बाईक सवार की मौत कार में लगायी आग
उधमसिंह नगर ,हाइवे पर एक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलने पर मौके पहुंचे परिजनों ने कार में आग लगा दी। बताते हैं कि कार चालक संतुलन खो बैठा और कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार की मौके...
वायु प्रदूषण में देहरादून की हवा नोएडा, कानपुर आदि शहरों से भी जानलेवा
दिल्ली और आस पास के इलाकों में हो रहे प्रदूषण से बचने के लिये जो लोग देहरादून की वादियों का रुख करने की तैयारी में थे उनके लिये बुरी खबर है। केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड ने 273 शहरों के प्रदूषण स्तर पर ताज़ा आंकड़े जारी किये हैं। इन आंकड़ों के मुताबिक देहरादून की हवा की हालत खराब हो रही है...
आयोग के हस्तक्षेप से पुलिस की उडी नींद
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग भारत सरकार की सदस्य डा. स्वराज विदवान ने बीते दिनों गदरपुर के अमरपुरी में हुई दलित छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले में उन्होंने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और रुद्रपुर में प्रेस वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा कि, "दलित छात्रा के साथ बलात्कार के मामले में भले ही मुख्य आरोपी...
किसानों पर शिकंजा कसेगी एसआईटी
उधमसिंह नगर, वर्ष 2017 की सुर्खियों रहे एनएच घोटाले को लेकर अब एसआईटी के हाथ अब किसानों तक पहुचने लगे है भू अधिग्रहण मामले को लेकर अधिकारियों संग मिल कर सरकार को राजस्व में करोड़ो का चूना लगाने वाले ऐसे किसानों को अब एसआईटी बख्शने के मूड में नही दिखाई दे रही है, लिहाज एसआईटी ने दो दर्जन से...
मीडिया पर रोक दाल में कालाःप्रीतम सिंह
काशीपुर, सचिवालय में मीडिया की रोक पर राजनीति गर्मा गयी है, पीसीसी चीफ प्रितम सिंह ने कहा कि क्या सरकार अपने कारनामों को मीडिया से छुपाना चाहती है जो मीडिया से दूरी बनायी जा रही है, काशीपुर में पत्रकारों से रुबरु होते हुए पीसीसी चीफ ने कहा कि सरकार का निर्णय चौथे स्तम्भ का अपमान है, वहीं उन्होने कहा...
जब विभागों ने हाथ खड़े किए तो महिलाओं ने उठाया रास्ता बनाने का बीड़ा
गोपेश्वर, चमोली जिले के विकास खंड दशोली बमियाला मोटर मार्ग पर कांडई गांव जाने वाले पैदल मार्ग को बनाने के लिए ग्रामीणों ने कई बार पीएमजीएसवाई व मनरेगा से मार्ग को बनाने की गुहार लगायी लेकिन जब विभागों ने हाथ खड़े कर दिए तो गांव की महिलाओं ने स्वयं ही श्रमदान कर मार्ग बनाने का बीड़ा उठाया है।
पुरसारी-बमियाला मोटर...
एम्स निदेशक के विरोध में निकाली पद यात्रा
भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) के निदेशक के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों को लेकर उत्तराखंड जन विकास मंच की ओर से नगर निगम प्रांगण से त्रिवेणी घाट तक पद यात्रा निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
एम्स निदेशक डॉ रविकांत को हटाये जाने की मांग को लेकर मंच द्वारा शहर में चलाया जा रहा आन्दोलन जारी है। एम्स निदेशक पर भ्रष्टाचार...
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
ऋषिकेश, ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर रायवाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्य करने वाले कर्मचारी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक का पहचान दिनेश तिवारी (32) निवासी ठाकुरपुर ग्राम सभा श्यामपुर के रूप...
चेन्नई की टीम में रैना, धोनी व जडेजा बरकरार
नई दिल्ली, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने महेन्द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को टीम में बरकरार रखा है।
इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह, किंग्स इलेवन पंजाब ने अक्षर पटेल,कोलकाता नाइट राइडर्स ने सुनील नरेन और आंद्रे रसेल, राजस्थान रॉयलस ने स्टीव...
विकसित किए जाएंगे गंगा के तटः सीएम
देहरादून। नमामि गंगे परियोजना के अन्तर्गत भारत सरकार को भेजी जाने वाली ऋषिकेश-हरिद्वार रीवर फ्रंट डेवलपमेंट से संबंधित कार्ययोजना का मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के समक्ष न्यू कैन्ट रोड स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रस्तुतीकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-हरिद्वार का धार्मिक ही नही आध्यात्म व पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। गंगा के तट...


























































