Page 1441

भागने की कोशिश में नाकाम रहा हत्यारोपी

हल्द्वानी। हत्या के मामले में बंद एक बदमाश ने जेल से भागने की कोशिश की है। सुरक्षाकर्मियों के जेल में बैरक बंद करते समय अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश हीरानगर की ओर लगी चहारदीवारी की ओर पहुंच गया। वहीं बदमाश के गायब होने का पता लगने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने कुंडा बनाकर चादरों को...

71 लाख के गबन में नेता प्रतिपक्ष का पूर्व पीए गिरफ्तार

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. इंदिरा हृदयेश के पूर्व वैयक्तिक सहायक (पीए) लक्ष्मीकांत पसपोला को मध्य प्रदेश पुलिस ने हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। लक्ष्मीकांत समेत दो के खिलाफ मध्य प्रदेश में एक प्रतिष्ठित शराब व बीयर कंपनी का फर्जी अकाउंट खोलकर 71 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज है। पसपोला से कोतवाली में...

सरनीमल बाजार में सीवर लाइन चोक, व्यापारी परेशान

राजधानी दून की जर्जर सीवर लाइनों से खड़ी होने वाली परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही। हालत ये है कि दून के व्यस्ततम सरनीमल बाजार पिछले सात दिनों से सीवर लाइन चोक पड़ी हुई है और इस कारण सारा सीवर सड़कों पर बह रहा है। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को तो परेशानियों का सामना करना...

देहरादून में “सड़क सुरक्षा सेमिनार” का आयोजन

आज दिनांक 25 नवंबर, 2017  को उत्तराखंड पुलिस द्वारा परिवहन विभाग के सहयोग से आयोजित "सड़क सुरक्षा सेमिनार" का उद्घाटन अनिल के. रतूड़ी,पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।  अनिल के. रतूड़ी,पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रदेश बनने के 17 वर्षों में जिस प्रगति से औद्योगिक विकास हुआ है उसके अनुपात में सड़कों का विस्तार नहीं हुआ है। राज्य बनने के...

एसआइटी नहीं खुलवा सकी डीपी का मुंह

रुद्रपुर: चार-पांच घंटे की पूछताछ के बाद भी एसआइटी पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह का मुंह नहीं खुलवा सकी। पूछताछ के दौरान डीपी सिंह अपने पुराने बयानों पर ही डटे रहे। गुरुवार को एनएच मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे पूर्व एसएलएओ डीपी सिंह ने एसएसपी कार्यालय में सरेंडर किया था। दोपहर तीन बजे से उनसे एसआइटी ने पूछताछ की। साथ...

मोदी के खिलाफ अभद्र नारों पर फंसी कांग्रेस नेत्री

रुद्रपुर: नोटबंदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाली कांग्रेस नेत्री फंस गई है। मामले में शुक्रवार को कोतवाल ने उनसे पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। बीते दिनों कांग्रेसियों ने नोटबंदी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान एक कांग्रेस नेत्री ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। इसका...

घोटाले में शामिल बड़े मगरमच्छों को बचाने में जुटी एसआइटीः हरीश रावत

रुद्रपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एनएच मुआवजा घोटाले की जांच हाई कोर्ट की देखरेख में कराए जाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की जांच कर रही एसआइटी बड़े मगरमच्छों को बचाने में जुटी है। पूर्व सीएम ने कहा कि कुमाऊं आयुक्त ने इस मामले को उजागर किया तो उन्होंने ही अपनी सरकार में इसकी जांच...

निलंबित पीसीएस अफसर नगन्याल चल रहे भूमिगत

रुद्रपुर: एनएच 74 मुआवजा घोटाले में निलंबित डिप्टी कलेक्टर एनएस नगन्याल आज तक एसआईटी के हाथ नहीं लगे हैं। वह पांच नवंबर को एसआईटी के छापे के बाद से भूमिगत चल रहे हैं। वहीं डाटा एंट्री आपरेटर भी फरार चल रहा है। गौरतलब है कि बीती पांच नवंबर को निलंबित पीसीएस अफसर नगन्याल के देहरादून स्थित सरकारी आवास पर...

जब एक युवा ने एमएनसी की नौकरी छोड़ की ”संस्कृति” की शुरुआत

शिक्षा एक ऐसा धन है जो बांटने से कम नहीं होता बढ़ता जरुर है, ऐसे ही एक युवा पिछले दस सालों से बच्चों के लिए शिक्षा का ऐसा माध्यम बन चुके हैं जो शायद स्कूल और कालेजों से हटकर हैं।  हम बात कर रहे हैं जोगिंदर रोहिला की जिन्होंने साल 2007 में अपने घर में लाइब्रेरी खोलकर यह नेक...

उत्तराखंड में टिहरी और पौड़ी के गांव सबसे प्यासे

उत्तराखंड
गंगा-यमुना का मायका उत्तराखंड के गांवों को पीने के लिए पानी भी मयस्सर नहीं है। केंद्र सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय की रिपोर्ट भी इसकी तस्दीक कर रही है। प्रदेश के 39,282 गांव-मजरों में से करीब 56 फीसदी, यानी 21,706 में ही मानक के अनुसार पेयजल मिल पा रहा है, इसमें सबसे खराब स्थिति टिहरी और पौड़ी जिले...