मुख्यमंत्री रावत पहुंचे किसानों के बीच,खेतों में जाकर मटर की फलियां भी तोड़ी
देहरादून। मुख्यमंत्री चमोली जनपद के देवाल ब्लाक के अंतिम गांव हिमनी में किसानों के बीच उनके खेतों में पहुंचे। किसानों/काश्तकारों के साथ वेमौसमी मटर की फसल कटाई का शुभांरभ करते हुए मुख्यमंत्री ने किसानों का उत्साहवर्धन किया तथा जड़ी बूटी की खेती के साथ-साथ सब्जी उत्पादन के क्षेत्र को आर्थिकी का जरिया बनाने के लिए किसानों को हार्दिक शुभकामनाऐं...
हरिद्वार गंगा महोत्सव 11 से होगा शुरू
हरिद्वार। गंगा स्वच्छता के प्रति जागरुकता लाने के लिए जनपद की करीब 30 संस्थाएं मिलकर हरिद्वार गंगा महोत्सव का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर के बीच ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के मालवीय सभागार में आयोजित कर रही हैं। यह जानकारी हरिद्वार गंगा महोत्सव के आयोजक हरिद्वार नागरिक मंच के अध्यक्ष सतीश कुमार जैन ने दी है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि...
बेटी बचाओ अभियान छोड़कर बेटा बचाओ में जुटी भाजपा सरकार : राज बब्बर
देहरादून। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व उत्तराखण्ड से राज्यसभा सांसद राज बब्बर ने भाजपा व पीएम पर प्रहार करते हुए कहा कि 'बेटी बचाओ अभियान चलाने वाली पार्टी, अब बेटा बचाओ मुहिम' में जुट गई है। यही कारण है कि केन्द्रीय मंत्री भी एक व्यापारी के बचाव में अपनी गरिमा को ताक पर रख सफाई दे रहे हैं।
मंगलवार...
हेमकुंड साहिब व लोकपाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद
गोपेश्वर। सिखों के पवित्र तीर्थ स्थल हेमकुंड साहिब और हिन्दुओं के तीर्थ लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ मंगलवार को डेढ़ बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर मौजूद सैकड़ों तीर्थ यात्रियों ने कपाट बंद होने की प्रक्रिया में भाग लिया। वहीं पहली बार सेना के बैंडों की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण...
भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का ट्रेलर हुआ लांच
संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती का ट्रेलर आज लांच कर दिया गया। भव्य स्तर पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर लांच कर दिया गया। पहले कहा जा रहा था कि ट्रेलर लांच करने के लिए मुंबई में एक समारोह आयोजित किया जाएगा, लेकिन बाद में बताया गया कि इस फिल्म का विरोध कर रहे राजस्थानी...
रणबीर-आलिया की फिल्म का नाम बदला
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को लेकर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ड्रैगन' को लेकर कुछ वक्त पहले तक चर्चा थी कि इसे कुछ वक्त के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब खबर मिल रही है कि एक नए टाइटल के साथ इस फिल्म को जल्दी ही आगे बढ़ाया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, अब इस फिल्म का नया टाइटल...
केबीसी के सेट पर मनाया गया अमिताभ बच्चन का 75वां जन्मदिन
अमिताभ बच्चन का जन्मदिन 11 अक्तूबर को है, लेकिन इससे पहले ही कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर सदी के महानायक का 75वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर बच्चन काफी भावुक नजर आए। केबीसी की टीम ने इस मौके पर बच्चन को लेकर एक वीडियो भी दिखाया, जिसमें उनके स्कूल के दिनों के टीचर और दोस्तों की शुभकामनाएं...
सरकार दिव्यांगों की हरसम्भव मदद के लिए तैयार: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
देहरादून। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को एएनएम घोष आॅडिटोरियम ओएनजीसी में आईवीवाई मेमोरीयल इण्टीग्रेटेड एजुकेशन सोसायटी की ओर से आयोजित दिव्यांग विद्यार्थियों के उत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित दो दिवसीय दिव्यांग टैलेंट शो दिव्यांगोत्सव में कई स्कूलों और संस्थाओं के बच्चों ने प्रतिभाग किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए...
कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार से महकमों में सन्नाटा
देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने एसीपी (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) की नई व्यवस्था और वेतन समिति की रिपोर्ट के खिलाफ सोमवार को प्रदेशभर में कार्य बहिष्कार करने पर सरकारी महकमों में सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार और बुधवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने वित्त मंत्री प्रकाश पंत को उनके आवास पर 23...
क्षमता से अधिक बच्चों को ले जा रहे ऑटो को डीएम ने किया सीज
हरिद्वार। सोमवार की सुबह एक ऑटो 14 स्कूली बच्चों को भरकर ले जा रहा था। उसे देखते ही डीएम ने उसे रुकवाकर सवाल-जवाब किया। उसके बाद सीज कर दिया।
आटो ड्राइवर एक बच्चे से 700 रुपये लेता था और पैसे के लालच में छोटे से ऑटो में 14 बच्चों को किसी तरह ठूंस रखा था। इतना ही नहीं, 14 बच्चों...


























































