Page 1764

एसडीएम ने आधार कार्ड के नाम पर अवैध वसूली का किया खुलासा

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली करने के आरोप में रानीपुर मोड़ स्थित दुकान पर एसडीएम ने छापा मारकर दुकान का सामान सीज कर दिया। दुकान पर ग्राहक बन कर आए, एसडीएम ने जब दुकान मालिक से आधार कार्ड बनाने के पैसे पूछे तो दुकानदार ने उनसे 150 रुपये बनवाई और 100 रुपये प्रिंट के...

अब सीधा जुड़िये अपने मुख्यमंत्री से, सीएम ने की डिजिटल पहल

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखण्ड की जनता से सीधे सम्पर्क बनाने के लिए teamtrivendra.in  वेबसाईट का विमोचन किया। शनिवार को देहरादून के एक स्थानीय होटल में वेबसाईट को लाॅंच करते हुए उन्होंने कहा कि इस वेबसाईट के माध्यम से जनता से सीधे सम्पर्क बनाया जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि इस वेबसाईट के माध्यम से उत्तराखण्ड निवासी, प्रवासी...

उत्तराखंड को मिला बाघ संरक्षण में पहला स्थान

शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित ’ग्लोबल टाइगर डे’ कार्यक्रम में उत्तराखण्ड को देश का पहला संरक्षण आश्वस्त बाघ मानक(CATS-Conservation Assured Tiger Standard) अवार्ड मिला। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने भी वन विभाग के साथ-साथ प्रदेश वासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।  मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि बाघों के संरक्षण के लिए ठोस प्रयास किये जाए। बाघो के शिकार...

हरियाणा के युवक ने पंखे से लटकर की आत्महत्या

हरियाणा के एक युवक ने श्रवणनाथ नगर स्थित एक होटल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। युवक अविवाहित था तथा मां और पिता की भी कई साल पूर्व मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। आत्महत्या...

अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए बजरंग दल कार्यकर्ता

जम्मू-कश्मीर स्थित बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की यात्रा तीर्थनगरी हरिद्वार से रवाना हुई। जिसमें बहुत से हिन्दू बाबा बूढ़ा अमरनाथ के लिए रवाना हुए। हरिद्वार स्टेशन से प्रारंभ हुई इस यात्रा को जिला पंचायत सदस्य देवेन्द्र प्रधान ने भगवा ध्वज दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अनेक गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। यात्रा के रवाना होने...

बीमार बच्चे के इलाज को भटक रही मां, सीएम ने लिया संज्ञान

बीती रात उत्तरकाशी जिले की तहसील पुरोला के सुनाली गांव की मीरा देवी के नवजात शिशु का स्वास्थ्य बेहद खराब हो गया। वह नवजात शिशु के स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान हो गई। मीरा ने फोन के माध्यम से इसकी जानकारी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को दी। मीरा की सूचना पर मुख्यमंत्री ने तत्काल जिलाधिकारी उत्तरकाशी को उनकी मदद करने...

इंदु सरकार व मुबारकां का बाक्स आफिस पर पहला दिन कमजोर

शुक्रवार को रिलीज हुई दोनों फिल्मों मुबारकां और इंदु सरकार का बाक्स आफिस पर पहले दिन का कलेक्शन उम्मीदों के अनुरुप नहीं आया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी कामेडी फिल्म मुबारकां ने पहले दिन लगभग 5 करोड़ की कमाई की, जबकि फिल्म का बजट 70 करोड़ के आसपास बताया गया है। दूसरी ओर विवादों में घिरी रही मधुर...

ऋषिकेश के हेमंत ने उत्तराखंड पीसीएस में निकल कर राज्य की सेवा के लिए बढ़ाएं कदम

उत्तराखंड सिविल सेवा पीसीएस में तीर्थनगरी के  युवाओं ने परचम लहराया। प्रदेश के युवाओं में अपने राज्य के लिए और अपने प्रदेश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा देखने को मिल रहा है। ऋषिकेश के आवास विकास में रहने वाले और भरत मंदिर इंटर कॉलेज से पढ़कर निकले  हेमंत कोठियाल ने केंद्र में डिफेन्स की आकर्षक अलाइड सर्विस छोडकर...

कुहू गर्ग का शानदार प्रदर्शन, महिला औऱ मिक्सड डब्लस के फाइनल में पहुंची

ऑल इंडिया सीनियर डबल्स रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की कुहू गर्ग का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हुए मुकाबलों में कुहू ने मिक्सड डब्नेलस औऱ महिला डब्लस के सेमी फाइनल जीतकर दोनें वर्गों के फाइनल में अपनी जगह बना ली। इसके साथ ही कुहू ने महिला युगल व मिश्रित युगल वर्ग में दो पदक पक्के कर लिए...

दून में डेंगू और स्वाईन फ्लू का डबल अटैक

स्वास्थ के संबंध में उत्तराखंड इस समय दोगुनी मुसीबत झेल रहा है। एक तरफ डेंगू मुंह बाए खड़ा है तो दूसरी तरफ स्वाइन फ्लू लोगों की जिंदगी लील रहा है। गुरुवार को स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले एक और मरीज की मौत हो गई। उसका सैंपल जांच के लिए दिल्ली भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट अभी नही आई है।...