प्रदेश के 26 स्थानों पर जंगलों में लगी आग, 300 हेक्टेयर क्षेत्र जला
प्रदेश में बुधवार को पिछले 12 घंटे में कुल 26 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। अब तक फायर सीजन में वनाग्नि की कुल 240 घटनाएं में 300.36 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि और आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने सायं चार बजे जारी बुलेटिन में बताया कि 12 घंटे में प्रदेश के 21 गढ़वाल...
केदारनाथ दर्शन के लिए दो दिन में हुई साढ़े तीन हजार एडवांस बुकिंग
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू की गयी। दो दिन में करीब 3500 टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई को खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा संचालित की...
गैर जरूरी घूमने वाले वाहनों का डिजिटल तकनीक से होगा चिह्नीकरण: डीआईजी
कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरणे ने नैनीताल जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया है। इफेक्टिव ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा टूरिस्ट पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अनावश्यक घूमने वाले वाहनों का डिजिटल तरीके से चिह्नीकरण कर कार्रवाई को कहा है।
उन्होंने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस के राजपत्रित...
मुख्यमंत्री ने बागवानी के लिए केंद्र से मांगे दो हजार करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का यह प्रथम दिल्ली दौरा है। उन्होंने इस भ्रमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन में भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा विकास कार्यों के लिए दो...
फतेहपुर रेंज में आदमखोर बाघ की तलाश में शूटरों का दल
रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज में छह लोगों को निवाला बना चुके आदमखोर बाघ को मारने के लिए शूटर पहुंच चुके हैं. शूटरों का दल आदमखोर बाघ के सर्च अभियान में जुट गया है. सोमवार देर रात तक चले अभियान में किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिली.हिमाचल के मशहूर शिकारी आशीष दास गुप्ता, मेरठ के जाने-माने अंतरराष्ट्रीय...
मुख्यमंत्री ने सीएस को दिए निर्देश, अधिकारी-कर्मचारी समय पहुंचे कार्यालय
मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को समय से कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए है। जो अधिकारी समय से कार्यालय नहीं पहुंच रहे है तो कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही जनता और जनप्रतिनिधियों का फोन रिसीव करने की बात कही।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सचिव को निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी को...
मुख्यमंत्री बोले-वन अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय,टास्क फोर्स बनाने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को वन विभाग की बैठक में अधिकारियों से कार्यों को धरातल पर उतारने को लेकर सख्त निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन जीवों से आक्रमण से मानव सुरक्षा के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से एक टास्क फोर्स बनाने बनाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर किसी बच्चे पर गुलदार...
उत्तराखंड : देहरादून की महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सम्पत्ति
देहरादून के डालनवाला निवासी पुष्पा मुन्जियाल पुत्री मेघराज निवासी प्रेम धाम ने अपनी सारी सम्पत्ति का मालिकाना हक कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी के नाम करते हुए देहरादून कोर्ट में वसीयतनामा पेश किया है।
सोमवार को महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी के नाम अपनी सम्पत्ति का वसीयतनामा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को...
प्रधान परेशान, डेढ़ साल से नहीं हुआ मनरेगा सामग्री क्रय का भुगतान
चमोली, डेढ़ साल से चमोली जिले में मनरेगा कार्य के लिए क्रय की गई सामग्री का भुगतान नहीं हो पाया, ऐसे में व्यापारी प्रधानों को मनरेगा कार्य में लगने वाली सामग्री को उपलब्ध नहीं करवा पा रहे, जिससे प्रधानों में रोष व्याप्त है।
सोमवार को दशोली ब्लाॅक के प्रधान संगठन ने मुख्य विकास अधिकारी चमोली के माध्यम से मुख्यमंत्री को...
चार धाम यात्रा-2022 के लिए 30 अप्रैल तक सभी कार्यों को पूरा किए जाने के निर्देश
मई माह से प्रारंभ होने वाली चार धाम यात्रा-2022 को लेकर प्रदेश सरकार की सख्ती के चलते प्रशासन भी पूरी तरह गंभीर हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद सोमवार को ऋषिकेश नगर निगम के सभागार में यात्रा प्रशासन संगठन ने चार धाम यात्रा तैयारी की समीक्षा बैठक की।
गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार की अध्यक्षता में...



























































