भालू के हमले से महिला घायल
गोपेश्वर। घास काटने गयी एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। महिला घायल हो गई। उसे काफी चोंटे आईं हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को घर भेज दिया गया।
घटना चमोली जिले के घाट विकास खंड के रानीहाट गांव की है। परिजनों के अनुसार, शनिवार देर शाम अंजू देवी (30) पत्नी संतोष सिंह गांव के पास जंगल...
बे-सहाराओं के लिए बने रेनबसेरे खुद सहारे को तरसे
उधमसिंहनगर, ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में असहाय, निराश्रित व बाहर से आने वाले लोगों के लिए सरकार ने रैन बसेरे तो बना दिए लेकिन इनमें बेसहारों को सहारा नहीं मिल पा रहा है। कारण कि रैन बसेरों में तो कहीं ताले लटके हैं तो कहीं इनका अभी तक प्रयोग ही शुरू नहीं हो पाया।...
फोटो खींचने पर गजराज को आया गुस्सा
हरिद्वार, जंगल की दुनिया जितनी सुंदर होती है, उतनी ही खतरनाक भी है। देश-विदेश से उत्तराखंड में पर्यटक जंगल सफारी और जानवरों को देखने के लिए आते है, लेकिन कभी-कभी पर्यटक जानवरों का निवाला बनने से भी बच जाते हैं। कुछ ऐसा ही राजाजी नेशनल पार्क में देखने को मिला।
जंगलों के अंदर जरा सी लापरवाही कभी-कभी भारी भी पड़...
डीपीआर के लिए बजट की राह खुली
देहरादून। नमामि गंगे के तहत वर्ष 2014 में तत्कालीन जल संसाधन मंत्री उमा भारती के निर्देश पर करीब 2200 करोड़ रुपये की जो डीपीआर वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) ने तैयार की थी, उसकी बजट की राह अब खुल गई है। देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आइजीएनएफए) पहुंचे केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन...
चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें युवा अधिकारी
देहरादून। भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों के सत्र के समापन में पहुंचे पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी द्वारा युवा अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण भविष्य में उनके सामने आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि फॉरेस्ट्री एक कठिन व्यवस्था है और जिन युवा अधिकारियों ने चुना...
स्वच्छ भारत अभियान पर डीएम ने डाला प्रकाश
चम्पावत। जिलाधिकारी डॉ. अहमद इकबाल ने छात्र-छात्राओं से जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान में छात्रों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने शिक्षण कार्यो पर शिक्षक और छात्र दोेनों को सही दिशा अपनाने को कहा।
शनिवार को आदर्श विद्यालय राइंका बाराकोट के वार्षिकोत्सव समारोह के मौके...
संचार सेवा की बदहाली से लोगों में आक्रोश
पिथौरागढ़। बीएसएनएल और निजी कंपनियों के सेवा की बदहाली से आक्रोशित लोगों ने संचार सेवा में सुधार की मांग को लेकर आज जोरदार प्रदर्शन करते व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। साथ ही कहा कि शीघ्र ध्यान नही दिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
शनिवार को बंगापानी क्षेत्र के ग्रामीणों ने सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश गोस्वामी के...
बिना फिटनेस-लाइसेंस के दौड़ रहे स्कूली वाहनों के काटे चालान
देहरादून। मानवाधिकार आयोग को सौंपी गई संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सुधांशु गर्ग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि जिन वाहनों पर स्कूली बच्चों को लाने-ले जाने की जिम्मेदारी है, वह बिना फिटनेस और चालक लाइसेंस के ही दौड़ाए जा रहे हैं। देहरादून समेत ऋषिकेश, विकासनगर, हरिद्वार व रुड़की में परिवहन विभाग ने सर्वाधिक 286 चालान बिना फिटनेस व...
एडीबी अधिकारी ने माना कि बिना अनुमति तोड़ी थी कब्रिस्तान की दीवार
रुड़की कब्रिस्तान की दीवार तोड़े जाने की जांच के लिए पहुंचे नायब तहसीलदार एवं एडीबी के अधिकारियों ने मौके पर मुआयना किया। मौके पर एडीबी अधिकारी ने अपनी गलती स्वीकार की। बीते दिनों बिजली के खम्बे कब्रिस्तान में शिफ्ट करने के लिए कब्रिस्तान की दीवार तोड़ी जा रही थी, जिसका कारण एडीबी की मशीनों का रास्ता बताया गया।
आम आदमी...
उत्तराखंड के निकाय चुनावों में क्या कांग्रेस बीजेपी को पटखनी दे सकेगी?
उत्तराखण्ड में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा को सीधी टक्कर देने के लिए सियासी समीकरण साधने में जुट गई है। पार्टी गढ़वाल और कुमांऊ दोनों मंडलों में अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए अलग-अलग बैठकें करेगी, जिसमें राज्य और केन्द्र की भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के बीच रखने की खास योजना...


























































