कैबिनेट बैठक : ई-नीलामी के जरिए आवंटित होंगे खनन पट्टे, कई अहम फैसलों पर मुहर
उत्तराखंड में अब खनन पट्टे ई-नीलामी के जरिए आवंटित होंगे। इसमें निजी खनन पट्टों को भी शामिल किया गया है। निजी भूमि में खनन पट्टा स्वामी को एक निश्चित धनराशि दी जाएगी। इसके लिए नियमावली बनाने की तैयारी चल रही है। नियमावली बनने के बाद ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बैठक में कई अन्य अहम फैसलों पर...
बोलेरो यूटिलिटी के खाई में गिरने से एक की मौत
कल रात 11:00 बजे, विकासनगर से त्यूनी आ रही बोलेरो यूटिलिटी न. UK07 CA 0241 मिनस से अटाल जाने वाले कच्चे रास्ते पर बुल्हाड गांव से नीचे गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक राजपाल चौहान पुत्र बलवीर चौहान, निवासी भुटाणु थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 40 वर्ष की मृत्यु हो गई।
मृतक का शव गहरी खाई में है, जिसको पुलिस...
गैस की कालाबाजारी करते महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार
थाना बसंत विहार क्षेत्र के शास्त्रीनगर खाले में दबिश देकर पुलिस ने दो घरों से 47 गैस सिलेन्डर व रिफलिंग करने के उपकरण बांसुरी, तराजू आदि के साथ एक महिला सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
बुधवार को पुलिस ने अवैध गैस की कालाबाजारी की रोकथाम एवं उसमें संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए मुखबिर की सूचना पर शास्त्रीनगर...
गौरी लंकेश की हत्या पर दून के पत्रकारों में रोष
उत्तरांचल प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकारों ने वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक सभा का आयोजन किया।
बुधवार को प्रेस क्लब महांमंत्री भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि 55 वर्षीय लंकेश को बेंगलुरु स्थित उनके घर के सामने गोली मार मारना लोकतंत्र के लिए खतरा है। इस हत्या से पत्रकार समाज में आक्रोश...
डर के साये में सरपाणी गांव के 120 परिवार जीने को मजबूर
चमोली जिले के विकास खंड घाट के सरपाणी गांव के 120 परिवार डर के साये में जीने को मजबूर है। 2006 की आपदा के दौरान से हो रहे गांव के नीचले हिस्से से भूस्खलन के पूरा गांव इसकी जद में है। लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा गांव के पुर्नवास नहीं किया गया है।
2006 में आपदा के समय सरपाणी गांव...
पंचेश्वर परियोजना पर राज्य हित में बनाई जाए कार्ययोजना: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंचेश्वर परियोजना से प्रभावित हो रहे परिवारों व उनके हितों को ध्यान में रखते हुए एवं जन सुझावों को मद्देनजर अग्रिम कार्ययोजना व उससे संबंधित विषयों पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में पंचेश्वर बहुद्देशीय परियोजना के सम्बन्ध में केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा,...
आईआईटी रुड़की से आठ माह में चार छात्र लापता
आईआईटी रुड़की से पिछले आठ महीनों में चार छात्र लापता हो चुके हैं। हालांकि इनमें से गायब हुए तीन छात्र कुछ दिन बाद ही सकुशल मिल भी गए थे। लेकिन बार-बार छात्रों का लापता होना संस्थान के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।
इस साल संस्थान में जनवरी माह से छात्रों के गायब होने का सिलसिला शुरू...
शिकायत और सुझाव के लिए सरकार ने जारी किया टोल फ्री नम्बर
जनता की समस्याओं और सुझावों को जानने के लिए प्रदेश सरकार ने एक टोल फ्री नम्बर जारी किया है। कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नम्बर 1905 पर फोन कर अपनी शिकायत या सुझाव को पंजीकृत करा सकते हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को सचिवालय में समाधान पोर्टल के लिए स्मार्ट आईवीआर (इंटरैक्टिव वाॅयस रेस्पाॅन्स) सिस्टम के माध्यम से...
किसान की आय को दोगुना करना सरकार का लक्ष्यः उनियाल
कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान को हाईटेक कर पैदावार को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करेगी।
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे कृषि उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बातें कही। हरिद्वार पहुंचने पर मंत्री का कृषि उत्पादन मण्डी समिति अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने...
भाजपा देती है महिलाओं को उचित सम्मान: निशंक
पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा स्वयं सहायता सम्मेलन ज्वालापुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने दीप प्रज्जवलित किया। इस अवसर पर सांसद डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि भाजपा पार्टी महिलाओं को उचित सम्मान देती चली आ रही है।
देश के...



























































