उत्तराखंड चार धाम यात्रा: रात्रि 10 बजे तक ही वाहनों का होगा संचालन
उत्तराखंड शासन की ओर से चार धाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए वाहनों का संचालन प्रात: 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक ही संचालन करने का निर्णय लिया गया है।
परिवहन आयुक्त रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में चार धाम यात्रा के लिए यात्रा चेक पोस्टों का सुचारु रूप से संचालन प्रारंभ हो गया है। इस...
उत्तराखंड: अक्षय तृतीया पर खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध पतित पावनी मां गंगा और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के मौके पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिये गये हैं। मंगलवार को सवा आठ बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद ठीक 11.15 बजे अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ...
प्रदेश में 45 स्थानों पर रोप-वे बनाने की तैयारी : जावलकर
पर्यटन सचिव ने कहा कि मां सुरकंडा मंदिर के लिए बनाया गया रोपवे प्रदेश का पहला पीपीपी मोड का रोपवे प्रोजेक्ट है। जो लगभग 25 करोड़ की लागत से बना है। रोप-वे से सरकार को होने वाली आय को आस-पास के पर्यटन क्षेत्रों को विकसित करने में खर्च किया जायेगा।
यह बात पर्यटन सचिव ने दिलीप जावलकर ने रोप-वे उद्घाटन...
स्वास्थ्य मंत्री बोले-जिला अस्पतालों से मरीज नहीं होंगे रेफर
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला और उप जिला अस्पतालों को रेफर सेंटर नहीं बनाया जाएगा बल्कि अस्पताल आने वाले 90 फीसदी मरीजों का उपचार वहीं पर करना होगा। इसके लिए उन्होंने जनपद स्तर पर मुख्य चिकित्साधिकारियों को तीन दिन में रिपोर्ट तैयार कर महानिदेशालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से...
उत्तराखंड : 71 वर्ष बाद केदारनाथ की तेल कलश यात्रा दोबारा शुरू
उत्तराखंड में पंच पंडा रुद्रपुर की अगुवाई में 71 वर्ष बाद रुद्रपुर के भैरवनाथ मंदिर में भगवान केदारनाथ की तेल घड़ा कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। हक-हकूकधारी सांकरी गांव से तेल कलश को सिर में रखकर पैदल यात्रा कर रुद्रपुर भैरवनाथ मंदिर पहुंचाया। वर्ष 1952 के बाद यह पहला ऐतिहासिक पल है कि जब भगवान...
सुरकंडा देवी मंदिर रोप-वे का शुभारंभ
सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए अब भक्तों को चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री ने कद्दूखाल से सुरकंडा देवी मंदिर तक जाने के लिए 05 करोड़ की लागत से रोप-वे का रविवार को शुभारंभ किया। इसकी क्षमता लगभग 500 व्यक्ति प्रति घंटा है।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विशिष्ट अतिथि पर्यटन...
आप उत्तराखंड की सभी इकाइयां भंग
आम आदमी पार्टी (आप) ने राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड के पार्टी संगठन और अन्य सभी प्रकोष्ठ की इकाइयां भंग कर दी हैं।
आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि "आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर उत्तराखंड के संगठन और...
नैनीताल में मास्क हुआ अनिवार्य, पालन न करने पर 500 से 1000 रुपये तक जुर्माना
नैनीताल के ज़िले लाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने कोविड19 संक्रमण के मामलों में हो रही बढ़ोत्तरी के मद्देजनर संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत प्रत्येक व्यक्ति के लिए पूर्व की भांति सार्वजनिक स्थान पर अथवा घर से बाहर निकले पर मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा/स्कॉर्फ पहनना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा।
जिलाधिकारी ने...
सरकार का बड़ा फैसला, आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह तक मिला रोज़गार
आंदोलन कर रहे स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को डॉ. धन सिंह रावत ने तोहफा दिया है। अब जब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है ऐसे में सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आउटसोर्स कर्मचारियों को छह माह तक के लिए सेवा में रखने का निर्णय लिया है, जिसके लिए स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत की सराहना...
उत्तराखंड : देहरादून में बिना मास्क के घूमे तो होगा 500 रुपये का जुर्माना
उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा समेत कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के साथ दून स्कूल के कई बच्चों में कोरोना पाया गया है। कोरोना के इस बढ़ते प्रकरण को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने अब मास्क की अनिवार्यता कर दी है। देहरादून में जो बिना मास्क के दिखेगा, उस पर 500 रुपये का जुर्माना लगेगा।
जिलाधिकारी डॉ....



























































