संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मृतका के परिजनों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार किशोरी की मौत बीमारी के चलते हुई। जानकारी के अनुसार मातृआचंल कन्या विद्यापीठ, राजा गार्डन, कनखल में कक्षा आठ की छात्रा जमेरिया, पुत्री बसाना...
विधायक जोशी को माता मंगला ने बांधी राखी
पूर्व कैनाल रोड स्थित लक्जरी फार्म में मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र की बहनों के साथ रक्षाबंधन के पवित्र पर्व को सार्वजनिक तौर पर मनाया गया। हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने विधायक जोशी को राखी बांधी और संस्था के माध्यम से मसूरी क्षेत्र में हरसम्भव मदद का आश्वासन दिया।
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर मसूरी...
नाटकीय ढंग से शराब तस्कर गिरफ्तार
जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान ने आबकारी टीम के साथ लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। यह मुहिम धर्मनगरी के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन के पास राजेन्द्र कुमार को 122 पव्वों के साथ नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया। काफी समय...
सड़क के गड्ढे ने नहीं “एडजस्टमेंट” ने ली दो युवतियों की जान
देहरादून में दो युवतियों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत के बाद की सवाल खड़े हो गये हैं। सबसे बड़ा सवाल है कि क्या देहरादून की सड़के लगातार बढ़ते ट्रैफिक को संभालने के लिये काफी है। राज्य बनने के बाद से ही प्रदेशभर में गाड़ियों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है। इसे राज्य की बढ़ती अर्थ व्यवस्था के...
दोपहर में ही बंद हुए तीर्थनगरी के मंदिर
तीर्थनगरी के सभी मंदिरों के कपाट सोमवार को दोपहर में ही बंद कर दिए गए। अब मंदिरों के कपाट मंगलवार की सुबह खुलेंगे। विदित हो कि सोमवार को चन्द्र ग्रहण होने के कारण और चन्द्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पूर्व लग जाने के कारण तीर्थनगरी के तमाम मंदिरों के कपाट दोपहर डेढ़ बजे बंदकर दिए...
बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में बंद
बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में पहाड़ी से मलबा आ जाने के कारण अवरुद्ध हो गया है। जिससे धाम में 200 से अधिक यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
चमोली जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश के चलते बद्रीनाथ हाईवे लामबगड़ में बाधित हो गया है। हालांकि मेकाफेरी कंपनी मार्ग...
मनसे की धमकी के बाद ढीले पड़े मिका सिंह के सुर
राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की ओर से धमकी दिए जाने के बाद मिका सिंह के सुर ढीले पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो संदेश में मिका सिंह ने सफाई दी कि, 'अमेरिका के शिकागो शहर में 13 अगस्त को उनका जो शो होने जा रहा है, वो भारत की आजादी की 70वीं सालगिरह मनाने...
युवती ने साईं घाट के पास से गंगाजी में लगाई छलांग
ऋषिकेश सिटी कंट्रोल को सूचना प्राप्त हुई थी एक लड़की ने साईं घाट के पास से गंगाजी में छलांग लगा दी है। इस सूचना पर पुलिस व जल पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की के संबंध में जानकारी की व तलाश का प्रयास किया गया, तो गंगा नदी काफी उफान में होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन ज्यादा लंबा नहीं...
गायब हुआ आइआरबी का जवान
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) प्रथम का एक जवान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। कंपनी कमांडर ने उसकी गुमशुदगी की सूचना रानीपुर कोतवाली पुलिस को दी है।
रानीपुर में भेल स्थित बाल भवन में आइआरबी प्रथम के 70 जवान रह रहे हैं। इन्हीं में कॉन्स्टेबल कमल किशोर धामी शनिवार को बाल भवन में ही मौजूद...
पेंशन के लिए भटक रहा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का परिवार
देश की आजादी में अहम योगदान निभाने वालो के नाम पर हर बार ही बडे बडे दावे किये जाते हैं यही नहीं कई सरकारी मंचों से सम्मानित भी किया जाता है... लेकिन वास्तव में उन सैनानियों के परिवार की हालत क्या है ये जानने की कभी भी कोशिश नहीं की जाती.. एसे ही एक स्वतंत्रता संग्राम सैनानी का परिवार...



























































