छ: बार एवरेस्ट फतह करने वाले पहले भारतीय बने लवराज
बीएसएफ के सहायक सेनानी लवराज धर्मशक्तू ने छठी बार एवरेस्ट फतह किया है। दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी पर छह बार चढ़ने वाले वह भारत के पहले पर्वतारोही हैं। वह मुनस्यारी के बौना गांव के रहने वाले हैं।पद्मश्री लवराज इस बार तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग (ओएनजीसी) द्वारा प्रायोजित एवरेस्ट अभियान दल में शामिल थे। उनके नेतृत्व में...
लाईट,कैमरा,एक्शन हमेशा से है पहला प्यार
उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र अपनी खूबसूरती के लिए तो मशहूर है ही, साथ ही इस क्षेत्र ने छोटे पर्दे को भी कलाकारों से नवाज़ा है। ऐसे ही एक कलाकार हैं पिथौरागढ़ के पास रैतोली गांव की प्रियंका जोशी। यूं तो प्रियंका आजकल मुंबई में अपने काम में मशगूल रहती हैं, लेकिन उनका छोटा सा परिवार जिसे कहीं ना कहीं...
केदारनाथ में यात्रियों को झेलनी पड़ रही खाने और रहने की किल्लत
केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ने से धीरे-धीरे व्यवस्थाएं पटरी से उतरने लगी हैं। धाम में रसोई गैस, खाद्यान्न व सब्जियां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। ऐसे में यात्रियों को भोजन के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बावजूद इसके गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) पर्याप्त मात्रा राशन उपलब्ध होने का दावा कर रहा...
गैंरसैण के परफेक्ट राजधानी बनने तक नहीं होगा गैंरसैण में कोई सत्र
देहरादून में प्रेस वार्ता करते हुए अजय भट्ट ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, कांग्रेस की मंशा गैरसैंण को राजधानी बनाने में नहीं थी बल्कि गैरसैंण प्रेम कांग्रेस का ढ़ोंग था। कांग्रेस गैरसैंण को सिर्फ चुनाव में कैश करना चाहती थी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि जब तक गैरसैंण परफैक्ट राजधानी के...
झिलमिल कंजर्वेशन रिजर्व के बारहसिंघों पर लगेंगे रेडियो कॉलर
केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने उत्तराखंड में बारहसिंघों (स्वैंप डीयर) के एकमात्र वासस्थल झिलमिल कंजर्वेशन रिजर्व में बारहसिंघों पर रेडियो कॉलर लगाने की इजाजत दे दी है। प्रथम चरण में चार बारहसिंघों पर ये कॉलर लगाए जाएंगे, जिनके जरिए भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआइआइ) के वैज्ञानिक इनके आचार-व्यवहार, माइग्रेशन, आनुवांशिकी, बीमारी समेत अन्य पहलुओं पर अध्ययन करेगें। इसमें सामने...
रामनगर में प्रेमियों की हुई पिटाई
रामनगर के गिरिजा देवी मंदिर गये समुदाय विशेष के युवक युवतियों स्थानीय लोगों ने जमकर पीटा। परिसर क्षेत्र में अशलील हरकत करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने युवक युवतियों पर जमकर हाथ भी साफ किया। बजाय पुलिस के हवाले करने के स्थानीय लोगों ने पुछताछ शुरु कर दी और जिसका मन आया हाथ साफ करता नजर आया।...
महाभारत का मैदान बना अस्पताल
काशीपुर के अस्पताल में उस समय माहौल महाभारत के मैदान जैसा हो गया जब वहां मौजूद दो पक्षों के लोगों में हाथापाई शुरू हो गई।दोनों पक्षों के विवाद का मामला सरकारी अस्पताल में खूनी संघर्ष में बदल गया।जहां दोनों पक्ष पहले ही चोटिल होकर इलाज के लिए पहुंचे थे वहीं दोनों पक्षों में अस्पताल में विवाद शुरु हो गया।...
आखिर क्यों मांग रहा यह परिवार इच्छा मृत्यु??
पिछले दो साल से दर-बदर की ठोकरे खा रहीं देहरादून निवासी बनिता सिंह केवल एक ही जवाब चाहती हैं।सरकार से भी और भारतीय नौसेना से भी। आखिर क्या हुआ कि उनके पति की मौत अचानक हो गई और उन्हें खबर भी नहीं दी गई? इस सवाल ने बनिता और उनके दोनों बच्चों की रातों की नींद उड़ा दी हैं।
उस...
देहरादून स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह शुरू
देहरादून से सफर करने वाले और दिल्ली से दून आने वाले टूरिस्ट के लिए एक खुशखबरी है। शनिवार से देहरादून रेलवे स्टेशन से ट्रेनों की सामान्य रूप से आवाजाही शुरू हो गई। इसकी जानकारी देते हुए स्टेशन सुप्रिटेंडेंट करतार सिंह ने बताया कि ''लगभग 36 दिनों के बाद एक बार फिर देहरादून से ट्रेनों की आवाजाही शुरु हो गई है।...
एनएच घोटाले पर कांग्रेस घेरेगी भाजपा सरकार को
हल्द्वानी के एनएच-74 घोटाले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के पत्र ने कांग्रेस को मुद्दा थमा दिया है। अब कांग्रेसी इस मामले में सरकार से लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साध रहे हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि गडकरी के बयान से सीएम की जांच की घोषणा व भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस दोनों की पोल खुल चुकी है।...



























































