Page 1493

गिरफ्तार लोगो मे एसडीम के साथ 2 तहसीलदार और किसान भी शामिल 

रुद्रपुर उधमसिंहनगर जनपद में एनएच 74 घोटाले मामले में एसआईटी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 8 लोगो को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जिसमें निलंबित पीसीएस अधिकारी भगत सिंह फोनिया समेत पूर्व तहसीलदार समेत काशीपुर जसपुर के कर्मचारी और किसान है। कुमाऊ आयुक्त सेंथिल पांडियन द्वारा एनएच 74 घोटाले  की जांच के बाद 300 करोड़ रुपए से अधिक के...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बडोनी की प्रतिमा को लेकर लिखा पत्र

देहरादून, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने राज्य आंदोलनकारी स्व. बड़ौनी के प्रतीमा का सही तरीके से रख रखाव नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए इसे गंभीर मामला बताया है। भाजपा अध्यक्ष ने सचिव संस्कृति/निदेशक संस्कृति को पत्र के माध्यम से ध्यान आकृष्ठ कराते हुए कहा कि, "घण्टाघर स्थित राज्य आन्दोलनकारी स्व. इन्द्रमणि बड़ोनी प्रतिमा के पास से उनकी...

रेलवे फाटक पर मिली लावारिस लाश

शव
रायवाला पुलिस को सूचना मिली कि मोतीचूर फाटक के पास पुल नंबर 35 के पास एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना रायवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मृतक की जेब से प्राप्त वोटर आय.ङी. का आधार पर मृतक की पहचान नीतू कुमार पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बहेड़ी घुघु, थाना फतेहपुर...

सब्जियों के दाम ने बिगाड़ा खाने का जायका

ऋषिकेश,  भले ही जीएसटी की मार चल रही हो लेकिन मेहनत करके कमाने-खाने वाले को इससे कोई मतलब नहीं है। उसे तो दो वक्त की रोटी एक सब्जी के साथ मिल जाए बस वही बहुत है। मध्यम वर्ग का भी यही हाल है लेकिन इस समय सब्जियों पर चढ़ी महंगाई ने लोगों की हालत ही पतली कर दी है। सर्दी...

बेरोजगार उठाएं रोजगार मेले का लाभ: पंत

बागेश्वर, हाईस्कूल से स्नातक पास युवाओं के लिए सेवायोजन कार्यालय में नौ नवम्बर को सिखों और कमाओ के तहत रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जिला सेवायोजन अधिकारी ने इस अवसर पर अधिकाधिक बेरोजगार युवाओं से मेले में प्रतिभाग कर अवसर का लाभ उठाने को कहा। पंत ने बताया कि सिखों और कमाओ उद्देश्य के तहत रोजगार मेला नौ नवम्बर...

छात्रों के साथ महिलाओं ने चलाया सफाई अभियान

'स्पर्श गंगा अभियान' के तहत महिलाओं ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। जिसमें पौराणिक वैतरणी कुंड के रास्तों व कुंड की सफाई की गई। सोमवार को महिलाओं ने स्पर्श गंगा अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित पौराणिक वैतरणी कुंड की सफाई के साथ ही आसपास के रास्तों की भी सफाई की। स्कूली बच्चों के साथ मिलकर एक...

सीवर के पानी से कॉलेज मैदान में फैली गंदगी

हरिद्वार, एसएमजेएन डिग्री काॅलेज के छात्र संघ के पदाधिकारियों ने मेयर मनोज गर्ग से मुलाकात कर काॅलेज मैदान में सीवर लाइन डाले जाने की मांग की है। लंबे अर्से से काॅलेज के मैदान में सीवर का पानी जमा हो जाता है, जिन कारणों से संक्रामित बीमारियों की चपेट में छात्रों के साथ-साथ अध्यापक भी आ रहे हैं। अध्यक्ष गौरव वर्मा...

केदारनाथ की नई रिलीज तारीख हुई तय

सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान की बतौर हीरोइन लांचिंग फिल्म 'केदारनाथ' की रिलीज तारीख बदल दी गई है। पहले इस फिल्म को अप्रैल 2018 में रिलीज करने की घोषणा की गई थी। फेरबदल के बाद सूचना मिली है कि ये फिल्म 2018 के अंत में 21 दिसंबर को रिलीज की जाएगी। इस बदलाव...

कैप्टन बत्रा बनेंगे सिद्धार्थ

पाकिस्तान के खिलाफ हुई कारगिल जंग में दुश्मन को सबक सीखाने वाले भारतीय सेना के जांबाज अधिकारी कैप्टन विक्रम बत्रा की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक फिल्म में उनके रोल के लिए सिद्धार्थ मल्होत्रा का चयन किया गया है। ये फिल्म अगले साल के अंत तक शुरु होगी। इस फिल्म के लिए अभी तक निर्देशक का नाम तय नहीं...

नए अंदाज में सोशल मीडिया पर छाए रणबीर

रणबीर कपूर इस वक्त सोशल मीडिया पर अपने एक अलग अंदाज को लेकर छा गए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें वे महिला वाली स्टाइल में नाक में नथनी, माथे पर टीका और कानों में बूंदे पहने नजर आ रहे हैं। रणबीर कपूर इन दिनों अमेरिका में हैं और ये फोटो न्यूयार्क से आई...