उत्तराखंडः केदारनाथ धाम में मौसम की पहली बर्फबारी
केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से निचले क्षेत्रों में भी ठंड महसूस की जा रही है। केदारनाथ धाम में बर्फबारी से यात्रियों के चेहरे खिल उठे हैं। अनलाॅक 5 में छूट मिलने के बाद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं और...
जीवा गैंग का शार्प शूटर समेत 3 गिरफ्तार
देहरा दून पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने जीवा गैंग के शार्प शूटर सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल, कारतूस, खुखरी व बाइक भी बरामद हुई।
डीआईजी अरूण मोहन जोशी ने गुरुवार को बताया कि सोमवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने दून...
विदेशों में फिर रिलीज होगी शाहरुख और काजोल की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’
शाहरुख खान और काजोल अभिनीत रोमांटिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजी) के हाल में 25 साल पूरे किए हैं। आइकॉनिक फिल्म 'डीडीएलजी' 20 अक्टूबर, 1995 को रिलीज हुई थी। इस खास मौक पर जहां फिल्म के कलाकारों ने फिल्म से जुड़ी यादों को ताजा किया है, वहीं अब यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर...
Vocal for Local: उत्तराखंड के उत्पादों को मिलेगा नया “पिंटू” डिजिटल मंच
उत्तराखंड के लोकल उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हे प्लेटफॉर्म देने के लिये राज्य के ही कुछ युवाओं ने एक पहल की है। इन युवाओं ने बनाया है "पिंटू" एप्प। गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी जी के कर कमलों से पौड़ी में इसे लॉंच किया गया है। इस एप्प पर आप तिमले, लिंगड़े का अचार, पहाड़ी लूण व शहद...
उत्तराखंड में कोरोना वैक्सीन के रखरखाव और क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स गठित
दुनिया में कोविड 19 के टीके बेशक अभी मार्केट में नहीं आए हैं लेकिन उत्तराखंड सरकार ने भविष्य में टीके आने पर उनके रखरखाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी है। राज्य के मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने आज इस बारे में त्रिस्तरीय टास्क फोर्स के गठन का ऐलान भी कर दिया।
मुख्य सचिव के अनुसार कोविड-19 महामारी के...
महाराष्ट्र के राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को हाईकोर्ट का नोटिस
नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश के बावजूद सुविधाओं के बकाया न जमा करने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को अवमानना का नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।
सुप्रीम कोर्ट सुविधाओं के बकाया मामले में पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और पूर्व सीएम बीसी खंडूरी के खिलाफ जारी अवमानना के...
राज्यसभा चुनााव की अधिसूचना जारी, 27 अक्टूबर को नामांकन
उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट का चुनाव होने वाला है। ऐसे में कौन राज्यसभा सदस्य चुना जाएगा, इस बात के लिए दल के प्रमुख नेताओं में होड़ है। राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। 27 अक्टूबर तक नामांकन किए जाएंगे। इसके लिए मंगलवार को उत्तराखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल को रिटर्निंग आफिसर और नरेन्द्र...
धारचूला झूला पुल बुधवार से तीन दिन के लिए खुलेगा
भारत-नेपाल को जोड़ने वाला अंतरराष्ट्रीय धारचूला झूला पुल बुधवार से तीन दिन के लिए खुल जाएगा। यह फैसला भारत से पेंशन लेने वाले नेपाल के पेंशनर्स के हित में लिया गया है। यह जानकारी उप जिलाधिकारी धारचूला एके शुक्ला ने मंगलवार को दी।
एसडीएम एके शुक्ला ने कहा है कि नेपाल के दार्चुला जिले के 120 नेपाली पेंशनर्स भारत के धारचूला...
हंसी की खुशी लौटाएगी सरकार, परिवार से साधा जा रहा संपर्क
कुमाऊं विश्वविद्यालयकी मेधावी छात्रा रहीं हंसी की दास्तां जानने के बाद जिलाधिकारी सी रविशंकर ने एसडीएम गोपाल सिंह रावत को उनकी समस्या दूर करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के प्रवक्ता, कैबिनेट मंत्री व हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक ने कहा है कि उन्हें जैसे ही हंसी की स्थिति की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल डीएम अल्मोड़ा नितिन भदौरिया से...
रुड़की की घटना के बाद जागा खाद्य आपूर्ति विभाग, ताबड़तोड़ छापे
रुड़की में कुट्टू का आटे से बना भोजन खाने के बाद बीमार हुए लोगों के मामले पर देहरादून खाद्य विभाग जाग गया है। त्योहारी सीजन में मिलावट और एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री की बिक्री को रोकने के लिए आपूर्ति विभाग ने भी शहर में जांच शुरू कर दी है।
नवरात्र के व्रत खोलने के लिए बीते रोज रुड़की में...



























































