौधा हौ और इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गय है। इंगलैंड स्थित मुख्यालय ने...
उत्तराखंड : दिल्ली, मुंबई समेत देश के 75 शहरों से आने पर 21 दिन क्वारंटाइन
राज्य सरकार द्वारा जारी नये दिशानिर्दशों के मुताबिक अब दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे 75 कोरोना संवेदनशील शहरों से आने वाले यात्रियों को सात दिन सरकारी/पेड क्वारंटाइन और 14 दिन होम क्वारंटाइन पर अनिवार्य रहना पड़ेगा।
मुख्य सचिव ने बताया कि देश के इन "हाई लोड" वाले 75 शहरों से आने वालों को लेकर सरकार ने यह फैसला किया है।...
सतपाल महाराज के बेटे का चौबट्टाखाल कनेक्शन, ग्रामीण डरे
पौड़ी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र सुयश महाराज तीन दिन तक विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में रहे हैं। इस वजह से यहां के ग्रामीण भयभीत हैं। लोगों का आरोप है कि अभी तक प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाके में नहीं पहुंची है।
ब्लाक पोखड़ा के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत का दावा है कि महाराज के पुत्र 26,27 और 28 मई...
कोरोना से जंग में आईआईटी रुड़की का एक और कदम
आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं ने कोरोना के खतरे को कम करने के लिए फेस मास्क और पीपीई किट के लिए एक नैनो कोटिंग सिस्टम विकसित किया है। 10 से 15 मिनट के भीतर रोगजनकों को प्रभावी ढंग से मारने के लिए इस कोटिंग का परीक्षण किया गया है। यह फॉर्म्यूलैशन स्टैफिलोकोकस ऑरियस और एस्चेरिचिया कोलाई 157 जैसे नैदानिक रोगजनकों...
हाईकोर्ट एकांतवास केंद्रों में अव्यवस्था पर नाराज
हाईकोर्ट ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ग्रामीण क्षेत्रों के एकांतवास केंद्रों की निरीक्षण रिपोर्ट पर संज्ञान लिया है। इनकी बदहाली, साफ-सफाई की अव्यवस्था व भोजन की व्यवस्था न होने पर सरकार को फटकार लगाई है। हाईकोटर् ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वह 4 मई 2020 के शासनादेश के अनुपालन में जिला अधिकारियों के माध्यम से...
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस और मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से कम
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव केस मिलने और संक्रमित लोगों की मृत्यु दर का औसत राष्ट्रीय औसत के मुकाबले कम है। इसके साथ ही राज्य में इसके डबलिंग रेट में भी सुधार हो रहा है, इसलिए राज्य को लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। इसकी रोकथाम के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से ढांचागत तैयारी पहले ही...


























































