रिटायर्ड फौजी के प्रयासों से लोगों को मिल रहा रोजगार
गरीबी और रोजगार को लेकर पहाड़ पलायन का दर्द झेल रहा है। लेकिन, इसी पहाड़ में ऐसे भी लोग हैं, जो पलायन करने वालों को आईना दिखा रहे हैं। इन्हीं में शामिल हैं बेरीनाग के बर्षायत के धौलकटिया गांव निवासी पूर्व सैनिक गोविंद बल्लभ पंत। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने गांव में ही फलों का बाग तैयार किया।...
मंडुवे की फसल बनेगी किसानों की आमदनी का ज़रिया
कृषि विभाग की पहल और किसानों की मेहनत रंग लाई तो आने वाले दिनों में पहाड़ों में मंडुवा की फसल न केवल आर्थिकी का जरिया बनेगी बल्कि किसानों को प्रति कुंतल के हिसाब से बोनस भी मिलेगा। वर्ष 2016-17 में किसानों को तीन सौ रुपये के हिसाब से बोनस मिला था। इस बार बोनस को लेकर शासन स्तर पर...
पीएचडी छात्र के सुसाईड की धमकी की खबर पीएमओ तक पहुंची
भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो.एचसी चंदोला आदि पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर कुमाऊं विश्वविद्यालय के एक शोध छात्र ने बुधवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में आत्मदाह की धमकी दी तो हड़कंप मच गया। उसने राज्यपाल, कुलपति, पीएमओ और यूजीसी को ई-मेल से धमकी दी।
आनन-फानन में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन को खाली कर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को...
ट्यूबलाईट फिल्म में सलमान गाऐंगे पहाड़ी गाना ”फूलदेई ”
सलमान ख़ान की आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट “नाच मेरी जान” गाने में उत्तराखण्ड के लोकपर्व फूलदेई को लेकर भी गीत है। फूलदेई उत्तराखंड का काफी बड़ा और लोकप्रिय त्योहार है जिसमे छोटे छोटे बच्चों की टोली सुबह ब्रह्ममहूर्त में लोगों के घरों में जाकर दरवाज़े के बाहर फूल रख कर आते है। इसके बोल हैं...फुलदेई छम्मा देई छम्मा देई, कदुका...
नैनी झील को ”इको-सेंसिटीव ज़ोन” बनाने की कवायद तेज
नैनीताल झील के पानी के स्तर की कमी के मद्देनजर, विशेषज्ञों ने राज्य सरकार से नैनीताल को एक पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने और जल निकाय के आसपास किसी भी निर्माण कार्य पर रोक लगाने के लिए कहा है।
यह प्रस्ताव राज्य सरकार के अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच एक हालिया बैठक में किए गए थे। झील के पानी का स्तर...
न्यूयार्क से साइकिल से उत्तराखंड पहुंची दो बहनें, जानिए क्यों?
न्यूयार्क से अपनी रिसर्च करने उत्तराखंड पहुंची दो बहनों ने वह कर दिया है जो सुनकर आप दंग रह जाऐंगे। दोनो बहने दो हजार किलो मीटर साइकिल चलाकर उत्तराखंड पहुंची हैं।
आपको बता दैं कि यह दोनों बहने संस्कृति प्रेमी हैं। यहां पर उत्तराखंड की संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन, कृषि कार्य और धार्मिक स्थलों पर रिसर्च करने के लिए न्यूयार्क की...
चारधाम यात्रा के पौराणिक मार्गों की होगी मैपिंग
क्या आपने कभी सोचा है कि सालों पहले जब चारधाम के लिये सड़कों का जाल और हवाई सेवाऐं नहीं थी तो श्रद्धालू कैसे ये कठिन यात्रा पूरी करते थे? उस समय में ये रास्ते इतने सुगम न हो कर हिमालय की पहाड़ियों और कंदराओं से होकर गुज़रते थे। समय के साथ और सड़कों के निर्माण के साथ साथ इन रास्तों...
उत्तराखंड में अगले 36 घंटे में मौसम लेगा करवट, हो सकती है बारिश
उत्तराखंड में मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले 36 घंटों में राज्य में कुछ स्थानों में ओलावृष्टि के साथ ही गरज-चमक के बीच अंधड़ और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक यह सिलसिला गुरुवार दोपहर अथवा शाम से शुरू हो सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सलाह दी गई है कि...
शूटिंग में दिक्कत की वज़ह से जाॅन ने अपनी कार के किए 2 टुकड़े
भारत के मोस्ट फेरवेट टूरिस्ट डेस्टीनेशन मसूरी में बॉलीवुड हंक जॉन अब्राहम की 'परमाणु' फिल्म की शूटिंग हो रही है। यहां शूटिंग के दौरान जब संकरे रास्ते पर जॉन अब्राहम की कार चल नहीं पाई तो उसे काट कर दो टुकड़े कर दिए।
पिछले कई दिनों से देहरादून और मसूरी के आसपास के इलाकों में जॉन अब्राहम की फिल्म की...
अब उत्तराखंड के गाड़ियों में रखे जाऐंगे डस्टबिन
उत्तराखण्ड में वाहनों में डस्टबिन की व्यवस्था अनिवार्य की जाएगी। बुधवार को विधानसभा भवन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व पर्यावरण मंत्री डाॅ.हरक सिंह रावत ने वाहनों में डस्टबिन रखे जाने की योजना का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने योजना का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सड़कों पर कूड़ा, कचरा फैलने पर रोक लगेगी। स्वच्छता को लेकर समाज में...



























































