डेरा मामले के चलते उत्तराखंड में भी अलर्ट, सीएम ने मुख्य सचिव और डीजीपी से जानी स्थिति
बाबा राम रहीम के बलात्कार के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद से ही हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों में हिंसा की घटनायें हो रही हैं। इन राज्यों से उत्तराखंड की नजदीकी और राज्य में मौजूद डेरा समर्थको को देखते हुए उत्तराखंड सरकार हाई अलर्ट पर है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने डेरा सच्चा सौदा के समर्थकों के द्वारा...
एडीजी अशोक कुमार को मिली लॉ एंड ऑर्डर की ज़िम्मेदारी
उत्तराखंड में बाबा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद से ही प्रशासन और खासतौर पर पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। इस सबके बीच पुलिस महकमें आला स्फोतर पर फेरबदल किया गया। पुलिस मुख्यालय में तैनात एडीजी स्तर के 2 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया गया है। एडीजी अशोक कुमार को लाॅ एंड आॅर्डर की जिम्मेदारी...
आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
जिले के डोईवाला तहसील में शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल हो गई।
शक्रवार की सुबह साढ़े सात बजे के करीब महिला घर में झाड़ू लगा रही थी और मृतक राकेश सिंह आंगन में खड़ा था इसी दौरान अकाशीय बिजली की चपेट में दोनों आ गए।
घायल राकेश सिंह पंवार पुत्र...
डेरा सच्चा सौदा मामले को लेकर दून पुलिस सतर्क
सीबीआई कोर्ट द्वारा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत रामरहीम को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद देहरादून पुलिस जिले में अलर्ट जारी कर दिया है।
शुक्रवार को देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
इसके अतिरिक्त...
रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 4’ की शूटिंग पूरी
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म गोलमाल 4 की शूटिंग पूरी हो गई है। हैदराबाद में मंगलवार को फिल्म के अंतिम शेड्यूल के लिए अंतिम दिन की शूटिंग पूरी हुई। इस मौके पर फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद रही। बुधवार को फिल्म की यूनिट हैदराबाद से मुंबई के लिए रवाना हो रही है।...
मराठी फिल्म के साथ फिल्म निर्माण में उतरी माधुरी दीक्षित
महाराष्ट्रियन परिवार से आने वाली माधुरी दीक्षित अब पहली मराठी फिल्म के साथ निर्माण में कदम रखने जा रही हैं। लगभग 30 साल तक बॉलीवुड पर राज करने वाली धक-धक गर्ल पहली बार किसी फिल्म का निर्माण करने जा रही हैं। इससे पहले खबर थी कि प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर माधुरी दीक्षित एक टेलीसीरिज बनाने जा रही हैं,...
प्रदीप सरकार की नई फिल्म में होगी अजय-काजोल की जोड़ी
पूर्व में विद्या बालन के साथ 'परिणीता' और रानी मुखर्जी के साथ 'लागा चुनरी में दाग' और 'मरदानी' जैसी फिल्में बनाने वाले प्रदीप सरकार के निर्देशन में बनने वाली नई फिल्म में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल की जोड़ी साथ काम करेगी।
ये फिल्म एक बंगला उपान्यास पर आधारित होगी और इसे अगले साल जनवरी में शुरू किया जाएगा...
मंत्री मदन ने ऋषिकेश नपा में मारा छापा, दस कर्मचारी अनुपस्थित
उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट नगर विकास मंत्री मदन कौशिक द्वारा ऋषिकेश की नगर पालिका परिषद में मारे गए औचक छापे के दौरान पालिका के तमाम कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। छापे के दौरान पालिका के 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए जिनके विरुद्ध नगर विकास मंत्री ने पालिका के अधिशाषी अधिकारी को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
शुक्रवार को...
पुलिस मुख्यालय में नए भारत के निर्माण की दिलाई शपथ
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को देहरादून स्थित पुलिस मुख्यालय के प्रांगण में उपस्थित समस्त पुलिस बल को भारत वर्ष की उन्नति के लिए वर्ष 2022 तक नए भारत के निर्माण के संकल्प की शपथ दिलाई।
'नए भारत के निर्माण के अपने इस संकल्प की सिद्धि से हम सब मन और कर्म से जुड़ जाएंगे' ऐसी...
चमोली जनपद को मिले 25 सब इंस्पेक्टर
चमोली जनपद के पुलिस महकमें को 25 नए सब इंस्पेक्टर मिले हैं। 2015 बैच के सभी सब इंस्पेक्टर ने पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट के सम्मुख शिष्टाचार और विभागीय प्रक्रिया के तहत अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। एसपी ने उन्हें जिले के विभिन्न थानों में तैनाती के आदेश दिए हैं।
पर्वतीय जनपद चमोली एक लंबे समय से पुलिस अधिकारियों की कमी...


























































