हरिद्वार : भड़काऊ भाषण को लेकर जितेंद्र त्यागी के खिलाफ केस दर्ज
धर्मनगरी हरिद्वार के वेद निकेतन आश्रम में हुई धर्म संसद में दिए गए भड़काऊ भाषणों के सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने ज्वालापुर के स्थानीय निवासी गुलबहार खान की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए हरिद्वार नगर कोतवाली में वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी व कई अन्य के खिलाफ धारा 153 ए में मुकदमा दर्ज...
हाईकोर्ट का प्रधानमंत्री व चुनाव आयुक्त से कोरोना की तीसरी लहर के चलते चुनाव टालने का अनुरोध
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने देश व विदेशों में कोरोना के नये वेरिएन्ट ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव को लेकर आज देश के प्रधानमंत्री व चुनाव आयुक्त से अनुरोध किया है कि वह उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में इस तीसरी लहर से जनता को बचाने के लिए राजनीति पार्टियों द्वारा भीड़ एकत्रित कर चुनावी रैलियों पर रोक लगाए।...
उत्तराखंड सरकार कोरोना की तीसरी लहर से निपटने को तैयारः डॉ. धनसिंह रावत
उत्तराखंड में कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली है। कोरोना के नये वेरिएन्ट ओमिक्रोन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर दिया गया है। राज्य की सीमाओं, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर कोरोना टेस्टिंग बढ़ाये जाने के निर्देश अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों...
नैनीताल पहुंचे इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरुणिता
इंडियन आइडल का सीजन-12 जीतने से अधिक शो की सह प्रतिभागी अरुणिता कांजीवाल से संबंधों को लेकर चर्चा में चल रहे उत्तराखंड के गायक पवनदीप राजन अब नैनीताल में देखे गए हैं। वह बुधवार शाम यहां पहुंचे और नगर के प्रसिद्ध मनु महारानी होटल में ठहरे।
मनु महारानी होटल के महाप्रबंधक नरेश गुप्ता ने बताया कि उनके साथ कुछ और...
कोविड से जुड़ी तैयारियों में कमी न आने दें राज्य : केन्द्र
केंद्र सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे नए संस्करण ओमिक्रोन के मद्देनजर कोविड-19 से लड़ने के लिए अपनी तैयारियों में कमी न आने दें।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस (वीसी) के माध्यम से राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य सचिवों और एनएचएम एमडी के साथ टीकाकरण की प्रगति...
निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
मुख्य निर्वाचन आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग की उच्च स्तरीय टीम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस मौके पर आयोग ने ऑनलाइन पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता भी लांच की।
उत्तराखंड में होने वाले आगामी सामान्य विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा के लिए भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील चंद्रा, निर्वाचन...
उत्तराखंड: तीन मासूमों सहित एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
चमोली जिले के घाट घुनी गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों के मौत का मामला सामने आया है। इससे पूरे घाट क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घुनी गांव में मातम छाया हुआ है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया...
ओमिक्रोन से दुनिया भर में लौट रहा पाबंदियों का दौर, महामारी से सहमे लोग
कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया को डराने लगा है। महामारी के एक बार फिर से फैलने के डर से तमाम देश पाबंदी लगाने लगे हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि साल 2022 में हर हाल में महामारी को खत्म करना होगा। कोरोना के कारण विश्वभर में 33 लाख से अधिक लोग इस वर्ष अपनी...
उत्तराखंड में मिला ओमिक्रोन का पहला मामला
उत्तराखंड में भी कोरोना का नए वेरिएंट ओमिक्रोन पहुंच गया है। यहां 23 वर्षीय युवती में ओमिक्रोन की पुष्टि हुई है। इसी माह युवती स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी थी।
स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा ने पहला केस के मिलने पर जनता घबराएं नहीं, बल्कि सतर्कता और सावधानी से कोरोना नियमों का पालन नियमित रूप करने की अपील की है। इसके...
कांग्रेस सत्ता में आने की चाह में चुनाव से पहले टूट की ओर: भाजपा
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के फेसबुक पोस्ट पर चुटकी लेते हुए कहा कि पंजाब की तरह उत्तराखंड कांग्रेस भी चुनाव से पहले टूट की ओर से बढ़ने लगी है। पार्टी को राज्य की चिंता नहीं है, इसके नेता अभी से सत्ता पर बैठने के...



























































