यूपीसीएल में तैयार हो रहा बिजली दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव
देहरादून। बिजली की दरों में बढ़ोत्तरी का प्रस्ताव तैयार करने का काम उत्तराखंड पावर कार्पाेरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में जोरों से चल रहा है। नवम्बर के आखिरी तक प्रस्ताव तैयार कर उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) को देना है। यूईआरसी प्रस्ताव का अध्ययन और आंकड़ों की गणना करने के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह में वर्ष 2018-19 के लिए बिजली...
बारूद विस्फोट से आवासीय भवनों को खतरा
विकासनगर, हथियारी जल विद्युत परियोजना के तहत सुरंग निर्माण के लिए किए जा रहे बारूद विस्फोट से भदोगी गांव के आवासीय भवनों में दरारें पड़ गई हैं। जबकि एक आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीण निर्माणदाई संस्था से कई बार सुरक्षात्मक उपाय करने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अब ग्रामीणों...
कोर्दी गांव में योजनाओं की स्थिति देखकर हैरान हुए सीडीओ
लंबगांव/टिहरी, जिले के दूरस्थ गांव कोर्दी में विभिन्न योजनाओं में सरकारी सांठगांठ और जन प्रतिनिधियों की लापरवाही से लाखों का घपला सामने आया है। सीडीओ आशीष भटगांई ने जब योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तो वह हैरान हो गए। एक ओर जहां आंगनबाड़ी केंद्र और जूनियर हाईस्कूल मानकों की अनदेखी कर गलत आकार का बनाया गया है। वहीं कई...
बेटी के साथ बलात्कार रिश्ता हुआ शर्मसार
किच्छा। रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जिसमें बाप ने अपनी 11 वर्षीय बेटी के साथ ही बलात्कार कर डाला। डरी सहमी बालिका ने अपनी मां को अपबीती बयां की तो मां ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि बालिका से तीन माह पहले मकान...
सुनीता राजवार ने नवाजुद्दीन को भेजा नोटिस
टीवी कलाकार सुनीता राजवार ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बायोपिक ‘एन आर्डिनरी लाइफ’ में उनकी छवि खराब करने और उनका नाम घसीटने को लेकर कानूनी नोटिस भेज दिया है जिसमें उन्होंने नवाजुद्दीन से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने और साथ ही 2 करोड़ के हर्जाने की भी मांग की है। सुनीता राजवार ने नवाजुद्दीन सहित बायोपिक के पब्लिशर और...
वरुण धवन को फोन पर मिली धमकी
डॉयरेक्टर डेविड धवन के बेटे और बॉलीवुड स्टार वरुण धवन को एक महिला फैन से फोन पर आत्महत्या कर लेने की धमकी मिली है। जिसके बाद वरुण ने सांताक्रूज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
मामला यह है कि कुछ दिनों से वरुण धवन को एक महिला फैन की ओर से वाह्टसअप पर लगातार मैसेज आ रहे थे। मैसेजेज का...
सड़क पर बूढ़ी दीपावली मनाने को मजबूर मसराड़ के लोग
विकासनगर/कालसी,तहसील क्षेत्र के मसराड़ गांव के लिए एक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हुआ था। सड़क निर्माण के लिए की गई कटिंग से गांव का एक मात्र पंचायती आंगन धराशायी हो गया था।जबकि आंगन के आसपास के आवासीय भवनों पर भी खतरा मंडरा रहा है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी...
‘द हंस फाउण्डेशन जनरल हास्पिटल’ का शुभारंभ
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को चमोलीसैंण, सतपुली में द हंस फाउण्डेशन द्वारा निर्मित ’द हंस फाउण्डेशन जनरल हास्पिटल’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अस्पताल से स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पौड़ी तथा कोटद्वार के बीच इस अस्पताल के स्थापित होने से ग्रामीण क्षेत्रों...
एनडी तिवारी की सोशल मीडिया में दिन भर छाई रही झूठी खबर
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पं. नारायण दत्त तिवारी के निधन की भ्रामक खबरें शुक्रवार को दिन भर सोशल मीडिया पर छाई रहीं।
हरिद्वार के कांग्रेसी नेता की सोशल मीडिया पर डाली गई इस खबर पर जमकर लोगों ने श्री तिवारी को अपनी ओर से श्रद्धासुमन अर्पित करने शुरू कर दिए। बाद में अपनी गलती का एहसास होने पर कांग्रेसी नेता...
‘खेल महाकुंभ’ से स्पोंसर्स ने फेरा मुंह
सूबे में ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को खोजने के लिए और प्रोत्साहित करने के लिए खेल महाकुंभ का आगाज हो चुका है, मगर दुर्भाग्य से इस बड़े कार्यक्रम को स्पोंसर्स (निवेशक) का साथ नहीं मिल रहा है। कंपनियों की तरफ से मदद को हाथ आगे न आने पर विभागीय अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने...


























































