Page 1632

आने वाले साल में पूरा हो जाएगा केदारपुरी का पुनर्निर्माण

जून 2013 की भयावह आपदा में केदारघाटी में भारी तबाही हुई। केदारनाथ धाम में मंदिर को छोड़ शेष पूरा क्षेत्र प्रभावित हुआ। इसके बाद से ही केदारनाथ धाम को नए सिरे से बनाने की कवायद चल रही है। प्रदेश सरकार इसमें केंद्र के सहयोग के साथ ही विभिन्न औद्योगिक समूहों और संस्थानों के साथ मिलकर निर्माण कार्यों को गति...

पांच अक्टूबर को पीएम मोदी आऐंगे उत्तराखंड

मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अक्टूबर को उत्तराखंड आ रहे हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय दौरे के दौरान वे मसूरी स्थित लालबहादुर भारतीय प्रशासनिक अकादमी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस दौरे की पुष्टि की है। प्रदेश में आगामी 20 दिन उत्तराखंड में वीआइपी दौरों के हिसाब से खासे अहम रहेंगे। आने वाले...

फिल्म भूमि का नया पोस्टर

रिलीज से एक सप्ताह पहले टी सीरिज की फिल्म भूमि का एक और नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें संजय दत्त खून से लथपथ चेहरे के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के साथ परदे पर सालों बाद वापसी करने जा रहे संजय दत्त इस फिल्म में एक ऐसे पिता का रोल कर रहे हैं, जिसकी बेटी...

शाहरुख खान के साथ फिल्म नहीं बनाएंगे भंसाली

कुछ दिनों पहले चर्चा गरम थी कि संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान देवदास के बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे। खुद शाहरुख खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस तरह के संकेत दिए थे, लेकिन अब भंसाली की तरफ से इसका खंडन आया है। भंसाली की टीम का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई योजना...

विशाल के साथ काम करेंगे नवाज

'रंगून' के बाद विशाल भारद्वाज ने एक तरफ दीपिका पादुकोण और इरफान को लेकर फिल्म शुरू की है, तो उनके प्रोडक्शन हाउस में एक और फिल्म की योजना पर काम शुरू हुआ है, जिसमें मुख्य भूमिका नवाज करेंगे। नवाज ने इससे पहले कभी विशाल के साथ काम नहीं किया। विशाल की इन दोनों फिल्मों की खास बात ये भी है...

एक और पारिवारिक फिल्म में होंगे आयुष्मान

पहले 'बरेली की बर्फी' और फिर 'शुभ मंगल सावधान' के बाद आयुष्मान खुराना को निर्माता आनंद एल राय की प्रोडक्शन कंपनी में एक और फिल्म में काम करने के लिए अनुबंधित किया गया है, जिसे ट्रायलाजी माना जा रहा है। 'बरेली की बर्फी' में आयुष्मान एक प्रेमी की भूमिका में थे, तो 'शुभ मंगल सावधान' में वे विवाहित व्यक्ति के...

फिल्म ‘तेरा इंतजार’ का पहला पोस्टर रिलीज

बागेश्री फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी अरबाज खान एवं सनी लियोनी की मुख्य भूमिकाओं से सजी पहली फिल्म ‘तेरा इंतजार’ रिलीज के लिए तैयार है। इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पिछले दिनों बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान एवं अभिनेत्री सनी लियोनी के साथ डायरेक्टर राजीव वालिया दिल्ली के होटल ताज पैलेस में थे, जहां उन्होंने फिल्म...

कंगना की ‘सिमरन’ को मिले सेंसर से दस कट्स

इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही कंगना की विवादों में रही 'सिमरन' को सेंसर बोर्ड से भी जूझना पड़ा। खबरों के मुताबिक, दस कट्स के बाद इस फिल्म को यूए सार्टिफिकेट जारी किया गया है। बताया जाता है कि फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता ने इन कट्स को स्वीकार कर लिया है। कंगना की ये फिल्म मीडिया की सुर्खियों...

सीबीएसई स्कूलों में अब पुलिस करेगी सुरक्षा आॅडिट

सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) से जुड़े स्कूलों में अब तमाम सुविधाओं और संसाधनों पर पुलिस की नजर होगी। इतना ही नहीं स्कूलों में सुविधओं को लेकर पुलिस द्वारा आॅडिट भी किया जाएगा। बोर्ड ने यह कदम स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा के मद्दनजर उठाया है। बीते दिनों हरियाणा के गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में हुई...

शिक्षकों ने शिक्षा मंत्री को हटाने की उठाई मांग

राजकीय इंटर कॉलेज थानों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा शिक्षक-शिक्षिकाओं से किए गए व्यवहार से आहत शिक्षकों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रकट किया। प्रदेशभर में जूनियर हाईस्कूल व राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने इसे लेकर विरोध जताया। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन सिंह माजिला ने कहा कि...