डीएम ने ली ऑल वेदर रोड की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी आशीष जोशी ने क्लेक्ट्रेट सभागार गोपेश्वर में चारधाम आॅल वेदर रोड़ से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने चारधाम आॅल वेदर रोड को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए इससे जुड़े कार्यों को निर्धारित अवधि में पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने एनएचडीआईसी, बीआरओ, राजस्व, वन एवं लोनिवि...
अनियंत्रित कार खाई में गिरी, एक की मौत
विकानसगर। विकासनगर हरिपुर-मीनस-त्यूणी मार्ग पर जामुवा खडु के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन सवार मोहम्मद नदीम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। घटना सोमवार देर रात की है।
यह हादसा सहारनपुर से नेरूवा-हिमाचल जा रही वैगनआर कार का हुआ। मौके पर पहुंची राजस्व...
महंत मोहन दास मामले में पुलिस को नहीं मिल रही सफलता
हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से लापता कोठारी महंत मोहन दास महाराज का चौथे दिन भी कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी उनके हाथ अभी तक खाली हैं।
उधर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि महाराज समेत तमाम संत महंत मोहनदास के न मिलने से चिंतित हैं।...
बिजली चोरी की समस्या पर शाहिद कपूर की अगली फिल्म
यूपी और बिहार सहित हिंदी भाषी राज्यों में बिजली चोरी को समाजिक संकट वाली समस्या माना जाता है। शाहिद कपूर की नई फिल्म इसी समस्या पर आधारित बताई जा रही है, जिसका निर्देशन श्रीनारायण सिंह करेगे। श्रीनारायण सिंह ने हाल ही में रिलीज हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'टायलेट एक प्रेमकथा' का निर्देशन किया है। उनकी नई फिल्म का...
सानिया के साथ बैडमिंटन की ट्रेनिंग ले रही हैं श्रद्धा कपूर
अगले शुक्रवार को श्रद्धा कपूर की फिल्म हसीना रिलीज होने जा रही है, जिसमें उन्होंने दाऊद की बहन हसीना की खतरनाक भूमिका निभाई है। श्रद्धा कपूर इस फिल्म का प्रमोशन पूरा करके इन दिनो हैदराबाद में हैं, जहां वे अपनी आने वाली दो फिल्मों की शूटिंग की तैयारियो में व्यस्त हो गई हैं।
एक फिल्म बाहुबली फेम हीरो प्रबास के...
फिल्म ‘भूमि’ के साथ संजय दत्त कर रहे वापसी
जेल से रिहा होने के बाद संजय दत्त फिल्म ‘भूमि’ के साथ पहली बार नजर आने वाले हैं। हालांकि, ‘भूमि’ एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें संजय दत्त के साथ अदिति राव हैदरी और सिद्धांत गुप्ता प्रमुख भूमिकाओं में हैं।इसका डायरेक्शन ओमांग कुमार ने किया है, इसी फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में पूरी टीम पिछले दिनों दिल्ली में थी।...
नवरात्र 21 सितम्बर से आरम्भ, इस बार हैं कई शुभ योग
21 सितम्बर से आरम्भ होने वाले शारदीय नवरत्र इस बार शुभ मुहूर्त और महासंयोग लेकर आ रहे हैं। ऐसे में नवरत्रि के नौ दिन सुख-समृद्धिदायक होंगे। ऐसा संयोग सालों में आता है।
शारदीय नवरात्र शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का पर्व है। इन दिनों में मां की आराधना करने से साधक को सुख-समृद्धि व आरोग्य की...
संतों ने पुलिस को दिया एक दिन का अल्टीमेटम
हरिद्वार। अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता मोहनदास की गुमशुदगी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उनकी गुमशुदगी के 48 घंटे बाद भी उनका कोई सुराग पुलिस नहीं लगा पाई है। हांलाकि पुलिस कप्तान के अनुसार उन्हें कुछ सुराग मिले हैं जिसके अनुसार यही जान पड़ता है कि मोहनदास रूडकी से मेरठ के बीच ही गायब हुए या उनके...
बजट की कमी से ‘खुशियों की सवारी’ के पहिए जाम
देहरादून। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को घर तक छोड़ने वाली ‘खुशियों की सवारी’ अब केवल शहर के अंदर रहने वाली मां को ही घर तक छोड़ रही है। शहर से बाहर एंबुलेंस नहीं जा रही है। बजट न मिलने के कारण खुशियों की सवारी संचालित करने वाली जीवीके ईएमआरआई कंपनी ने ये कदम उठाया है।
राज्य में 108 एंबुलेंस...
अमित शाह के स्वागत में पहुंचे उत्तराखंड भाजपा के सभी दिग्गज,चेहरा चमकाने की रही होड़
2 दिन के दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह का जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। उत्तराखंड भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत में उत्तराखंड के पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ ढोल दमाउ रणसिंग बजाकर जोलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
स्वागत के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट पूर्व मुख्यमंत्री निशंक और उत्तराखंड भाजपा कार्यकारिणी के वरिष्ठ...

























































