आयोग ने दिए पूर्व कर अधीक्षक को आवास खाली कराने के निर्देश
(देहरादून) मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नगर निगम हरिद्वार के आवास पर वर्ष 2008 के काबिज तत्कालीन कर अधीक्षक महेंद्र यादव से आवास खाली कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिना अनुबंध आवास आवंटित करने व अब तक आवास खाली न कराने के जिम्मेदार कार्मिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
दरअदल, निगम...
जीएसआई ने उठाया उत्तराखंड के सूखते जल स्रोतों को रीचार्ज करने का बीड़ा
(देहरादून) भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) विभाग ने देशभर के सूखते जल स्रोतों को रीचार्ज (पुनर्भरण) करने का बीड़ा उठाया है। उत्तराखंड में इस काम की शुरुआत अल्मोड़ा जिले के जल स्रोतों से की जा रही है। इसको लेकर जीएसआई ने केंद्रीय भूजल बोर्ड के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। भूजल बोर्ड व उत्तराखंड जल संस्थान के आंकड़ों पर...
कोबरा गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, नकदी समेत 30 लाख की स्मैक बरामद
(देहरादून) शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे छात्रों को स्मैक आदि सप्लाई करने वाले कोबरा गैंग के पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 लाख की स्मैक और एक लाख 20 हजार की नकदी बरामद हुई है। आरोपी जिले शिक्षण संस्थानों में सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों स्मैक आदि सप्लाई करते...
जनवरी से एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा के आवेदन, 27 मई को होगी परीक्षा
(देहरादून) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस के दाखिले की तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म होने वाला है। एम्स एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा 27 मई को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जनवरी माह में शुरू होगी।
बता दें कि एम्स और जिपमर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के दायरे में नहीं आते...
पतंजलि बनाएगी 671 करोड़ की लागत से हर्बल पार्क
हरिद्वार, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण और छत्तीसगढ़ वाणिज्य उद्योग विभाग के विशेष सविच डाॅ. कमलप्रीत सिंह ने एक एमओयू पर हस्ताक्षण किए। इसके तहत राजनांदगांव के ग्राम बिजेताला में कृषि व हर्बल प्रसंस्करण पार्क का निर्माण किया जाएगा, इसके लिए कंपनी 671 करोड़ का निवेश करेगी।
आचार्य बालकृष्ण ने रायपुर में बताया कि इस उद्योग में आंवला,...
मौसम की ठंडक में सब्जियाें के दामों में वृद्धि से बिगड़ा जायका
(ऋषिकेश) सर्दी के मौसम में हरी सब्जियां भी लाल हो गई हैं। जैसे-जैसे ठंडक बढ़ रही है, सब्जियों के दाम में उछाल आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के दामों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। आलम यह है कि बिना प्याज व टमाटर के तड़का लगाकर किसी तरह काम चला रहे लोगों को अब सब्जियों के दामों...
अब नौसिखियों को नहीं मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस
देहरादून। लापरवाह और नौसिखिये चालक अब दलालों के जरिए लाइसेंस हासिल कर सड़क पर फर्राटा नहीं भर पाएंगे। इन पर लगाम कसने के लिए सरकार नई व्यवस्था अमल में लाने जा रही है। इसके तहत परिवहन विभाग अब सिमुलेटर पर नहीं, बल्कि ड्राइविंग टेस्टिंग लेन पर चालकों की परीक्षा लेगा।
यह परीक्षा कैमरे में भी कैद होगी और सफल अभ्यर्थियों...
बीमा एजेन्ट बताकर 85 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
देहरादून। बीमा एजेन्ट बताकर दून निवासी एनके शुक्ला से 85 लाख रूपये की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को उत्तराखंड पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अरोपियों के पास से पांच मोबाइल फोन और दस सिमकार्ड बरामद हुआ है। आरोपियों ने अपने आप को बिरला सनलाईफ इंश्योरेंस का एजेन्ट बताकर एनके शुक्ला को बीमा पॉलिसी सरेन्डर करने में...
ऋषिकेश में क्रिसमस की धूम, विदेशियों पर छाया पर्व
ऋषिकेश, धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश स्थित तपोवन के पृथ्वी पाल सदन में क्रिसमस का पर्व बेहद धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों में जहां क्रिसमस ट्री सजाकर बच्चों को विभिन्न उपहार बांटे। वहीं राम झूला एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र में विदेशियों ने क्रिसमस पर जमकर मस्ती की।
वीकेंड के बाद क्रिसमस पर्व के चलते यहाँ पर्यटकों की...
मैड ने बुजुर्ग साथियों संग मनाया क्रिस्मस का पर्व
देहरादून, के शिक्षित छात्रों के संगठन, मेकिंग अडिफ्फेरेंस बाई बींग द डिफ्फेरेंस (मैड) संस्था के सदस्यों ने क्रिस्मस का पर्व प्रेम धाम के अपने बुजुर्गों के साथ मनाया। मैड सदस्यों ने न सिर्फ उनके साथ समय सांझा किया बल्कि उन्होने अपने साथियों के लिए खाने के व्यंजन भी बनाए।
क्रिस्मस का पर्व सभी के साथ खुशियां व प्यार बांटने का...


























































