80 हजार कर्मचारी 19 को हड़ताल पर रहेंगे, करेंगे चक्का जाम
देहरादून। सातवें वेतनमान समेत दो सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य निगम, निकाय, जल संस्थान, विकास प्राधिकरण, जिला पंचायत कर्मचारी महासंघ ने 19 सितम्बर को एक दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल व चक्का जाम का ऐलान किया है। महासंघ की ओर से सभी घटक संघों के साथ की गई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
रविवार को रोडवेज वर्कशॉप में आयोजित बैठक में...
किडनी कांड : एक महिला सहित तीन और आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
देहरादून। पुलिस ने गंगोत्री चेरिटेबिल हॉस्पिटल में अवैध रूप से चल रहे किडनी निकालने व खरीद-फरोख्त में वांछित एक महिला सहित तीन आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले अबतक पुलिस कुल आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
किडनी कांड के मास्टरमाइंड डॉक्टर अमित कुमार सहित पुलिस ने उसके अन्य साथी डॉ. जीवन और एक नर्स तथा...
हस्ताक्षर अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की दी बधाई
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दूधाधारी चौक पर 200मीटर भगवा वस्त्रों में हस्ताक्षर अभियान चलाकर देश के प्रधानमंत्री को आपार शुभकामनाएं दी। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह, मीडिया प्रभारी अनिल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन चौहान, विपिन हान, जिला महामंत्री रेशु चौहान, मण्डल अध्यक्ष विदित शर्मा, जौली प्रजापति, पार्षद अनिल मिश्रा ने संयुक्त रूप से...
मेट्रो के लिए पूरे शहर के ट्रांसपोर्ट पर फोकस जरूरी
मेट्रो रेल परियोजना परवान चढ़ी तो दून के लोगों को सिर्फ मेट्रो की ही सुविधा नहीं मिलेगी, बल्कि पूरे शहर की ट्रांसपोर्ट (परिवहन) व्यवस्था स्मार्ट बनेगी। हाल ही में जारी की गई केंद्र सरकार की मेट्रो नीति में स्पष्ट किया गया है कि मेट्रो का विकल्प अपनाने के साथ ही शहर में एकीकृत परिवहन प्रणाली भी विकसित करनी होगी।...
रविवार को चारों धाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी
मैदानी इलाकों भले ही अब भी गर्मी से लोग बेहाल हों लेकिन ऊंची चोटियों में रविवार को जमकर बर्फबारी हुई है। मौसम के बदले मिजाज से पहाड़ों में मौसम भी सुहावना हो गया है। चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब समेत ऊंची चोटियों पर इस साल का दूसरा हिमपात हुआ है। चोटियों पर बर्फबारी के बाद बद्रीनाथ धाम...
181 साल से बसे परिवारों को मिले मालिकाना हक
तहसील क्षेत्र अंतर्गत चाय बागान उदियाबाग में 181 साल से रह रहे मजूदर परिवारों ने सूबे के मुख्यमंत्री से जमीन पर मालिकाना हक दिलाने की गुहार लगाई है। रविवार को पछवादून के विकासनगर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को स्थानीय बाशिंदों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि आजादी से पहले निवास करने के बावजूद आज तक उन्हें उनके...
फर्जी संतों पर जताई मोहनदास के अपहरण करने की संभावना
हरिद्वार । अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदास महाराज ने कोठारी महंत मोहनदास महाराज के गायब हो जाने के मामले में संत आसाराम बापू के समर्थकों पर शक जताया है।अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद द्वारा फजी संतों की सूची जारी होने से पूर्व आसाराम बापू के अनुयायियों ने उन्हें फोन पर आसाराम को...
अधिकारियों ने देखी टॉयलेट एक प्रेम कथा
स्वच्छ भारत अभियान के तहत 'स्वच्छता ही सेवा है' की जानकारी लेने के लिए विभागीय अधिकारियों ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव के साथ मिलकर पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में बॉलीवुड फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' देखी। फिल्म के माध्यम से विभागीय अधिकारियों ने स्वच्छता की जानकारी प्राप्त की। इससे पहले जिलाधिकारी ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व पालिका के अधिकारी कर्मचारियों...
कैट के आवेदन को तीन दिन, 20 के बाद नहीं होंगे आवेदन
एमबीए में दाखिले के लिए देशभर में होने वाले कॉमन एडमीशन टेस्ट (कैट-2017) के आवेदन को अब अंतिम तीन दिन बचे हैं। इच्छुक छात्र 20 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
कैट-2017 का स्कोर 31 दिसम्बर 2018 तक वैलिड रहेगा। वेबसाइट पर प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन संबंधी गाइड भी दी गई है ताकि...
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली का हरिद्वार में समापन
बेटियों के जीवन और उनकी शिक्षा की मुहीम आम जन तक पहुंचाने के लिए आज महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं अभियान के अन्तर्गत देहरादून से साइकिल रैली शुरू कर हरिद्वार पंतद्वीप में समापन किया।
रैली समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भारत सरकार मेनका गांधी तथा हरिद्वार से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार...


























































