टोला-ग्वाड गांव के 122 लोगों को बुखार, कोरोना टेस्ट कराया, रिपोर्ट नहीं आई
कीर्तिनगर ब्लाक के डागर पट्टी के अंतर्गत टोला-ग्वाड गांव के बुखार पीड़ित ग्रामीणों की अभी तक कोरोना की जांच रिपोर्ट न आने पर डागर पट्टी संघर्ष समिति ने नाराजगी व्यक्त की है। टोला-ग्वाड गांव के 122 ग्रामीण लम्बे समय से बुखार है। इस संदर्भ में डागर पट्टी संघर्ष समिति के संयोजक गौरव राणा ने सामुदायिक चिकित्सा प्रभारी कीर्तिनगर को...
हल्द्वानी,हरिद्वार, देहरादून में रोजाना कोरोना के 30 से 50 हजार टेस्ट हों: हाईकोर्ट
हाइकोर्ट ने उत्तराखंड की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ दायर जनहित याचिकाओं की अर्जेंट सुनवाई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। अदालत ने निर्देश दिए हैंं कि हल्द्वानी, हरिद्वार व देहरादून में आरटीपीसीआर वे रैपिड एंटीजन टेस्ट 30 से 50 हजार प्रतिदिन किए जाएं।
याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट में अर्जेंसी प्रार्थनापत्र दाखिल कर अनुरोध किया गया था कि इस महामारी...
स्टेट प्लेन से 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन पहुंचे उत्तराखंड
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह के विशेष प्रयास से स्टेट प्लेन से 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप देर रात उत्तराखंड पहुंची। उम्मीद है कि अब राज्य में रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत नहीं होगी। यह खेप गुजरात के अहमदाबाद से लायी गई है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है कि सभी जिलों में रेमडेसिविर इंजेक्शन के खपत और...
प्रतीकात्मक हुआ कुंभ का चौथा शाही स्नान, बुधवार से हरिद्वार में कर्फ्यू
शाही स्नान खत्म होते ही हरिद्वार जिला प्रशासन ने कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। जिला प्रशासन ने 28 अप्रैल से 3 मई तक हरिद्वार में कर्फ़्यू लगाने का निर्णय लिया है। डीएम सी.रविशंकर के मुताबिक कोरोना के बढ़ते खतरे को देते हुए हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, भगवानपुर समेत सभी नगरीय क्षेत्रों में कर्फ़्यू लगाने का निर्णय लिया गया है।...
महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान में अखाड़ों ने किया प्रतीकात्मक स्नान
कुंभ मेले का आखिरी चैत्र पूर्णिमा शाही स्नान मंगलवार को सम्पन्न हो गया। कोरोना महामारी के चलते सीतिम संख्या में कोविड नियमों का पालन करते हुए संतों ने स्नान किया। अंतिम स्नान में प्रथम स्नान श्री पंचायती अखाड़ज्ञ निरंजनी और आनंद अखाड़े ने किया। इस दौरान मेला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्तास इंतजाम किए गए।
शाही स्नान से पहले निरंजनी...
प्राइवेट अस्पताल कोविड अस्पताल में परिवर्तित
जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कोविड मरीजों की संख्या में हो रही वृद्धि के मद्देनजर निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल के रूप में परिवर्तित किया है। यहां माॅनिटरिंग के नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है।
उन्होने बताया कि देवभूमि हाॅस्पिटल व केवीआर हाॅस्पिटल काशीपुर में पशु चिकित्साधिकारी डा. विक्रान्त गिल, सिद्धि निवायक अस्पताल व प्रकाश अस्पताल रिसर्चल सेंटर काशीपुर में...
सुमनाः करीब एक दर्जन स्थानों पर टूटे थे ग्लेशियर
भापकुंड से लेकर सुमना तक करीब एक दर्जन स्थानों पर विशालकाय ग्लेशियर टूट कर गिरे थे। सुमना में जो ग्लेशियर आया, उससे कई गुना बड़े ग्लेशियर मार्ग पर पड़े हैं। सुमना में रेस्क्यू अभियान दिन-रात जारी है। अब सेना के साथ ही आईटीबीपी एवं बीआरओ की टीम भी रेस्क्यू अभियान मे जुटी है।
बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमाण्डर कर्नल...
उत्तराखंड: कोविड लिंक में एक साथ मिलेगी जानकारी
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे और लोगों को जानकारी के बाबत राज्य सरकार की ओर से एक साथ जानकारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण लिंक जारी किए गए हैं। घर बैठे इस लिंक में सभी कोविड उपचार से संबंधित जानकारी मिलेगी। घर से बाहर अनावश्यक अस्पताल के चक्कर लगाने की अब आवश्यक्ता नहीं पड़ेगी। मुश्किल समय में लिंक आपकी सहायता कर सकता है। इसमें...
उत्तराखंड कैबिनेट:450 करोड़ खर्च कर राज्य में लगेगी मुफ्त वैक्सीन
उत्तराखंड मंत्रीमंडल ने सोमवार को राज्य के सभी 18 साल से अधिक उम्र वाले लोगों के मुफ्त वैक्सीन के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। प्रदेश में कोविड की रोकथाम के लिए 18 से 45 वर्ष आयुवर्ग के सभी लोगों को निशुल्क टीका लगेगा, जिसकी आबादी करीब 50 लाख है। जिसका खर्च लगभग 450 करोड़ का खर्च आयेगा जो राज्य...
उधम सिंह नगर में 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू
उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी ने सोमवार को 3 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू करने के आदेश जारी कर दिये हैं। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने पूर्व में पारित आदेशों में आशिक संशोधन करते हुए जिले में नगर निगम,नगर पालिका,नगर पंचायतों के क्षेत्रान्तर्गत निम्न गतिविधियों को छोड़कर अन्य समस्त गतिविधियों पर कर्फयू लगा दिया है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 26 अप्रैल...



























































