चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विकासनगर, नवम्बर महीने में बाबूगढ़ में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
26 नवंबर को डॉ. कुंवर सिंह रावत के घर में अज्ञात चोरों ने दो बैग और मोबाइल फोन चोरी किए थे। उन्होंने विकासनगर कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच प्रभारी...
बेमरू गांव में पहली बार पहुंची बस, ग्रामीणों में खुशी की लहर
गोपेश्वर, चमोली जिले के बेमरू गांव में पहली बार बस पहुंचने पर ग्रामीणों ने चालक परिचालक सहित सवारियों का फूलमालाओं से गांव में स्वागत किया। बस पहुंचे पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई लोनिवि के अधिकारियों के इस सराहनीय कार्य लिए उन्हे भी बधाई दी।
पीपलकोटी से बेमरू के लिए सड़क मार्ग बना है। इस...
नाबालिग बच्चों पर रही अब पुलिस की नजर
देहरादून, राजधानी देहरादून में निजी स्कूलों में वाहनों से आने वाले नाबालिग बच्चों पर अब पुलिस की पैनी नजर है, इतना ही नहीं बच्चों को सार्वजनिक वाहनों से स्कूल आने को लेकर भी पुलिस कार्य करेगी। इसी क्रम में जिलाधकारी ने निजी स्कूलों के संचालकों और संबंधित अधिकारियों की बैठक ली व अहम दिशा निर्देश भी दिए।
कलैक्ट्रेट सभागार में...
उत्तरकाशी के लोगों को मिल सकती है इको सेंसिटिव जोन में थोड़ी राहत
देहरादून। इको सेंसिटिव जोन के नियमों में हो सकता है बदलाव भागीरथी इको सेंसिटिव जोन के नोटिफिकेशन में संशोधन हुआ तो विकास को मिलेगी गति उत्तरकाशी का 98 प्रतिशत क्षेत्र आरक्षित और संरक्षित वन क्षेत्र में आता है पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने जल विद्युत परियोजनाएं आबादी और पशुओं के दबाव से क्षेत्र में पर्यावरणीय नुकसान को...
पीले और सफेद कार्ड के फेर में लगी गरीबों के पेट पर लात
रुद्रपुर, जिला पूर्ति विभाग के सर्वेयर ने गरीब परिवारों के पेट पर लात मार दी है। अब इस गलती का खामियाजा गरीब को भुगतना पड़ रहा है। जिससे नाराज तमाम गरीब लोग आज जिला पूर्ति अधिकारी के पास जा पहुंचे और अपनी मांग को लेकर उनका घेराव कर डाला, लोगों की मांग है कि दोबारा सर्वे कर इस खामी...
गोवंश संरक्षण स्क्वाड का गठन
राज्य में गोवंश संरक्षण हेतु गोवंश संरक्षण अधिनियम-2007 तथा उक्त अधिनियम के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किये जाने के लिये प्रदेश सरकार के निर्देशन में दिनांक 21 अक्टूबर 2017 को प्रदेश के दोनों परिक्षेत्रों में गोवंश संरक्षण स्क्वाड का गठन किया गया है।
अशोक कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, उत्तराखण्ड ने बताया कि, "कुमायूँ परिक्षेत्र की...
कठिन परिश्रम के बिना कोई भी लक्ष्य संभव नहीं: बसंती
देहरादून। देहरादून स्थित यूथ फाउंडेशन के डेल्टा कैंप में पहुंची पद्मश्री बसंती बिष्ट ने गढ़वाली में अपने अनुभव यूथ फाउंडेशन की युवतियों से साझा किया। उन्होंने कहा कि आज की बेटियां किसी मुकाबले में बेटों से कम नहीं हैं। साथ ही फ़ाउंडेशन के संस्थापक कर्नल अजय कोठियाल को उन्होंने देश का गौरव बताया।
मंगलवार को बसंती बिष्ट ने कहा कि...
उत्तरकाशी के माघ मेले में आकर्षण का केंद्र होगा ”वॉटर स्पोर्ट्स”
उत्तरकाशी मे हर साल होने वाला माघ मेला इस बार भी 14 जनवरी से शुरु होने वाला है जिसके लिए जिला प्रशासन और जिला पंचायत दोनों ही तैयारियों में जुटा हुआ है।इस साल उत्तरकाशी मेले को खास बनाने में यहां के जिलाधिकारी आशीष कुमार चौहाण का बड़ा हाथ है।हमेशा ही युवाओं और जिले की बेहतरी के लिए काम करने...
ऋषिकेश में तेज़ी से आकार लेने लगा है पहाड़ पर रेल का सपना
ऋषिकेश। पहाड़ पर रेल का सपना आखिर सच होने ही जा रहा है। उत्तराखंड के तीर्थो को रेलवे लाइन से जोड़ने को लेकर केंद्र सरकार काफी गंभीर है जिसके लिए तेज़ी से पहाड़ो पर रेल लाइन विस्तार की योजना बन रही है। हरिद्वार -रुड़की - ऋषिकेश के स्टेशन के भी कायाकल्प की तैयारी में विभाग जुट गया है और इसके लिए रेल लाइन का कार्य तेजी से हो रहा है।
उत्तराखण्ड के पहाड़ों पर रेल चलना एक सपने के जैसा ही है। लेकिन ये सपना अब साकार रुप लेने लगा है..इस सपने को लेकर रेल मंत्रालय कसरत में जुट गया है...
इन भाजपा विधायक के घर की शादी का न्यौता क्यों दे रही है उत्तराखंड सरकार?
शादी के एक कार्ड से उत्तराखंड की राजनीति गरमा गई है। हरिद्वार के ज्वालापुर से बीजेपी विधायक सुरेश राठौर ने गोद ली हुई बेटी की शादी के कार्ड में उत्तराखंड सरकार का ही लोगो लगा डाला। इस कार्ड को लेकर बीजेपी विरोधियों के निशाने पर आ गई है।
वहीं नेता जी शादी जैसे निजी आयोजन में सरकारी लोगो के इस्तेमाल को...


























































