Page 1933

उत्तराखंड की बडूली टीम पहुंची न्यूज़ीलैंड

बुधवार को बडूली टीम के 9 सदस्य न्यूजीलैंड पहुंचे जिनका स्वागत न्यूजीलैंड के उत्तराखंडियों ने दिल खोल कर किया। जिससे बडूली के सदस्यों को घर जैसा महसूस हुआ। राकेश भारद्वाज ने बातचीत में बताया कि न्यूजीलैंड पहुंचने का एहसास बिल्कुल अलग है और यहां सब कुछ बहुत अपना और अलग है।राकेश ने बताया कि गुरुवार यानि कल बडूली टीम आकलैंड के एवेनडेल कालेज के आडिटोरियम में...

लापरवाही बरतने वाले सरकारी कर्मचारियों पर गिरी गाज

गौरादेवी कन्याधन योजना के गायब आवेदनों के बारे में उत्तराखण्ड सेवा का अधिकार आयोग के मुख्य आयुक्त आलोक कुमार जैन ने निर्णय लिया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मी किशन राम, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, अल्मोड़ा और आयोग के समक्ष अफवाह और सत्य से हटकर बयान दर्ज कराने वाले कर्मचारी श्री रजनीश पंत, वरिष्ठ सहायक पर विभागीय कार्यवाही की जाए।...

इंगलैंड में केदारनाथ त्रासदी का दर्द दिखाएगी ”बद्री दि क्लाउड”

उत्तराखंड में अब तक की सबसे दिल दहलाने वाली घटना थी 2013 में आई केदारनाथ आपदा। आपदा का नाम लेते ही तबाही का मंजर अभी भी पीड़ितों और उत्तराखंड निवासियों के आखों के सामने तैरने लगता है। इसी तबाही की कहानी अब आप रील लाईफ में देख सकते हैं।इस फिल्म को इंग्लैंड में 21 तारीख को रिलीज किया जाएगा। ‘बद्री दि...

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद रहे अखिलेश दास गुप्ता का निधन

पूर्व सांसद अखिलेश दास का बुधवार (12 अप्रैल) को निधन हो गया है। दास भारतीय बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष थे। वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। अखिलेश दास बाबू बनारसी दास के बेटे थे। बनारसी दास उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अखिलेश दास का जन्म 31 मार्च 1961 को लखनऊ में हुआ था। उनके दो बच्चे हैं। अखिलेश...

बीजेपी के समय में संत महात्मा करेंगे खनन: हरीश रावत

त्रिवेंद्र सरकार को खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट से राहत तो मिल गई लेकिन अब हरीश रावत ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को हरीश रावत ने पत्रकारों से बात करते हुए खनन पर सरकारको आढ़े हाथों लिया। रावत ने कहा कि " कांग्रेस सरकार के समय बीजेपी के लिये खनन सबसे...

उत्तराखंड में सस्ती हवाई सेवा का किया गया करार रद्द

हेली
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने अनुबंध की शर्तें पूरी न करने पर इंडिया फ्लाईसेफ एविएशन कंपनी से किया करार रद कर दिया। आरोप है कि कंपनी ने गलत जानकारी देकर सरकार को गुमराह करने का प्रयास किया। प्रदेश में बीते वर्ष कांग्रेस सरकार ने सस्ती हवाई सेवा के लिए इंडिया फ्लाइसेफ एविएशन कंपनी के साथ करार किया था।...

हनुमान जी को भाईजान की आवाज

अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान में भगवान हनुमान के भक्त बने सलमान खान ने मंगलवार को हनुमान जयंती के मौके पर सोशल मीडिया पर एक नया संदेश दिया। इस संदेश के मुताबिक, हनुमान जी पर बन रही एक एनीमेशन फिल्म में सलमान खान हनुमान जी के लिए अपनी आवाज देंगे। सलमान ने आज हनुमान जयंती के मौके पर इस फिल्म का...

बतौर निर्माता अनुष्का की अगली फिल्म की योजना पर काम शुरू

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म फिल्लौरी के बाद बतौर निर्माता अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी में अगली फिल्म की योजना पर काम शुरू हो गया है। इस प्रोडक्शन कंपनी का कामकाज अनुष्का और उनके भाई कर्णेश शर्मा मिलकर संभालते हैं। फिल्म एनएच-10 से अनुष्का ने प्रोडक्शन शुरू किया था। फिल्लौरी को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कामयाबी नहीं मिली, लेकिन...

खिलाड़ी के साथ काम करने को तैयार बादशाह

शाहरुख खान ने एक और गूगली फेंकी है। आगामी 11 अगस्त को उनकी नई फिल्म, जिसका टाइटल रौला रखा गया है का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला अक्षय कुमार की नई फिल्म टॉयलेट एक प्रेमकथा से होने जा रहा है। शाहरुख खान एक ओर अक्षय कुमार के साथ ये मुकाबला करने के लिए तैयार हैं और इसी बीच उनकी ओर...

एक जानवर बना दूसरे जानवर का दुश्मन

लच्छीवाला रेंज के सत्तीवाला गांव में एक भारी भरकम अजगर ने बन्दर को अपने लपेटे में ले लिया और जबतक बन्दर के दम नहीं निकले उसे अपने शरीर से लपेट क़र रखा। अजगर ने बन्दर को पूरा निगलने की कोशिश भी की लेकिन लोगों की भीड़ और शोरगुल होने  पर अजगर बन्दर को छोड़कर जंगल में चला गया।