628 विद्यालयों में लटके रहे ताले, देहरादून में गरजे शिक्षक
विकासनगर। मंगलवार को जौनसार-बावर परगने सहित पछवादून के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ताले लटके रहे। शिक्षकों ने सामूहिक अवकाश लेकर डीएलएड के विरोध में निदेशालय ने धरना प्रदर्शन किया।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कहा कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्रह वर्षों बाद शिक्षकों को...
अब मदरसे भी होंगे हाईटेक, कवायद शुरू
देहरादून। मदरसा बोर्ड ने राज्य के मदरसों को हाईटक बनाने की कवायद शुरु कर दी हैं। इस कड़ी में अब अगले शिक्षण सत्र से छात्रों को परीक्षा के लिए ऑनलाइन नामांकन करना होगा। इसके लिए उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है।
राज्य में मदरसों की हालत सुधारने और यहां शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को अन्य बोर्ड...
एनजीटी की 31 दिसंबर की डेडलाइन के बावजूद अब तक 784 प्रतिष्ठानों ने ही किया आवेदन
देहरादून। एनजीटी की ओर से भूजल दोहन करने वाले प्रतिष्ठानों के लिए 31 दिसंबर डेडलाइन दिए जाने के बावजूद अब तक केंद्रीय भूजल बोर्ड को 784 आवेदन ही प्राप्त हुए हैं। यह स्थिति तब है, जब एनजीटी के निर्देश के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों की संख्या जनगणना 2011 के अनुसार ही 68 हजार के पार है।
एनजीटी को भूजल...
सीमांत जनपद में बढ़ी जीओ की मुश्किल, खुदाई पर लगी रोक
पिथौरागढ़- जीओ मोबाईल सेवाओं को पहाडों तक पहुंचाने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जेसीबी से भारी नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जेसीबी से सडकों को खोद कर ओफसी लाईने बिछाई जा रही है, जिसका विरोध करते हुए स्थानीय लोगों ने कार्यवाही की मांग की तो जिलाधिकारी ने भी जेसीबी से खुदाई को मानकों की अनदेखी बताते हुए...
मुख्यमंत्री ने दी अधिकारियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की हिदायत
सूचना क्रांति के इस दौर में उत्तराखंड के अधिकारियों की सोशल मीडिया से दूरी मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नहीं भा रही है। रावत ने बकायदा आधिकारिक आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और लोगों से जुड़ने के आदेश दिये हैं। मंगलवार को जारी किये इस आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री के तमाम...
बिना इसके नहीं होगा गाडियों का रजिस्ट्रेशन और कट सकता है चालान भी
राज्य सरकार उत्तराखंड मोटर वाहन विनियम में बदलाव कर सकती है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि प्राइवेट और कर्मशियल कामों के लिए इस्तेमाल होने वाली गाड़ियों में डस्टबिन हो। आपको बतादें कि यह पहल राज्य सरकार के वेस्ट मैनेजमेंट ड्राइव के अंतर्गत होगी।
मुख्यमंत्री टीएस रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि चार पहिया...
अंर्तराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल गोवा का समापन, अमिताभ ‘सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म व्यक्तित्व’
गोवा में आयोजित 9 दिवसीय भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) 2017 मंगलवार को एक रंगारंग समापन समारोह के साथ संपन्न हो गया। इस वर्ष के आईएफएफआई की थीम ‘कहानियों के जरिए विश्व से जुड़ाव’ थी। सितारों से सुसज्जित समारोह के दौरान स्वर्ण मयूर, रजत मयूर, लाइफटाईम अचीवमेंट पुरस्कार एवं वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार समेत विभिन्न सम्मानजनक पुरस्कार प्रदान किए...
बिग बास पर ‘टाइगर जिंदा है’ का दूसरा गाना होगा लांच
रियल्टी शो बिग बॉस के होस्ट और बॉलीवुड स्टार सलमान खान रेस-3 के प्रमोशन के बाद अब बिग बास पर ही अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर जिंदा है' के दूसरे गाने ‘दिल दीयां गल्लां’ को लांच करते हुए दिखाई देंगे। सलमान और कटरीना इस गाने पर अपनी लाइव परफार्मेंस एक स्पेशल अंदाज में लांच करेंगे। यह फिल्म 22 दिसंबर...
दो घंटे की देरी से रवाना हुई देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस
देहरादून, कोहरे व निर्माण कार्य के कारण ट्रेन लेट होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी दून आने आने वाली कई गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंची। जबकि देहरादून मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस अपने तय समय से दो घंटे की देरी से रवाना हुई। जिस कारण यात्रियों व उसके परिजनों को ट्रेने के इंतजार में परेशानियों का...
मैड ने रिस्पना पुनर्जीवन पर विभिन्न संगठनों के साथ किया मंथन
मेकिंग अ डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था ने देहरादून के अनेक संगठनों एवम बुद्धिजीवियों के साथ रिस्पना पुनर्जीवन में आम जन मानस की भागीदारी पर वृस्त्रित चर्चा की। इस दौरान लोगों ने सरकार की नीति को स्पष्ट करने की मांग की। ताकि उसी अनुरूप कार्या को गति दिया सके।
मैड संस्था ने रिस्पना पुनर्जीवन पर एक बैठक का...


























































