Page 1784

दलेर के गाने पर थिरकेंगे सनी और बॉबी देओल

अपनी आने वाली फिल्म 'पोस्टर ब्वायज' के लिए सनी देओल और उनके छोटे भाई बॉबी देओल, दलेर मेहंदी के एक पुराने गाने के रीमिक्स पर झूमकर नाचते नजर आएंगे। दिलचस्प बात ये है कि दलेर मेहंदी का ये गाना सनी देओल की 1999 में रिलीज हुई फिल्म 'अर्जुन पंडित' के गाने का रीमिक्स है, जिसे दलेर मेहंदी ने गाया...

डांस मेरे लिए किसी भयावह अनुभव से कम नहीं : सिद्दीकी

टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की रजानी द्वारानिर्मित एवं शब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'मुन्ना माइकल' के प्रमोशन के सिलसिले में वह दिल्ली में थे, जहां उन्होंने अपनी फिल्म के बारे में मीडिया से खुलकर बातें कीं।  गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की अब तक तीन फिल्में रिलीज हुई हैं, जिसमें से दो (‘हीरोपंती’ और ‘बागी’) का निर्देशन शब्बीर...

स्कूटर सवार से भी किया ठगी का प्रयास

हरिद्वार में 42 लाख की ठगी के मामले में अहम जानकारियां पुलिस के हाथ लगी हैं। बैंक के अंदर से नकदी से भरा बैग उड़ाने से पहले आरोपियों ने बैंक के बाहर स्कूटर सवार एक खाताधारक को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि उसने इनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया। 18 जुलाई को आइसीआइसीआइ बैंक के अंदर...

जेवर लेकर विवाहिता प्रेमी संग फरार

रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से एक विवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। विवाहिता घर में रखा जेवर, नकदी और अन्य सामान भी समेटकर ले गई। पति ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर गांव निवासी एक युवक की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। करीब दो माह पहले...

मासूमों की हाईकोर्ट से गुहार, हमें शिक्षक दे दो

हाईकोर्ट
एक फरियाद मासूमों की भी सुन लो, जिनको पढने की चाह तो है मगर उनकी पढाई पुरी हो कैसे क्योकि शिक्षकों की कमी के चलते मासूम बच्चों के स्कूल में शिक्षक ही नहीं है। एेसे में बच्चों को अपने भविष्य की चिंता सताने लगी है, उन मासूम बच्चों ने मासुमियत भरी गुहार हाईकोर्ट से लगाई है, साथ ही सोशल...

दुनिया की सबसे छोटी पेंसिल बनाने का दावा

हल्द्वानी के प्रकाश उपाध्याय ने दुनिया की सबसे छोटी पेंसिल बनाने का दावा किया है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस ने प्रकाश से इस रिकॉर्ड को पुष्ट करने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा है। न्यूज़पोस्ट से बात करने पर प्रकाश ने बताया कि,''मेरा बचपन से शौक रहा था कुछ हट कर करने का,एक जुनून सा है जिसके चलते...

बाइक सवार की टक्कर पूर्व सीएम चोटिल,सीएम ने पूछा हाल चाल

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मिलने पहुंचे वर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत।तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आकर चोटिल हुए थे। पूर्व सीएमपूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को बुधवार को घर के बाहर टहल रहे थे तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे उनके पैर में मोच आ गई। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री का कहना है कि वह पूरी तरह...

गूगल मुख्यालय में आमंत्रण गर्व की बात : हुमा कुरैशी

आईफा पुरस्कारों के लिए न्यूयॉर्क पंहुची अभिनेत्री हुमा कुरैशी को गूगल की ओर से मुख्यालय मे आमंत्रित किया गया। हुमा कुरैशी ने इसे निजी तौर पर अपने लिए और भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात कही है कि उनको यहां बुलाया गया। आईफा पुरस्कारों के बाद हुए इस दौरे में हुमा कुरैशी ने लगभग एक घंटे तक गूगल...

एटीएम साइबर अटैक के 93 मामले दर्ज

देहरादून में एटीएम साइबर अटैक के चलते अभी तक लोगों को लगभग 28 लाख 50 हजार का चूना लग चुका है। जिले में एटीएम फ्रॉड के मामले 15 जुलाई से लगातार सामने आ रहे है। बुधवार शाम तक देहरादून जिले में एटीएम फ्रोड से सम्बन्धित 87 मुकदमें विभिन्न थानों में तथा 06 मुकदमें साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन में पंजीकृत...

ढ़ाई हजार स्कूली बच्चों को दिखाई बाल फिल्म

बाल फिल्म कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार हाॅल सिलवर सिटी, पीवीआर सिनेमा, बिग सिनेमा, मूवी लांउग सिनेमा, मुक्ता सिनेमा, गिल्ट्ज सिनेमा तथा रामा पैलेस ऋषिकेश में लगभग 2500 स्कूली बच्चों को अलग-अलग बाल फिल्में दिखाई गयी । सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय केन्द्र सरकार की स्वायत संस्था ‘‘बाल चित्र समिति’’ द्वारा बच्चों को मनोरंजन के साथ ही भविष्य के प्रति जागरूक...