उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने बुल्गारिया ओपन सीरिज की अपने नाम
बुल्गारिया में 14 से 17 अगस्त तक आयोजित प्रतिष्टित यूरेशिया बुल्गारियन ओपन 2017 का एकल ख़िताब जीतकर उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने देश का गौरव बढाया। फाइनल में लक्ष्य ने क्रोशिया के टूर्नामेंट के नंबर 2 सीड ज्वोनिमिर दुर्किन्जक को 18-21, 21-12 तथा 21-17 से हराकर एकल ख़िताब पर कब्ज़ा किया।
सेमी फाइनल मै लक्ष्य ने श्रीलंका के डिनुका...
महिला को बंधक बना तमन्चे की नोक पर लूट
काशीपुर के रामनगर रोड स्थित गिरिजा विहार में घर में घुस कर बदमाशों ने मां-बेटे को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की। इस दौरान महिला ने बदमाशों से संघर्ष भी किया। महिला ने एक बदमाश की दांत से अंगुली काट दी, लेकिन बेटे की कनपट्टी पर तमंचा देख वह शांत हो गई।
बेतालघाट, नैनीताल निवासी नवीन बेलवाल, रानीखेत स्थित थ्री कुमाऊं...
बच्चों का अन्न भी चोरी
चोरों ने बच्चों की राशन को बी नहीं छोडा और स्कूल के बच्चों के मध्याहन भोजन की राशन भी चुरा ले गये। प्राथमिक विधालय शिवलालपुर में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये का मध्याह्न भोजन का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।
शिवलालपुर प्राथमिक विधालय में रात को चोरों ने मध्याह्न भोजन के...
गंगा संरक्षण रथ यात्रा के 4 रथों को हरी झण्डी दिखाकार किया रवाना: सीएम
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने आवास में नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत गंगा संरक्षण रथ यात्रा के 04 रथों को हरी झण्डी दिखाकार रवाना किया।
राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अन्तर्गत चारों धाम के मार्ग पर गंगा संरक्षण एवं जन जागरूकता हेतु इन 4 रथों का संचालन कपाट बंद होने तक किया जायेगा। प्रथम रथ हरिद्वार से बद्रीनाथ,...
शिक्षक कौस्तुभ होंगे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित
पिथौरागढ़ जिले के राजकीय इंटर कालेज पत्थरखानी में तैनात शिक्षक कौस्तुभ जोशी को इस वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चुना गया है। स्वतंत्रता दिवस पर उनके नाम की घोषणा की गई। उन्हें यह पुरस्कार पांच सितंबर को दिल्ली में राष्ट्रपति प्रदान करेंगे। प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत कौस्तुभ जोशी मूल रूप से गणाईगंगोली तहसील के लाखतोली गांव के रहने...
शिक्षकों ने की तालाबंदी
वेतन विसंगति दूर नहीं किए जाने से नाराज कनालीछीना विकास खंड के शिक्षकों ने बीईओ कार्यालय में तालाबंदी की और कार्यालय परिसर मे धरना दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया की अगुवाई में शिक्षकों ने तालाबंदी के बाद धरना दिया।
धरना स्थल पर शिक्षकों ने कहा कि विकास खंड के शिक्षक लंबे समय से वेतन विसंगति के शिकार...
आपदा प्रभावित ने दी सपरिवार आत्महत्या की चेतावनी
गढ़वाल के द्वार कोटद्वार में आई आपदा के बाद रिफ्यूजी कॉलोनी के एक आपदा प्रभावित ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए पूरे परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी।
कोटद्वार के रिफ्यूजी कॉलोनी में आई आपदा को लेकर आपदा प्रभावित बलराम भाटिया ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाकर सपरिवार आत्महत्या करने की चेतावनी दी। इसके बाद...
दून कांग्रेस मुख्यालय में राहुल गांधी के आने की तैयारियां जोरों पर
अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का शुक्रवार को देहरादून आने का कार्यक्रम है। उपाध्यक्ष राहुल गांधी के इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन पर कांग्रेसजनों द्वारा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया जायेगा। इसी परिपेक्ष में प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
अब एक ही दिन में निस्तारित होंगी फाइलें: मुख्यमंत्री
कार्य संस्कृति में बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री ने अनुभाग अधिकारियों को निर्देश दिए की फाइलों के निस्तारण में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन प्राप्त होने वाली फाइलों का उसी दिन निस्तारित किया जाए। फाइलों के त्वरित निस्तारण के लिए ट्रैकिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है लेकिन प्रयास किए जाएं कि इसकी आवश्यकता न पड़े। अति महत्वपूर्ण...
जल्द ही होगा पिथौरागढ़ एयरपोर्ट का विस्तारीकरण
भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। एयरपोर्ट के कॉन्फ्रेंस हाल में हुई बैठक में कोश्यारी ने कहा कि पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तारिकरण हमारी पहली प्राथमिकता है। एयरपोर्ट के विस्तारिकरण के लिए अधिकारी टीम भावना से कार्य करें। ताकि...


























































