फिर सुर्खियों में आया कंगना और रितिक का विवाद
हाल ही में सुर्खियों में रहा कंगना और रितिक रोशन के बीच रिश्तों का विवाद एक बार फिर गरमा गया है और कंगना ने रितिक रोशन के साथ उनके पिता से भी माफी मांगने को कहा है।
कंगना का कहना है कि वे इस बात को कभी भूल नहीं पाती हैं कि कैसे उनके विश्वास को धोखे में रखकर एक...
बाल यौन शोषण पर सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा मेनका गांधी का संदेश
केंद्रीय महिला एवं समाज कल्याण मंत्री मेनका गांधी की पहल पर सिनेमाघर जल्दी ही फिल्मों की स्क्रीनिंग शुरू करने से पहले एक संदेश का प्रसारण किया करेंगे, जिसमें बाल यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, ये संदेश मेनका गांधी द्वारा ही परदे पर दर्शकों को दिया जाएगा। इतना ही...
दोबारा शादी की आफताब शिवदासानी ने
बॉलीवुड में इन दिनों शादीशुदा सितारों द्वारा फिर से शादी करने का रिवाज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुए एक समारोह में अपने पति भरत के साथ फिर से शादी कर ली, जो उनकी परंपराओं का हिस्सा बताया गया।अब आफताब ने भी दोबारा...
तो गढ़वाली अंदाज में देखिये अंतर्राष्ट्रीय कार्टून किरदारों को
खाली दिमाग शैतान का घर होता है। ये कहावत तो आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन क्या ये ज़रूरी है कि ये कहावत हर किसी पर सटीक बैठे। 28 साल के अमित थपलियाल ने इस कहावत को काफी हद तक झुठला दिया है। खाली बैठे बैठे अमित ने अंतर्राष्ट्रीय कार्टून किरदारों को गढ़वाली बोलचाल में ढालने का रास्ता नकाल...
धार्मिक सौहार्द की मिसाल, गुरुद्वारे में अदा हुई ईद की नमाज
चमोली जिले के विकास खंड जोशीमठ में साम्प्रदायिक सौहार्द व भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी जोशीमठ ने भारी बारिश को देखते हुए ईद की नमाज गुरूद्वारे में अदा करवाई।
जनपद में हो रही भारी बारिश के कारण जोशीमठ में नमाज अदा करने के लिए बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थान न होने के कारण गुरूद्वारा...
बदरीनाथ हाईवे 14 घंटे बाद भी नहीं खुल पाया
चमोली जिले में गुरुवार की रात्रि से हो रही लगातार बारिश के चलते बदरीनाथ हाईवे लामबगड के पास पहाड़ी से मलवा आने से बाधित हो गया था। जो शनिवार की सुबह तक भी नहीं खुल पाया है, पहाड़ी से लगातार आ रहे मलवे और बोल्डर के कारण यहां पर मार्ग धंस गया है।
एनएच की मैकाफेरी कंपनी का कहना है...
त्रिवेणी घाट पर आयोजित होगा दशहरा मेला
सुभाष क्लब दशहरा कमेटी ऋषिकेश द्वारा इस वर्ष भी त्रिवेणी घाट पर रावण, कुंभकर्ण के साथ मेघनाद के पुतलों का दहन करेगा।
सुभाष क्लब दशहरा कमेटी के महामंत्री विजय सिंघल ने बताया कि दशहरा कमेटी की आयोजित बैठक में सभी पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि दशहरा कमेटी पिछले कई वर्षों से दशहरा पर्व पर रावण, मेघनाथ के पुतले...
रामदेव के बाद स्वामी कैलाशानंद पर बन रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म
योगगुरू स्वामी रामदेव हों या देश के दूसरे संत सभी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और फिल्में बन रही हैं। इन सबके बीच एक और नाम जुड़ा है, वह है हरिद्वार के सिद्ध पीठ दक्षिणेश्वर काली मंदिर के महंत कैलाशानंद महाराज का।
स्वामी कैलाशानंद महाराज की अपनी एक पहचान है। उत्तराखंड ही नहीं देश के दूसरे राज्यों में भी उनके...
केदारपुरी को रोपवे से जोड़ने की कवायद तेज
लम्बे इंतजार के बाद केदारपुरी को रोपवे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इस संबंध में केंद्रीय पर्यटन सचिव रश्मि वर्मा ने जिला प्रशासन को तत्काल प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन अब रामबाड़ा से केदारपुरी तक रोपवे निर्माण का प्रस्ताव बनाकर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेज रहा है।
बीते दो दशक से...
कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ग्रीस ओपन के मिक्स डबल्स फ़ाइनल में पहुँची
अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उत्तराखंड की कुहू गर्ग और रोहन कपूर की जोड़ी ने ग्रीस में चल रहे ग्रीस ओपन बैडमिनटन प्रतियोगिता के मिक्सड डबल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।सेमी फ़ाइनल में कुहू और रोहन की जोड़ी का सामना स्वीडन की जोड़ी कार्ल हड़बक्का और टिल्डा के साथ हुआ।स्वीडन की इस जोड़ी को हराकर...



























































