कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया युवा ऊर्जा दिवस
देहरादून। राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेश कांग्रेस श्रम प्रकोष्ठ ने रविवार को युवा ऊर्जा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी कार्यालय में विशाल डोभाल की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर पार्टी की मजबूती...
मेले की चौथी संध्या हरियाली सांस्कृतिक कला मंच के नाम
गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपलकोटी के एसडी मैदान में आयोजित सात दिवसीय बंड मेले की चौथी संध्या रुद्रप्रयाग की जय मां हरियाली सांस्कृतिक कला मंच के नाम रही। कला मंच के गायक सुनील कोठियाल के सुण जा बात मेरी हां, मेरी गैल्याणी हां... पर मंच पर कलाकार तो दर्शक दीर्घा में दर्शक भी खूब झूमे।
बंड मेले की चौथी सांस्कृतिक...
नगर के बीच कचरे के ढेर पर दूसरे दिन भी दिया धरना
ऋषिकेश। गोविंद नगर क्षेत्र में कूड़े के ढेर पर सामाजिक कार्यकर्ता और अन्ना आंदोलन से जुड़े समाजसेवी दिनेश कोठारी का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कूड़े को शहर के लिए कैंसर बताते हुए खाली भूंखड मे पालिका प्रशासन द्वारा डाले जा रहे कूड़े के विरोध में धरना दे रहे कोठारी को तमाम लोगों का समर्थन मिल रहा है।
रविवार...
भालू के हमले से महिला घायल
गोपेश्वर। घास काटने गयी एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। उसे काफी चोंटे आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया।
घटना चमोली जिले के घाट विकास खंड के रानीहाट गांव की है। परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम अंजू देवी (30) पत्नी संतोष सिंह गांव के पास जंगल...
बे-सहाराओं के लिए बने रेनबसेरे खुद सहारे को तरसे
उधमसिंहनगर, ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में असहाय, निराश्रित व बाहर से आने वाले लोगों के लिए सरकार ने रैन बसेरे तो बना दिए लेकिन इनमें बेसहारों को सहारा नहीं मिल पा रहा है। कारण कि रैन बसेरों में तो कहीं ताले लटके हैं तो कहीं इनका अभी तक प्रयोग ही शुरू नहीं हो पाया।...
फोटो खींचने पर गजराज को आया गुस्सा
हरिद्वार, जंगल की दुनिया जितनी सुंदर होती है, उतनी ही खतरनाक भी है। देश-विदेश से उत्तराखंड में पर्यटक जंगल सफारी और जानवरों को देखने के लिए आते है, लेकिन कभी-कभी पर्यटक जानवरों का निवाला बनने से भी बच जाते हैं। कुछ ऐसा ही राजाजी नेशनल पार्क में देखने को मिला।
जंगलों के अंदर जरा सी लापरवाही कभी-कभी भारी भी पड़...
डीपीआर के लिए बजट की राह खुली
देहरादून। नमामि गंगे के तहत वर्ष 2014 में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निर्देश पर करीब 2200 करोड़ रुपये की जो डीपीआर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) ने तैयार की थी, उसकी बजट की राह अब खुल गई है। देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन...
चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें युवा अधिकारी
देहरादून। भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के सत्र के समापन में पहुंचे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी द्वारा युवा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण भविष्य में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट्री एक कठिन व्यवस्था है और जिन युवा अधिकारियों ने चुना...
स्वच्छ भारत अभियान पर डीएम ने डाला प्रकाश
चम्पावत। जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने छात्र-छात्राओं से जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने शिक्षण कार्यो पर शिक्षक और छात्र दोेनों को सही दिशा अपनाने को कहा।
शनिवार को आदर्श विद्यालय राइंका बाराकोट के वार्षिकोत्सव समारोह के मौके...
संचार सेवा की बदहाली से लोगों में आक्रोश
पिथौरागढ़। बीएसएनएल और निजी कंपनियों के सेवा की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने संचार सेवा में सुधार की मांग को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन करते व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। साथ ही कहा कि शीघ्र ध्यान नही दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शनिवार को बंगापानी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश गोस्वामी के...


























































