25 साल का सफर पूरे करने पर 4 महानगरों में होंगे रहमान के शोज
जाने-माने संगीतकार एआर रहमान का फिल्मी सफर 25 साल का होने जा रहा है। इस मौके पर रहमान देश के अलग अलग शहरों में कांसर्ट करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, नवंबर और दिसंबर महीने के बीच रहमान के कांसर्ट आयोजित किए जाएंगे। ये शोज मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद और हैदराबाद में होंगे। इस टूर को एआर रहमान-इनकोर...
परिवारवाद के खिलाफ हूं मैं-सैफ अली
सैफ अली खान को फिल्मों में इसलिए पहला मौका मिला, क्योंकि उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने दौर की बहुत बड़ी हीरोइन रहीं। सैफ अली की बहन सोहा अली फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सोहा के पति कुणाल खेमू भी फिल्मों में काम करते हैं। सैफ की दोनों शादियां हीरोइनों से हुई है और अब सैफ की अपनी बेटी...
उत्तराखंड चीन सीमा पर पहुंचने वाले दूसरे गृह मंत्री बने राजनाथ सिंह
भारत के गृह मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को भारत के आखिरी गांव माणा में स्थित सेना व आईटीबीपी के जवानों से मिले और शनिवार को यहां से उत्तराखंड के सीएम के साथ विजया दशमी के अवसर पर भारत चीन सीमा चैकी लफतल और रिमखिम में भारत सीमा प्रहरियों से मुलाकात के लिए रवाना हो गए है। इससे पूर्व लालकृष्ण...
छठ पूजा के लिए घाट का विधायक जोशी ने किया शिलान्यास
मसूरी विधायक गणेश जोशी ने राजपुर के काठबंगला में छठ पूजन के लिए बनने वाले घाटों का शिलान्यास किया। यह कार्य विधायक निधि के छह लाख की लागत से अगले दो महीने में सम्पन्न होगा।
विधायक गणेश जोशी ने उपस्थित जनसमूह को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयदशमी के पवित्र अवसर पर घाटों के निर्माण का कार्य प्रारम्भ...
जल संस्थान को मिलेंगी 87 नई पेयजल योजनाएं
देहरादून। लंबे समय से पानी के संकट से जूझ रहे उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए 87 पेयजल योजनाएं तैयार हो चुकी हैं। अगले तीन से चार माह के अंतराल में पेयजल निगम इन योजनाओं को भौतिक सत्यापन कराकर जल संस्थान को हैंडओवर कर देगा, जिससे दस जिलों के करीब दो लाख ग्रामीण आबादी को...
उत्तराखंड के पानी व जवानी बचाने को सचिवालय घेराव करेगा उसमा
विकासनगर। प्रदेश से पलायन रोकने व पानी का सदुपयोग करने में प्रदेश सरकार पर असमर्थ रहने का आरोप उत्तराखंड संवैधानिक संरक्षण मंच ने प्रदेश सरकार पर लगाया। मंच की कोर कमेटी की बैठक के बाद मीडिया को जारी बयान में मंच के प्रदेश संयोजक व प्रदेश सह प्रवक्ता अरविंद शर्मा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस बारी-बारी से प्रदेश...
साधारण लगने वाले बालकृष्ण बने देश के आठवें अमीर
हरिद्वार। कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो और दिल में सच्ची लगन हो तो रास्ते में कितनी भी मुश्किलें आएं फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मंजिल साफ नजर आती हैं। कुछ ऐसे ही यात्रा रही है आचार्य बालकृष्ण की। आज इस नाम को कहीं भी पहचान की जरूरत नहीं। ये उनकी लगन का ही नतीजा है कि पतंजलि को घर-घर...
आरके स्टूडियो में लगी आग पर अब भरना होगा जुर्माना
विगत 16 सितंबर को आरके स्टूडियो में लगी आग से जहां भारी नुकसान हुआ, वहीं अब मुंबई के दमकल विभाग ने नोटिस भेजा है, जिसमें कहा गया है कि स्टूडियो में आग बुझाने की व्यवस्था नहीं थी और इसके लिए तय कानूनों का पालन नहीं किया गया था। इस नोटिस पर जवाब के बाद दमकल विभाग आरके स्टूडियो के...
कार पार्किंग को लेकर दीपिका का टकराव
दिसंबर में 'पद्मावती' बनकर परदे पर आने को तैयार दीपिका पादुकोण इन दिनों एक और जंग में शामिल हैं। ये जंग कार पार्किंग को लेकर है। मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई के बांद्रा उपनगर के पाली हिल इलाके की जिस बिल्डिंग में जहां दीपिका पहले रहा करती थीं, वहां कार पार्किग को लेकर बिल्डिंग की सोसायटी के साथ दीपिका...
एक अक्टूबर से नि:शुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन
देहरादून। केन प्रोटेक्ट फाउंडेशन की ओर से एक अक्टूबर से नि:शुल्क महिला चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं से संबंधित रोग का निदान विशेष महिला डॉक्टरों की ओर से किया जाएगा। पांच अक्टूबर को प्रेस क्लब में सुबह दस से एक बजे तक महिलाएं शिविर का लाभ उठा सकेंगे।
शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता...



























































