भालू ने युवक को किया घायल, हालत गंभीर
चमोली जिले के विकास खंड दशोली विकास खंड के झींझी गांव के एक युवक को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया है। युवक को रोड बंद होने के कारण ग्रामीण कुर्सी की पालकी बनाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट ले गए। युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया।
झींझी गांव...
किट्टी प्रकरण: आरोपी सविंदर ने कोर्ट में किया सरेंडर
किट्टी की करीब 60 करेाड़ रुपये लेकर फरार किट्टी संचालक सविन्दर ने बुधवार को जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने सविंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस को चकमा देकर न्यायालय में आरोपी के सरेंडर करने से शहर में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस भाजपा नेत्री व सविंदर की पत्नि को पहले ही...
रिस्पना, बिन्दाल नदियों का रिटेनिंग वाल गुणवत्ता की आईआईटी रूड़की से होगी जांच
प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रिस्पना और बिन्दाल नदियों को रिटेनिंग वाल की डिजाइन व गुणवत्ता की जांच आईआईटी रुड़की से कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि दोनों ही नदियों की स्वच्छता और सुन्दर बनाने के लिए वृक्षरोपण किा जाएगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में रिस्पना और बिन्दाल नदी के निर्माणाधीन...
सरकारी व निजी दोनों चीनी मिलों को घाटे से उबारेगी सरकार
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सरकारी और निजी दोनों ही श्रेणियों की चीनी मिलों को घाटे से उबारने के लिए ठोस कार्य योजना प्रस्तुत के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों को समय से उनकी उपज का पूरा मूल्य मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में गन्ना-चीनी विभाग की समीक्षा...
ऋषिकेश एम्स के छात्रों ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा
ऋषिकेश में नवनिर्मित एम्स में चल रहे एमबीबीएस के पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले एमबीबीएस छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। एमबीबीएस छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने उनकी मूलभूत सुविधाओं के साथ साथ छात्र हितों का भी हनन कर रखा है।अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र कल रात से ही डायरेक्टर के खिलाफ मोर्चा खोल...
फिल्म ‘बादशाहो’ मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट : अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता-निर्देशक अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बादशाहो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। वह हर तरह के किरदारों को पर्दे पर निभा चुके हैं। दर्शकों ने भी उन्हें हर रूप में सराहा है। फिलहाल उनकी चर्चा बहुत जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बादशाहो’ को लेकर हो रही है, जिसके प्रमोशन के सिलसिले में...
गणपति बप्पा मोरिया के नारों से गूंजा शहर
जनपद उधमसिंहनगर हो या नैनीताल दोनों ही जिलों में गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा के दौरान भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। यात्रा में हजारों की तादात में स्थानीय लोग एक दूसरे पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नजर आए।
गणपति बप्पा की विसर्जन यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही...
सैराट निर्देशक की हिन्दी फिल्म में होंगे बिग बी
मराठी में 'सैराट' फिल्म की सफलता से तहलका मचाने वाले निर्देशक नागराज मंजुले अब हिन्दी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं और उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं। अब इस फिल्म में बिग बी की भूमिका के बारे में कुछ जानकारी सामने आई है।
इस फिल्म में अमिताभ बच्चन नागपुर के एक...
कार्यकर्ता अभी से जुटें निकाय चुनाव की तैयारी मेेंः कोश्यारी
सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई रही योजनाओं का लाभ कार्यकर्ता गरीबों को दिलाएं और उनका प्रचार भी करें। कार्यकर्ता अभी से 2018 के निकाय चुनाव और 2019 के लोक सभा चुनाव कि तैयारी में जुट जाए।
कोश्यारी लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इससे...
सनी के साथ सिंघम 3 बनाएंगे शेट्टी
अजय देवगन के साथ इन दिनों 'गोलमाल 4 'को अंतिम रूप देने में जुटे निर्देशक रोहित शेट्टी अभी तक कई बार ये संकेत देते आए हैं कि उनकी आने वाली फिल्मों की योजनाओं में अजय देवगन के साथ सिंहम की तीसरी कड़ी का नाम भी है। वे संकेत दे चुके थे कि इसके लिए उनके लेखकों की टीम जल्द...



























































