लंदन के रायल कालेज आफ आर्ट में हुआ गोपेश्वर के दीपक का चयन
उत्तराखंड की परंपरा और यहां कि प्रतिभा किसी से छिपी नहीं हैं।इसी कड़ी में विकासखंड घाट जाखणी निवासी दीपक का सेलेक्शन दुनिया भर में मशहूर और रैंकिंग में शीर्ष पर यूनिवर्सिटी रायल कालेज आफ आर्ट एंड डिजाईन,लंदन में मास्टर आफ फाईन आर्ट में रिसर्च के लिए हुआ है।इतना ही नहीं इस रिसर्च के लिए उन्हें स्कालरशिप भी मिलेगी।
दीपक सिंह...
सरकारी भूमि का 7.39 करोड़ मुआवजा लेना चाहता था पीआईएल कर्ता
हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर करने वाले रामनारायन ने सरकारी जमीन का 7.39 करोड़ रुपये मुआवजा लेने की कोशिश की थी, लेकिन एसएएलओ डीपी सिंह ने उनका मुआवजा मंजूर नहीं किया था। इसी तरह कोर्ट में दूसरी याचिका करने वाले रमन फुटेला को गलत तरीके से 28 लाख मुआवजा वापस करने का नोटिस जारी किया गया था। सूत्रों की...
उत्तराखंड के नए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के नये मुख्यमंत्री बनने पर शनिवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में 3 बजे शपथ ग्रहण करेंगे।शुक्रवार को देहरादून में पार्टी विधायक दल की बैठक में रावत के नाम पर सर्वसहमति से मुहर लगा दी गई।शुक्रवार को हुई बैठक में दिल्ली से आये पार्टी पर्यवेक्षक भी मौजूद रहे। बीजेपी के चुनाव...
उत्तराखंड में बना कांग्रेस युक्त मंत्रीमंडल
शनिवार को उत्तराखंड के नौवे सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शपथ ले ली। ऱाज्यपाल के.के पाल ने पीएम मोदी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री के साथ साथ मंत्रीमंडल के सदस्यों को शपथ दिलाई। चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देस को कांग्रेस मुक्त करने के अपे वादे की तरफ तो...
त्रिवेंद्र रावत के मुख्यमंत्री बनने से गढ़वाल विश्वविद्यालय में है कुछ खास उत्साह
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गढ़वाल विश्वविद्धालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।पत्रकारिता विभाग गढ़वाल विश्वविद्यालय से त्रिवेंद्र रावत ने 1981-83 तक प्रो.आशा राम डंगवाल जी के मार्गदर्शन में पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया। सीएम बनने से यह विश्वविद्यालय के टीचरों को उम्मीद है कि रावत न सिर्फ पूरे प्रदेश को विकास के पथ पर ले जायेंगे बल्कि पत्रकारिता...
मलाईदार कुर्सियों पर काबिज हैं 118 करोड़ के घोटाले के सूत्रधार
नेशनल हाइवे भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में हुए 118 करोड़ के घोटाले की जांच देर रात बंद कमरे में चलती रही। सवाल यह उठ रहा है कि एनएच के चौड़ीकरण व मुआवजे के वितरण को लेकर समय समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठकें की जाती रहीं, लेकिन चार सालों तक यह खेल पकड़ में क्यों नहीं आया? कहीं न...
दुर्घटना के बाद मौके पर मची चीख पुकार
सितारगंज थाना क्षेत्र के विस्टी चौराहे पर डस्ट से भरा डंपर बेकाबू होकर मार्शल जीप पर पलट गया जिससे मार्शल जीप में सवार चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नौ यात्रियों को मामूली चोट आई हैं। दुर्घटना का शिकार हुए 16 लोग सिडकुल की रॉकेट फैक्ट्री में...
बीजेपी के राजतिलक की तारीख 18 मार्च है उत्तराखंड के लिये खास
शनिवार यानि 18 मार्च को "तारीख गवाह है" जुमला देहरादून में सच होता दिखेगा। उत्तराखंड के लिए यह तारीख इतिहास के पन्नों पर लिखी हुई है। साल भर पहले इसी दिन प्रदेश ने राजनितिक तख्ता पलट देखा था। इसके चलते कांग्रेस के विधायकों ने विधान सभा में ही पार्इटी और मुख्यमंत्री हरीश रावत के खिलाफ बगावत कर सरकार को...
परेड ग्राउंड में कार्यक्रम के लिए डायवर्ट होंगे कुछ रुट
18 मार्च को वीवीआईपी परेड ग्राउण्ड में कार्यक्रम के लिये देहरादून शहर की आन्तरिक यातायात व्यवस्था हेतु डायवर्ट एवं मार्ग व्यवस्था।18 मार्च को शहर क्षेत्र में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबन्धित रहेगा।
वीवीआईपी के जीटीसी हैलीपैड पर पहुंचने से 10 मिनट पूर्व जीटीसी हैलीपैड की ओर जाने वाले समस्त वाहनों को रोक दिया जायेगा।
दिलाराम...
हाईकोर्ट के आदेशों की उड रही धज्जियां बिना अनुमति के चल रही पालीथीन की फैक्ट्रियां
पालीथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए भले ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा कडे आदेश दिये गये हों और जिला प्रसाशन सहित सरकार को भी कडे निर्देश दिये गये हों बावजूद इसके जनपद उधमसिंह नगर में कई दर्जन पालीथीन की फैक्ट्रीयां प्रशासन की आंखों में धूल झोंक कर चल रही है जिनपर कार्यवाही करना तो दूर प्रशासन द्वारा अब तक इन फैक्ट्रीयों को बंद करने की...























































