दस्तावेज देते ही फिर शुरु हुई केदारनाथ में हेली सेवाएं
उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट ऑथरिटी (यूकाडा) ने केदारनाथ में हवाई कंपनियों को हेली सेवाएं फिर शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद बुधवार को हवाई कंपनियों ने 50 से अधिक उड़ान भरी, जिससे ढाई सौ भक्तों ने बाबा केदार के दर्शन किए।
नेशनल ग्र्रीन ट्रिब्यूलन (एनजीटी) की ओर से निर्धारित मानकों का पालन और जरूरी दस्तावेज जमा नहीं...
कोटद्वार में वकील को सरेआम गोली मारकर हत्या
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के बाहर खडे एडवोकेट सुशील रघुवंशी को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल वकील को संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें हायर सेंटर के लिये रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही वकील ने दम तोड़...
समझ से परे क्यों होती जा रही है सरकारी हिंदी?
चमोली के पोखरी गांव के बाहर एक बोर्ड पर लिखा है “सर्व शिक्षा अभियान से अच्छादित” जहां पहले तीन चार शब्द तो आम बोल चाल की भाषा के थे वहीं “अच्छादित” ने मुझे उलझन में डाल दिया।क्या इस शब्द का मतलब अच्छा है या बुरा? इन ख्यालों नेa डाॅ पुरोहित को असमंजस मे डाल दिया।
मैं डाॅ पुरोहित की बात...
चौरास मोटर पुल का धन सिंह रावत ने लिया जायजा
उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बहुप्रतीक्षित चौरास मोटर पुल का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल के 45 मीटर हिस्से पर पड़े लेंटर का जायजा लिया।
श्रीनगर विधायक व उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही लोगों को इस पुल से आवागमन की सुविधा मिले, इसका प्रयास किया जा रहा...
कब बहुरेंगे ब्लाक मुख्यालय की लाइफ लाइन एटी रोड के दिन
बद से बदत्तर बनती जा रही अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग, लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। यूं तो ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाली अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग को लाइफ लाइन कहा जाता हैं लेकिन इसकी खुद की लाइफ इतनी दयनीय हैं कि इसमें सफर करने वाले लोगों की सांस में सांस अटकी रहती हैं, फिर भी लोग...
खुल गई पोल, मंदिर प्रबन्धक जाएंगे जेल?
जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति गठन की उठापठक जारी है। इस बार दून से आई जांच ने कईयों के पसीने छुड़ा दिए हैं। लोगों की शिकायत पर हुई जांच के बाद देहरादून से भेजी गई खुफिया टीम के अधिकारियों ने वर्तमान प्रबंधक प्रकाश भट्ट से ज्वाइंट इंट्रोगेशन किया। इस पूछताछ में प्रकाश भट्ट की पुरानी कुंडली भी खंगाली गई। जांच...
टाटा सफारी लूट के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बहादराबाद पुलिस ने टाटा सफारी लूट के फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश फरार होने में कामयाब रहा।
सीओ कनखल जेपी जुयाल ने बताया कि, "12 अगस्त 2016 को एक लड़की और पांच लड़कों ने शिवा ट्रांसपोर्ट मुजफ्फरनगर से दो हजार रुपये में हरिद्वार के लिए टाटा सफारी बुक कराई थी। इस्लाम हरिद्वार में बोंगला बाईपास...
सड़क दुर्घटना में पांच घायल
रोडवेज बस को पास देने के चक्कर में हल्द्वानी से धारचूला की ओर जा रही एक बोलेरो कार गुडौली के पार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी कनालीछीना में भर्ती किया गया है।
बुधवार देर शाम करीब 5:30 बजे बोलेरो कार संख्या यूके 04 टीएम 4491 हल्द्वानी से धारचूला की ओर...
एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
हरिद्वार, के ब्रह्मपुरी काॅलोनी निवासी तेज प्रकाश ने पुलिस पर मारपीट व मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी व एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित दर्जी का काम करता है। उसे चेतक पुलिसकर्मियों द्वारा बुरी तरह से पीटा गया। तेज प्रकाश का कहना है कि पार्षद के कहने पर उसे पुलिसकर्मियों द्वारा मारा पीटा गया। गुजर बसर...
युवती की बरामदगी को चेन्नई जाएगी पुलिस
आठ माह पूर्व ज्वालापुर से अगवा युवती को अपहरणकर्ता ने चेन्नई में रखा है। पुलिस पूछताछ में अपहरणकर्ता ने जानकारी दी। युवती की बरामदगी को पुलिस टीम चेन्नई भेजी जा रही है।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी निवासी एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने तलाश के बाद गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
पुलिस...


























































