‘संसाधनों, भौगोलिक विषमताओं के हिसाब से नीति बनाने की जरूरत’
पूरे देश को विकास के एक ही चश्मे से देखना उचित नहीं है। खासकर उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्यों के लिए उनके संसाधनों और भौगोलिक विषमताओं के हिसाब से अलग नीति बनाने की जरूरत है। यही वजह है कि दिल्ली से देश के लिए चलने वाली एक जैसी योजनाएं हिमालयी राज्यों में आकर फेल हो जाती हैं। ऐसे राज्यों के...
एम्स छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश
हाईकोर्ट ने एम्स ऋषिकेश में छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई जांच करने के आदेश दिये हैं। मामले के अनुसार 24 जून 2014 कुमारी युक्ति (नर्सिंग प्रथम ) एम्स की छात्रा थी जिसकी मौत एम्स में ही पंखे पर लटकर हुई थी। जिसकी रिपोर्ट उसके पिता द्वारा ऋषिकेश थाने में लिखायी गई थी किन्तु पुलिस द्वारा उस पर कोई...
”हसीना पार्कर” में नज़र आऐंगे दून के हीरो ”चरणप्रीत सिंह”
''झुक सकता है आसमां भी अगर तबियत से पत्थर उछाले कोई और हो सकती है मुश्किले आसान अगर दिल से दुआ मांगे कोई'' जी हां कुछ ऐसे ही अपने मंजिल तक पहुंचे है देहरादून के युवा चरणप्रीत सिंह।
उत्तराखंड यूं तो देवभूमि के नाम से मशहूर है लेकिन प्रतिभाओं में भी उत्तराखंड का कोई जवाब नहीं है।देवभूमि ने हिंदी सिनेमा...
सफाई के मामले में पहले नंबर पर रहा दून रेलवे स्टेशन
देहरादून का रेलवे स्टेशन 150 उन रेलवे स्टेश्नों में सफाई व्यवस्था में अव्वल रहा है, जिन 150 रलवे स्टेशनो का निरीक्षण रेलवे की पैसेंजर सर्विस कमेटी कर चुकी है। रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची पैसेंजर सर्विस कमेटी ने देहरादून रेलवे स्टेशन को सफाई के मामले में उन रेलवे स्टेशन में सबसे स्वच्छ माना है।
इसके अलावा कमेटी ने निरीक्षण...
ओडीएफ घोषित उधमसिंह नगर के दावे फेल
ऊधमसिंह नगर में एनएच मुआवजा घोटाले के बाद अब शौचालय निर्माण में बड़ा घोटाला सामने आया है। स्वच्छ भारत अभियान और मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आधे-अधूरे शौचालय बनाकर लाखों-करोड़ों रुपये का गोलमाल किया गया है। इन गांवों में ग्रामीण अब भी खुले में शौच कर रहे हैं। जबकि यूएस नगर और उत्तराखंड को ओडीएफ भी घोषित कर...
देशविरोधी नारेबाजी करने वाला कश्मीरी छात्र निलंबित
कश्मीरी छात्रों द्वारा राजधानी में एक बार फिर देश् विरोधी नारे लगाए जाने का मामला सामने आया है। देहरादून के एक निजी संस्थान के छात्र ने बीते रोज देश विरोधी नारे लगाए। मामले को वीडियो भी वायरल हो गया। जिसके बाद दून के स्थानीय छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को एबीवीपी से जुड़े...
बलूनी को उपचार के लिए दिल्ली भेजने की मांग
उत्तराखंड कांग्रेस के मुख्य प्रचार समन्वयक एवं पूर्व राज्य मंत्री, धीरेन्द्र प्रताप ने उत्तराखंड आन्दोलन की स्तंभ रही एवं आन्दोलनकारी बोर्ड की पूर्व चेयरमैन सुशीला बलूनी को उपचार हेतु तत्काल एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजने की मांग की है।
गुरुवार को धीरेन्द्र प्रताप ने पूर्व राज्य मंत्री मनीष नागपाल के साथ मैक्स अस्पताल जाकर वहां ईलाज करा रही सुशीला बलूनी और...
प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, युवती की मौत
ज्यूला ग्वालाकोट के निवासी हरीश चन्द्र आर्य (26) और कमला आर्या ग्राम विरलवा अधुरिया (23) वर्षीय युवती ने पैखाम के जंगल में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष विजेन्द्र साह ने बताया बताया कि सुबह 5:30 पर फोन पर जानकारी मिली कि पैखाम...
अलर्ट के बावजूद गंगा तटों पर बस्तियों में रह रहे लोग
पिछले 48 घंटों से प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से एक बार फिर गंगा का जल स्तर बढने लगा है, ऐसे में नदी किनारे रहने वालो में एक बार फिर देहशत का माहोल है। मानसून के आते ही बाढ़ जैसे हालात ऋषिकेश के चन्द्रभागा और शीशमझाड़ी इलाकों में देखने को मिलती है जहाँ बारिश से सबसे ज्यादा नुक्सान होता है, लेकिन इस...
आकाशवाणी पर सुनाई देगी उत्तराखंड की क्षेत्रीय भाषाएं
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को राजधानी देहरादून में दूरदर्शन केंद्र के नए भवन के लोकार्पण के साथ ही आकाशवाणी केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आकाशवाणी केंद्र से क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से यहां आकाशवाणी केंद्र की मांग चली आ...



























































