खस्ताहाल भवनों में चल रहा खुफिया विभाग
खुफिया विभाग जिन्हें सरकार की आंख-कान समझा जाता है लेकिन ऋषिकेश खुफिया विभाग आज भी खंडहर भवन में चलने को मजबूर है।
ऋषिकेश में कार्यरत खुफिया विभाग के कर्मचारियों द्वारा टिहरी पौड़ी देहरादून व हरिद्वार जिले से जुड़े अधिकांश नगर की प्रमुख जानकारियां सरकार को दी जाती है। जिस खंडहर में खुफिया विभाग के कर्मचारी सरकार की आंख कान बनकर...
पांच पालिकाओं के लिए एसटीपी योजना स्वीकृत
चमोली जिले की पांच पालिकाओं, जिसमें बदरीनाथ, जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग व कर्णप्रयाग शामिल है के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लान स्वीकृत किया गया है।
वरिष्ठ पर्यावरण विशेषज्ञ विक्रांन्त त्यागी ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत बदरीनाथ, जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग तथा कर्णप्रयाग में आई एंड डी विद् एसटीपी योजना स्वीकृत की गई है। जिसकी कुल...
बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन बना नासूर
चारधाम यात्रा के लिए बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ स्लाइड जोन नासूर साबित हो रहा है। हल्की बारिश भी चारधाम यात्रा पर ब्रेक लगा रही है। बीते रविवार को अपराह्न बाद बंद हुआ लामबगड़ मंगलवार तक भी नहीं खुल पाया, जिस कारण यात्रा अवरुद्ध हो गई। केवल पैदल यात्री ही बदरीनाथ धाम पहुंच पा रहे है।
लामबगड़ में पहाड़ी से बार-बार...
जर्जर स्थिति में पहुंच गया है ऋषिकेश का सबसे पुराना प्राथमिक स्कूल
सूबे में नई त्रिवेंद्र सरकार आते ही शिक्षा मंत्री ने शिक्षा में सुधार के कई नियम कायदे तो बना दिए हैं लेकिन जर्जर हो चुके शिक्षा के इन मंदिरों में देश की आने वाले जनरेशन आज भी जान हथेली पर लेकर पढ़ रही है। उत्तराखंड में शिक्षा को लेकर तमाम दावे तो हमेशा किए जाते हैं लेकिन प्राथमिक शिक्षा की स्थिति खासकर...
रेस 3 में सलमान की एंट्री
अब्बास मस्तान के निर्देशन में बनी 'रेस' की पहली और दूसरी कड़ी के बाद इस फिल्म की तीसरी कड़ी को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही थीं। 'रेस 3' को लेकर ये चर्चा तो सही साबित हुई कि सलमान खान इसमें काम करेंगे, लेकिन हैरानी की बात ये है कि निर्देशन से अब्बास-मस्तान का पत्ता साफ हो गया।...
मार्शल आर्ट सीखने वाली महिलाओं को अक्षय कुमार ने बांटे सार्टिफिकेट
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे द्वारा महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मार्शल आर्ट की विधाओं में पारंगत करने की ट्रेनिंग पूरी करने वाली महिलाओं को एक समारोह में अक्षय कुमार और उनकी आने वाली फिल्म टायलेट एक प्रेमकथा की हीरोइन भूमि पेडणेकर ने सार्टिफिकेट बांटे। इस मौके पर आदित्य...
फुकरे रिटर्नस का पहला पोस्टर जारी
दिसंबर में रिलीज होने जा रही फिल्म, 'फुकरे रिटर्नस' का पहला पोस्टर आज सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया। फरहान अख्तर और उनके बिजनेस पार्टनर रितेश सिधवानी की ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे' की सिक्वल के तौर पर बनाई जा रही है।
इस सिक्वल में पहली कड़ी की टीम को ही दोहराया गया है। इस बार...
पर्यटन विभाग ने कांग्रेस सरकार की स्कीम का नाम और दायरा बदला
राज्य में बीजेपी सरकार बनने के बाद पहला मौका आया जब सरकार ने पुरानी कांग्रेस सरकार के द्वारा चलाई गई किसी स्कीम का नाम बदल दिया। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अपने विभाग की बैठक कर कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई ''मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ" योजना का नाम बदलकर ''पंडित दीनदयाल मातृ-पित्र तीर्थाटन योजना'' करने का फैसला किया। हरीश...
हरिद्वार में मोदी से प्रेरित होकर बनाई जा रही है नमो धुन
उत्तराखंड संस्कृति विभाग एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गया है। हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में राज्य के 13 जिलों से आए ढोल वादक एक नमो धुन तैयार करने में लग गए हैं। गौरतलब है कि अगर इस धुन को तैयार करने में 1500 ढोल वादक शामिल हो जाते हैं तो विभाग इसे लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड...
चमोली जिले के मींग गदेरा में करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत
थराली मोटर मार्ग पर मींग गदेरे (बरसाती नाला) के पास मेल डीप तोक पर पीएमजीएसवाई सड़क के काम में लगे मजदूरों के डेरे में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पिता-पुत्री की मौत हो गई।
घटना बीती रात करीब एक बजे की है। बताया गया कि नेपाल मूल के 30 मजदूर पास में ही मींग-गडकोट-करछुना मोटर मार्ग पर निर्माण...


























































