सड़क मार्ग को समय से न खोलने के लिए तीन विभागों को नोटिस
चमोली जिले के जिला मजिस्ट्रेट ने 31 जुलाई को विकास खंड देवाल हिमनी घेस के मध्य सड़क पर मलवा आने से अवरुद्व मोटर मार्ग को खोलने में लापरवाही को देखते हुए अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई लोनिवि कर्णप्रयाग तथा अधिशासी अभियन्ता लोनिवि थराली को भी आपदा प्रबंधन अधिनियम तहत नोटिस जारी किया है।
विदित हो कि थानाध्यक्ष थराली मय टीम/कर्मचारियों के साथ...
तीर्थ नगरी में अब नहीं करने दी जाएगी अवैध शराब की बिक्री : मंजूनाथ
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मंजुला नाथ ने दावा किया कि अब ऋषिकेश तीर्थ नगरी मे हो रही अवैध शराब की बिक्री को रोकने तथा सड़कों पर पसरे अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जाएगा। जिससे लोगो को शुकुन मिल सके।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने यह दावा कोतवाली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया उन्होंने कहा कि उन्हें यहां आने पर अवैध...
गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक भवन बनाएगा: शांतिकुंज
शांतिकुंज गुजरात के बनासकांठा के डीसा क्षेत्र के दामा व वडावल गांंव में जरूरतमंद लोगों के आश्रय के लिए सामुदायिक भवन बनाएगा। व्यवस्थापक गौरीशंकर शर्मा ने बताया संस्था प्रमुख श्रद्धेया शैलदीदी ने गुजरात के बनासकांठा के क्षेत्र में सामुदायिक भवन बनाने का निर्देश दिया है। दामा व वडावल गांंव में भूमि पूजन कर भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ हो...
कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए महिला विंग ने संभाला मोर्चा
विधानसभा चुनाव में भाजपा से मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का मनोबल पूरी तरह टूटा हुआ है। कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तरह से बिखर गए हैं। बिखरे और बेजान पड़ी कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए कांग्रेस की महिला विंग ने कमान संभाल ली है। महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भाजपा के खिलाफ मोर्चा...
राजधानी में चार दिन में ढर्रे पर आएगी गैस आपूर्ति
राजधानी में बीते कुछ दिनों से चली आ रही गैस की परेशानी दूर हो गई है। इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) की ओर से मंगलवार को भी कुछ एजेंसियों को गैस दी गई। लेकिन, बैकलॉग चार दिन का होने के कारण अभी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पाई है। एसोसिएशन की मानें तो सभी उपभोक्ताओं को गैस मिलने में अभी...
प्रदेश के 1870 स्कूल एकीकरण के लिए चिह्नित
स्कूलों की दुर्दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने स्कूलों के एकीकरण का फैसला किया है। इसी के तहत प्रदेशभर में 1870 स्कूलों व राजधानी के 104 स्कूल एकीकरण के लिए चिह्नित किए गए हैं। एकीकरण के दायरे में आने वाले स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग ने शिक्षा मंत्री को सौंप दी है। अब शिक्षा मंत्री के निर्देशों के...
एमआईएस विश्वस्तरीय नागरिक बना रहा है: राजदूत
शिक्षा की दृष्टि से उत्तराखंड एमआईएस अन्तर्राष्ट्रीय मानकों पर महत्वपूर्ण विद्यालय माना जा रहा है, जहां शिक्षा का श्रेष्ठ स्तर तो है ही व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। यह मानना है नेपाल के राजदूत दीप कुमार उपाध्याय का।
उपाध्याय एमआईएस मसूरी के 33वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उनका कहना था कि शिक्षा जो लोगों...
राखी पर भद्रा के साथ चंद्रग्रहण का भी साया
भाई-बहन के असीम स्नेह का पर्व रक्षा बंधन 7 अगस्त को है, लेकिन इस बार इस त्योहार पर भद्रा के साथ ही चंद्रग्रहण का साया भी रहेगा। करीब 12 साल बाद ऐसा संयोग बना है जब राखी के दिन ग्रहण लग रहा है। इसलिए इस बार राखी के दिन सूतक भी लगेगा। इसलिए सूतक लगने से पहले भद्रा का...
उत्तराखंड के 9 जिलों में नहीं है एक भी बिल्डर!!
रियल एस्टेट रेग्यूलेटरी एक्ट में अपने को रेजिस्टर कराने की समय सीमा 31 जुलाई को खत्म हो गई। इसके बाद बी उत्तराखंड में केवल 167 बिल्डरों ने ही अपना पंजीकरण कराया है। इनमें भी राज्य के नौ जिलों में से एक भी बिल्डर ने पना पंजीकरण नहीं कराया है। इसके चलते सचिव आवास ने सभी जिलाधिकारियों से उनके यहां...
उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी की सेमेस्टर परीक्षा के पेपर लीक
लगातार विवादों में रहने वाली उत्तराखंड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में एक नया विवाद जुड़ गया है। इस बार मामला पेपर लीक से जुड़ा है। यूनिवर्सिटी के बीएएमएस के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का पेपर लीक हो गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पेपर व्हाट्सअप से भेजे जाने की बात सामने आई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पेपर लीक...


























































