6 नवम्बर को स्कूली बच्चों व शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच मध्य संवाद कार्यक्रम
मुख्यमंत्री की पहल पर इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस समारोह की श्रृंखला में स्कूली बच्चों और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के मध्य संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर 6 नवम्बर को शासन में तैनात आई.ए.एस. अधिकारी देहरादून एवं आस-पास के सरकारी स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उनके साथ समय व्यतीत करेंगें। मुख्य सचिव...
ऊर्जा निगम व्यवस्था में सुधार के दावे फेल
देहरादून। ऊर्जा निगम व्यवस्थाओं में सुधार के लाख दावे करें, पर हकीकत बदहाल ही है। छोटे-छोटे कामों के लिए उपभोक्ताओं को परेशान होना पड़ता है जबकि यह परेशानी भी निगम के कारण ही पैदा होती है। ऐसा ही एक मामला स्वीकृत भार कम कराने को लेकर सामने आया है। सुद्धोवाला निवासी दीपिक सिंह ने जनवरी, 2016 में 75 किलोवाट...
विद्यालय प्रबंधन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयनित छात्रा को रातोंरात भेजा भोपाल
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जनपद के पुरोला तहसील के तहत राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित राजकीय इंटर कॉलेज के हाईस्कूल की छात्रा रचना को विद्यालय प्रबंधन ने रातों रात गाड़ी बुक करके भोपाल भेज दिया गया है। मीडिया के बीच मामला आने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और प्रतियोगिता के लिए हाईस्कूल की छात्रा रचना को भोपाल भेजा गया...
विदेशी सीख रहे पहाड़ी संस्कृति और ग्राम्य जीवन शैली
उत्तरकाशी। भौतिकवाद के इस युग में जहां हर कोई निजी फायदे तक ही सिमट गया है, वहीं आर्य विहार आश्रम वैदिक सिद्धांतों के सहारे ग्राम्य जीवन व आध्यात्म का मार्ग दिखा रहा है। जिस वजह से देश-विदेश के कई साधक यहां पर गांव के पारंपरिक जीवन का अनुभव कर वैदिक ज्ञान को समझने का प्रयास कर रहे हैं, जिन्हें...
सीएम ने 54 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकापर्ण
गोपेश्वर। चमोली जिले के गैरसैण में आयोजित मेले के दौरान उत्तराखंउ के सीएम त्रिवेंद सिंह रावत ने क्षेत्र के लिए 54 करोड़, 81 लाख, 82 हजार की 19 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकापर्ण व शिलान्यास भी किया।
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में पीएमजीएसवाई के तहत देवलधार(दिवागाड़)-कण्डारीखोड मोटर मार्ग लागत 547.09 लाख, पांडुवाखाल-गोगनामल्ला मोटर मार्ग लागत 386.36 लाख, ब्रुर्गीधार मेहलचैरी-बछुवा से स्यूणी...
भराड़ीसैण विधानसभा भवन का सीएम ने किया निरीक्षण
गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र रावत ने आगामी विधानसभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए भराड़ीसैण विधानसभा का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया। सीएम ने जिलाधिकारी आशीष जोशी एवं पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट से विधानसभा सत्र की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी, थराली...
नोटबंदी पर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने
देहरादून। नोटबंदी के मुद्दे पर एक बार फिर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गये है। नोंटबंदी के एक साल पूरे होने पर जहां कांग्रेस इसे काला दिवस के तौर मनाने का फैसला किया है, वहीं बीजेपी कालाधन विरोधी दिवस के तौर पर जश्न करने की तैयारी कर रही है।
बीजेपी महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में विनय गोयल ने कहा...
मर्म चिकित्सा रोगों के लिए संजीवनीःजोशी
अल्मोड़ा- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि भारत भूमि से ही प्राचीन ऋषि परंपरा से जुड़े ध्यान, योग व मर्म चिकित्सा पद्धति पर विश्व में शोध का नया सूर्योदय होगा। हजारों वर्ष पुराने भारतीय चिकित्सा विज्ञान व पद्धति का लोहा अब पश्चिम भी मानने लगा है। डॉ. जोशी ने शरीर, मस्तिष्क व...
गैंगस्टर दूल्हा और पुलिस बाराती
नैनीताल। उत्तरप्रदेश के बागपत जिले में रहने वाले गैंगस्टर सचिन खोखर की गिनती प्रदेश के खूंखार बदमाशों में होती है। इन दिनों वह नैनीताल की जिला जेल में बंद है। पुलिस के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सचिन खोखर ने न्यायालय विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट/चतुर्थ अपर जिला एवं सत्र न्ययायाधीश हरिद्वार के न्यायालय में उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली...
नर्स को दबंगों ने पीटा
रुद्रपुर- शहर के एक निजी अस्पताल की नर्स के साथ कुछ दबंगों ने जमकर मारपीट की। नर्स के मुंह को बुरी तरह नोंचा गया था। जिससे उसके मुंह पर खून छलक आया। पुलिस को मामले की तहरीर दी गई है।
शहर के एक निजी अस्पताल में तैनात नर्स शगुन ने बताया कि रात्रि उसके अस्पताल के निकट रहने वाला मोमो...


























































