जॉली ग्रांट एयरपोर्ट बनेगा जल्दी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट
ऋषिकेश, उत्तराखंड का जॉलीग्रांट एयरपोर्ट अब जल्द नए रुप में नजर आएगा। केंद्र सरकार ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। 350 करोड़ की लागत से जौलीग्रांट एयरपोर्ट का कायाकल्प होगा और इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए प्रयोग में लाया जाएगा।
उत्तराखंड पहुंचने वाले पर्यटकों को जल्द ही जॉलीग्रांट एयरपोर्ट की तस्वीर बदली बदली नजर आएगी, केंद्र...
दिल्ली में शुरू हुई जीएसटी काउंसिल की बैठक, बड़े फैसलों का इंतजार
नई दिल्ली, 1वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को लेकर नियम बनाने वाली जीएसटी काउंसिल की 25वीं बैठक दिल्ली में आयोजित की गई है। दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली कर रहे हैं। अनुमान है कि हर बार की तरह इस बार भी जीएसटी काउंसिल कई उत्पादों को जीएसटी को उसके...
त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड बजा चुनावी बिगुल
नई दिल्ली, निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में आगामी विधानसभा चुनावों से जुड़े मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी। मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण के तहत त्रिपुरा में 18 फरवरी को मतदान होगा| दूसरे चरण में नगालैंड एवं मेघालय में 27 फरवरी को मतदान होगा।
दिल्ली में चुनाव कार्यक्रम की...
उत्तराखंड के आर्गेनिक स्टेट बनने से रुकेगा पलायन, बढ़ेगी आय: महाराज
देहरादून। विधान सभा सभागार में पलायन रोकने के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के पर्यटन व संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आज सामुदायिकता की सहायता से विकास करने की आवश्यकता है। कृषकों की आय दोगुना वृद्धि करने के लिए कृषकों को मार्केटिंग सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आर्गेनिक उत्पाद अधिनियम लाया जायेगा। उत्तराखंड के आर्गेनिंग स्टेट...
भेल में हाथियों का उत्पात बना मुसीबत
हरिद्वार। बीएचईएल के रिहायशी इलाकों में हाथियों व तेंदुओं का उत्पात लगातार जारी है। जंगली जानवरों के रिहायशी इलाकों में लगातार आने से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं, वन विभाग इस ओर से आंखें बंद किए बैठा है। हाथी कभी भी किसी के घर की चारदीवारी गिरा जाते हैं, कभी गाड़ियों पर सूंड पटककर उन्हें क्षतिग्रस्त कर देते...
कोहरे और पाले की मार से फसल हो रही बर्बाद
ऋषिकेश। ग्रामीण क्षेत्र श्यामपुर के खदरी खड़क माफ़ के किसान आजकल फसल पर दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर किसानों की फसल कोहरे और पाले से पीली पड़ रही है वहीँ दूसरी ओर फसल को जंगली जानवर रौंद रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि वह सब जंगली जानवरों से फसल को बचाने के लिए रात भर जागकर खेतों...
छात्रवृत्रि भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से होगी आॅन लाइन
गोपेश्वर। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से संचालित पूर्वदशम् एवं दशमोत्तर छात्रवृति वित्तीय वर्ष 2017-18 से भारत सरकार के पोर्टल के माध्यम से किया जायेगा। इस शासनादेश के क्रम में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने समाज कल्याण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित पोर्टल पर सभी पात्र छात्रों का आॅनलाइन आवेदन कराने के...
शिकायना मुखिया: देहरादून की इस नन्ही गायिका ने मचाई घूम
& टीवी पर आ रहे रियालिटी शो वॉयस इंडिया किड्स में देहरादून के पिता-बेटी की जोड़ी ने घूम मचा रखी है। देहरादून के विकास व ङीरा मुखिया की 11 साल की बेटी शिकायना ने इस शो के टॉप-टेन में जगह बना कर खासी सुर्खियां बटोर ली हैं।
देहरादून के सेंट थॉमस स्कूल की क्लास 6 में पढ़ने वाली शिकायना ने इस शो...
कुछ खास और अलग है मुकेश का पेंटिंग स्टाईल
तस्वीरों की सबसे खास बात है कि वह आपको समय से पीछे लेकर जाते हैं और अगर तस्वीरें हाथ से बनाई गई हो तो मज़ा दोगुना हो जाता है। ऐसे ही एक युवा कलाकार हैं ऋषिकेश के मुकेश नेगी। उम्र केवल 22 साल लेकिन जब वह अपने पेटिंग ब्रश से कुछ बनादें तो ऐसा लगता है मानो किसी अनुभवी...
मसूरी आने वाले युवाओं के माता पिता से पुलिस क्यों करना चाहती है बात?
जो युवा अब पहाड़ों की रानी मसूरी का रुख करने वाले हैं उनके लिये शहर में घुसने के लिये अपने परिवार की इजाज़त लेनी ज़रूरी होगी। और बच्चों के पास माता पिता की परमीशन है या नही इसकी तस्दीक खुद मसूरी पुलिस करेगी।
मसूरी थाने की पहली महिला एसएचओ भावना कैंथोला ने इसकी तैयारी कर ली है। न्यूजपोस्ट से बात करते...


























































