13वें दिन गोलमाल अगेन की कमाई 180 करोड़
3.78 करोड़ के कारोबार के साथ दीवाली के मौके पर रिलीज हुई हारर कामेडी फिल्म गोलमाल अगेन का कारोबार 180 करोड़ के आसपास पंहुच चुका है और अब आने वाले तीसरे वीकंड तक इसका 200 करोड़ की कमाई करने वाले क्लब में जाना लगभग तय माना जा रहा है।
बुद्धवार तक इस फिल्म का कुल कारोबार 179.70 करोड़ हो...
देहरादून में स्कूटी चोर गिरफ्तार
पटेलनगर पुलिस ने थाना हाजा पर 10 टीमें बनाकर थाना क्षेत्रान्तर्गत अलग-अलग स्थानो पर चैकिंग अभियान चलाया व अभियान के दौरान कुल 106 मो. सा. /स्कूटियों दुपहिया वाहनों को सीज किया गया जिससे वाहन चोरी में काफी अंकुश लगा ।
अभियान के क्रम में बबली कौर, देहरादून ने थाना पटेलनगर पर अज्ञात चोरों द्वारा सफेद रंग की एक्टिवा का चोरी...
नोटबंदी को लेकर कांग्रेस आठ को मनाएगी काला दिवस
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने नोटबंदी व जीसएटी पर केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा है कि अपनी विफलताओं से परेशान भाजपा नए-नए हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस हर हाल में उसे बेनकाब कर जनता के सामने उजागर करेगी। इसी क्रम में आठ नवम्बर को कांग्रेस ने काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है।
प्रीतम सिंह ने...
अवैध खनन मामले में आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
हरिद्वार, लक्सर थाना पुलिस ने अवैध खनन के कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए आठ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी कृष्ण कुमार वीके को अवैध खनन की सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल लक्सर थाना पुलिस को फोन कर चेकिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान बसेड़ी रुड़की मार्ग...
अनशनकारियों में खुशी की लहर, एम्स ऋषिकेश आया बैकफुट पर
ऋषिकेश, आखिरकार फजीहत उठाने के बाद ऋषिकेश एम्स बैकफुट पर आया मरीजों के इलाज के लिए बढ़ाएं गए बेहताशा शुल्क को लेकर एम्स निदेशक की स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्लास लगाई, जिसके चलते एम्स ऋषिकेश में शुल्क वृद्धि को वापस लेते हुए पुराने रेट पर ही मरीजों का इलाज करने की बात कही है।
ऋषिकेश निर्माणाधीन एम्स में ओपीडी शुल्क पर...
बिल्डरों ने की रेरा से पेनल्टी में राहत की मांग
देहरादून। 31 जुलाई के बाद रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में पंजीकरण के लिए आवेदन करने वाले बिल्डरों ने पेनल्टी में राहत देने की मांग की है। इसको लेकर उत्तराखंड रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व सचिव आवास अमित नेगी को ज्ञापन भेजा है। बिल्डरों ने उत्तर प्रदेश, गुजरात, गोवा समेत तमाम राज्यों का हवाला...
आठ नवम्बर तक प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन
हरिद्वार। अगले चार दिनों में अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से ट्रेन का सफर करना चाह रहे हैं तो जरा यात्रा से पहले गाड़ियों की आवाजाही जांच लें। पांच से आठ नवम्बर तक देहरादून से आने-जाने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। प्रभावित ट्रेनों का सफर नौ नवम्बर तक सामान्य हो पाएगा।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक देहरादून के हर्रावाला रेलवे...
पुलिस ने शातिर चोर गिरोह पकड़ा, कई घटनाओं का खुलासा
रुड़की। कोतवाली सिविल लाइन पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए बन्द मकानों में रेकी कर चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनसे तमाम घटनाओं के साथ ही रुड़की में रिटायर्ड आईआईटी कर्मी व दो अन्य लोगों के यहां हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा हुआ है। इनसे चोरी की इन घटनाओं...
डीएलएड का रजिस्ट्रेशन करा चुके विशिष्ट बीटीसी शिक्षक निरस्त कराएंगे अपना रजिस्ट्रेशन
देहरादून। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (एनआईओएस) में डीएलएड का रजिस्ट्रेशन करा चुके विशिष्ट बीटीसी शिक्षक अपने रजिस्ट्रेशन निरस्त कराएंगे। शनिवार को रेस कोर्स स्थित शिक्षक भवन में प्राथमिक शिक्षक की बैठक में यह निर्णय किया गया।
प्रांतीय महामंत्री दिग्विजय सिंह चौहान ने कहा कि राज्य की विशिष्ट बीटीसी की मान्यता न मिलना अफसरों के स्तर की चूक है। शिक्षकों का...
राजकीय बाल गृह में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार, सात के खिलाफ मामला दर्ज
देहरादून। राजकीय बाल गृह में रह रहे बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का मामला सामने आया है। थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने सात कर्मियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बता दें कि कुछ माह पूर्व राजकीय बाल गृह में एक बच्ची पर गीजर का गरम पानी गिर गया था। इलाज सही तरीके से नहीं...


























































