ब्रेकिंग न्यूजः एनएच घोटाले के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
रुद्रपुर- एनएच घोटाले के मुख्य आरोपी और निलम्बित पीसीएस अधिकारी ने आखिर पुलिस और एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, लम्बे समय से पुलिस और एसआईटी को छका रहे थे डीपी सिंह अपने दो वकीलों के साथ अचानक एसएसपी आफिस पहुंचे और सभी को चौंका दिया, डीपी सिंह लम्बे समय से पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे थे,...
हत्या का खुलासा, दो गिरफ्तार
हल्द्वानी- बिजली सामान के व्यापारी विकास की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों तस्लीम पुत्र अली मोहम्मद निवासी किच्छा और दूसरा गुलफाम निवासी काशीपुर को बदोच लिया। एसपी सिटी ने बताया ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर विकास की हत्या की गई थी।
खुलासा करते हुए एसपी सिटी ने बताया कि तस्लीम ने...
डीपी की तलाश में पुलिस, कास्तकारों से पुछताछ कई को नोटिस
रुद्रपुर- एनएच मुआवजा घोटाले के आरोपी पूर्व विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी डीपी सिंह की धरपकड़ के लिए पुलिस ने फिर से कवायद तेज कर दी है। सिंह की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई हैं। साथ ही उनके हाई कोर्ट और जिला न्यायालय में सरेंडर करने की संभावनाओं पर भी पुलिस नजर गड़ाए हुए है।
एनएच-74 मुआवजा घोटाले...
जानलेवा बनी बिजली की तारें
रानीखेत- विकासखंड सल्ट में ऊर्जा निगम की लापरवाही एक बार फिर सामने आई। रथखाल बाजार में एकाएक बिजली के तार गिर गए। संयोगवश करंट की चपेट में आने से तीन ग्रामीण बाल-बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया।
मानिला के मुख्य बाजार रथखाल में एलटी लाइन के तीनों फेस चिंगारियों के साथ सड़क में आ गिरे। इस दौरान बाजार...
एडीबी विंग की पाइप लाइनों में नहीं है पानी का प्रेशर
देहरादून। राजधानी दून में बिछाई जा रही पानी की पाइप लाइनों के संबंध में एडीबी विंग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। एडीबी की ओर से खुड़बुड़ा व गुरु रोड क्षेत्र में डाली गई पाइप लाइन में प्रेशर ही नहीं चढ़ रहा। इस कारण लोगों के घरों में नई लाइन से कनेक्शन लेने के बावजूद पानी नहीं आ रहा।...
दून में सक्रिय है बच्चों से भीख मंगवाने वाला गिरोह
देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश में भिक्षावृत्ति पर प्रतिबंध लगाया गया है वाबजूद इसके अभी तक राज्य में भिक्षावृत्ति का गिरोह अपने काम को अंजाम दे रहा है। वहीं दून की बात की जाए तो यहां हर चौराहों पर बच्चे खुलेआम भीख मांगते नजर आते हैं। यही नहीं, गिरोह ने बच्चों को इतना प्रशिक्षित किया हुआ है कि जब...
अल्पसंख्यक विभाग की छात्रवृत्ति में घपले की आशंका, मामले की होगी जांच
देहरादून। उत्तराखंड में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से बांटी जा रही छात्रवृत्ति में घपले की आशंका बन गई है। ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद अचानक से आई आवेदनों की कमी से विभाग सकते में है। मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। आयोग का तर्क है कि रिपोर्ट...
जरूरतमंद को समय से मिले ब्लड:डीएम
रूद्रपुर। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश देते हुए कहा आज के समय में जरूरतमंद को समय से ब्लड मिल सके, इसके लिए बैंको मे जो रक्त है, उसकी सूचना जनपद के प्राईवेट चिकित्सालयों मे भी होनी चाहिए ताकि आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदो को समय से ब्लड उपलब्ध हो सके।
बुधवार को जिलाधिकारी डा. नीरज खैरवाल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे...
बीमार पड़ा है जन औषधीय केन्द्र, गरीबों को नहीं मिल रही सुविधा
अल्मोड़ा- रोगियों को सस्ते दामों में दवाइयां उपलब्ध कराने की सरकार की मंशा को पंख नहीं लग पा रहे हैं। इस योजना के क्रियान्वयन में बरती जा रही लापरवाही का ही परिणाम है कि रोगी अब भी बाजार से दवाइयां खरीद रहे हैं। जबकि दवाओं के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र घाटे में चल रहे हैं।
अल्मोड़ा जिला मुख्यालय...
एस्ट्रो टूरिज्म की भारत में अपार संभावनाएं
नैनीताल। नदी, झील, पहाड़, झरना और समुद्र जा जाकर अब पर्यटक ऊब चुका है। अब सिर्फ ब्रह्मांड ही अछूता है, यही कारण है कि अब देश में अंतरिक्ष पर्यटन की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल यह बहुत महंगा है, इसलिए नया कॉन्सेप्ट एस्ट्रो टूरिज्म आ गया है। विदेशों में तो यह चलन में है, लेकिन भारत में भी इसकी...


























































