जावलकर ने गढ़वाल जल संस्थान किया आकस्मिक निरीक्षण
आयुक्त गढ़वाल मण्डल दिलीप जावलकर ने शुक्रवार दिलाराम चौक स्थित गढ़वाल जल संस्थान का आकस्मिक निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी देहरादून एसए मुरूगेसन, डीआईजी गढ़वाल पुष्पक ज्योति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती मौजूद रही।
दिलीप जावलकर ने जल संस्थान परिसर के उस स्थल का मुआयना किया, जहां विगत रात्रि क्लोरिन गैस के सिलेंडर से रिसाव हुआ था। उक्त...
मौसम विभाग का अर्लट, 6 जिलों में हो सकती है बारिश
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों तक बारिश से राहत थी गर्मी का पारा चढ़ा हुआ था।लेकिन आने वाले दिनों में भी बारिश से राहत मिलती नही दिख रही है। राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह से कुछ जगहों पर हल्की बारिश शुरू हो गई थी। मौसम विभाग की माने तो राज्य के अधिकांश जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून...
खत्म नहीं हो रही यशपाल बेनाम की मुसीबतें, जमानत याचिका फिर खारिज
जिला आबकारी अधिकारी के साथ अभद्रता के मामले में न्यायालय ने नगर पालिका परिषद पौड़ी के अध्यक्ष यशपाल बेनाम और पूर्व दायित्वधारी सरिता नेगी समेत तीन लोगों की जमानत याचिका खारिज कर दी ।
शुक्रवार को सुनवाई के बाद अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश सहदेव सिंह की अदालत ने सरकारी कामकाज में बाधा डालने एवं गाली-गलौज करने के मामले...
कुख्यात सचिन खोखर के नाम से रंगदारी मांगने वाला नौकर गिरफ्तार
कोतवाली गंगनहर पुलिस ने हरिद्वार जेल में बन्द कुख्यात बदमाश सचिन खोखर के नाम से अपने ही दुकानदार मालिक को धमकी देकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले नौकर को गिरफ्तार कर लिया।
शुक्रवार को कोतवाली गंगनहर में पत्रकारों से बातचीत में एसपी देहात मणिकान्त मिश्रा ने बताया कि, "दो दिन पूर्व अनाज मण्डी के व्यापारी, नलिन गुप्ता,मौहल्ला राजपुताना,...
शिवम के साथ परिणय सूत्र में बंधी रिया
चर्चित अभिनेत्री रिया सेन पुणे में एक पारिवारिक समारोह में अपने दोस्त शिवम तिवारी के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बंगाली परंपराओं के मुताबिक शादी की रस्में निभाई गईं। इस समारोह में परिवार के अलावा करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया था। रिया की बहन रीमा सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन की शादी के फोटो...
डीआरएम के सामने हाथ जोड़ते नजर आये स्टेशन मास्टर
डी आर एम इज्जतनगर मण्डल, बरेली निखिल पाण्डेय ने काशीपुर रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया जिससे कर्मचारियों में हडकम्प मच गयी। डीआरएम ने जहां सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को जमकर फटकारा वहीं अव्यवस्थाओं को देख डीआरएम ने स्टेशन मास्टर की भी जमकर क्लास ली। डीआरएम निखिल पाण्डेय ने स्टेशन का बारिकी से निरीक्षण करते हुए...
30 पेटी अवैध शराब की गयी बरामद
श्रीमान वरिष्ट पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन मे नशे के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सीओ डालनवाला महोदय के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक थाना रायपुर के नेतृत्व मे थाना रायपुर मे एक टीम का गठन किया गया था।
टीम द्वारा सूचना तंत्र कॊ मजबूत करते हुए देहरादून शहर के बाहरी छेत्र मे चंडीगढ़ से लायी जा रही अवेध...
क्लोरीन गैस रिसाव प्रकरणः लीपापोती में जुटा प्रशासन, जांच कमेटी गठित
देहरादून के दिलाराम बाजार स्थित वाटर वर्क्स में क्लोरीन गैस के सिलेंडर में विस्फोट के बाद हुए रिसाव से प्रभावित व्यक्तियों को दून अस्पताल में भर्ती नहीं किए जाने के प्रकरण में प्रशासन के स्तर पर लीपापोती शुरू हो गई है। प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है और प्रारंभिक जांच में सामने आया...
क्लोरीन गैस रिसाव हादसा: दून अस्पताल में नहीं मिली आक्सीजन, मरीजों को लौटाया गया
देहरादून में भी गोरखपुर से अलग हालात नहीं हैं। जल संस्थान में गुरुवार देर रात क्लोरीन गैस के रिसाव हादसे ने राजधानी की स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी।क्लोरीन गैस रिसाव हादसे के बाद दून अस्पताल से मरीजों को ऑक्सीजन नहीं होने के कारण निजी अस्पतालों में रेफर किया गया जिस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाराजगी जताई...
यूएपीएमटी में एक सीट पर छह दावेदार
उत्तराखंड आयुष प्री-मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) के जरिये भरी जानी वाली राज्य की आयुष सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा है। संस्थानों में एक सीट पर छह दावेदार मैदान में हैं। प्रदेश में बीएएमएस, बीएचएमएस व बीयूएमएस की राज्य कोटे की 530 सीट हैं। जिनपर दाखिले यूएपीएमटी के माध्यम से होंगे। कुल 2991 अभ्यर्थियों ने परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन...


























































