निलंबन पर भड़के कर्मचारी, कार्य बहिष्कार व धरना शुरू
रुद्रपुर/हल्द्वानी, उच्च शिक्षा निदेशक और दो प्राचार्यों समेत चार के निलंबन से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कार्रवाई के विरोध में रुद्रपुर डिग्री कालेज के प्रोफेसरों ने कार्य बहिष्कार किया तो कर्मचारियों ने धरना दिया। वहीं हल्द्वानी में सभी कर्मचारियों ने आज और कल कार्य बहिष्कार का किया ऐलान कर दिया। उच्च शिक्षा निदेशालय और कॉलेज में कर्मचारी धरने...
आईपीएल मैचों की फिक्सिंग की जांच वाली याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली, आईपीएल समेत सभी क्रिकेट मैचों पर फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए दायर एक याचिका पर सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर 16 फरवरी को सुनवाई करेगा ।
आज सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता अतुल कुमार ने कहा कि आईपीएल मैच फिक्स हो रहे हैं। उसकी एसआईटी से जांच की जानी चाहिए। याचिका...
निलंबन से आक्रोश में उच्च शिक्षा अधिकारियों ने शुरु किया आंदोलन
हल्द्वानी- उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत द्वारा उच्च शिक्षा निदेशक बीसी मेलकानी, हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज के प्रिंसिपल जगदीश प्रसाद सहित दो अन्य कालेजो के प्रिंसिपल और एक कर्मचारी को निलंबित करने का मामला अब तूल पकड़ गया है।
कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्व में छात्रसंघ चुनाव के दौरान एनएसयूआई प्रत्याशी मीमांशा आर्य के नामांकन रद्द करने को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री धन...
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के तर्ज पर होगी देशभर में बाघों की गिनती
आने वाले दिनों में देशभर में बाघों की गिनती के लिये वही तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा जो कोर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में पहले लागू की जा चुकी है।
दरअसल बाघों की गिनती के लिये तय मानको में कैमरों की एक जोड़ी लगाने के लिये 4 वर्ग किलोमीटर की ग्रिड बनाई जाती है। वहीं सीटीआर के अधिकारियों ने कैमरे के जाल के लिए 2...
पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले फौजी विजेंद्र गुरुंग गरीबी मे जी रहे जिंदग़ी
भारतीय सेना के लघु सेवा आयोग (एसएससी) अधिकारी कैप्टन विजेंद्र गुरुंग, जब 1972 में पाकिस्तान की एक जेल से बाहर निकले, तो उन्हें अपने भविष्य को लेकर काफी आशाएं थी। 1971 के युद्ध के दौरान जब पाकिस्तानी सैनिकों ने पंजाब के फाजिलका सेक्टर में भारतीय पलटन पर हमला करने के बाद कब्जा कर लिया, उसके बाद गुरुंग को एक...
भारत की हर नारी में बसती है एक कल्पना, जरूरत है तो उसे उड़ान देने की
ऋषिकेश, परमार्थ निकेतन में देश का नाम रोशन करने वाली बेटी कल्पना चावला की पुण्यतिथि पर उन्हे श्रद्धाजंलि दी तथा परमार्थ प्रांगण में कल्पना चावला की स्मृति में शिवत्व का प्रतीक रूद्राक्ष का पौधा रोपित किया गया। परमार्थ परिवार के साथ लद्दाख से आयी युवा बौद्ध भिक्षुणियों एवं विदेशी सैलानियों ने कुछ क्षण मौन रहकर उनकी आत्मा की शान्ति...
राजदूत चालान भरने पहुंचे यातायात कार्यालय, पेश की मिसाल
देहरादून, बुधवार को भगवंत बिश्नोई, भारतीय राजदूत बैंकॉक, अपने निजी कार्य से अपने वाहन से कोतवाली क्षेत्रांतर्गत गये थे, जिसमें उनके द्वारा अपने वाहन को देहरादून शहर की 'नो पार्किंग जोन' की जानकारी ना होने के कारण 'नो पार्किंग क्षेत्र' में खड़ा किया गया था।
वाहन को 'नो पार्किंग' क्षेत्र में खड़ा पाए जाने पर संबंधित क्षेत्र की यातायात पुलिस...
लाल गमछा भाजपा के लिए उपद्रव का लाइसेंसः कुलदीप रावत
हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि उत्तराखंड में सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा के लिए लाल गमछा उपद्रव करने का लाइसेंस बन गया है। जीरो टॉलरेंस की बात करने वाली सरकार की उपलब्धि भी जीरो टोलरेंस ही है। आगामी निकाय चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती...
हरदा और प्रीतम सिंह के बीच छिड़ी ट्विटर वॉर
पिछले दिनों पार्टी में हो रही अपनी अनदेखी पर फेंके हरीश रावत के ट्वीटर बम ने लगता है कांग्रेस के अंदर जंग छेड़ दी है। हरीश रावत ने एक और ट्वीट कर कांग्रेसी गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। रावत लिखते हैं कि "कुछ लोग मुझको सलाह दे रहे हैं कि मैं अपना मोबाइल रखूं। मैं उन दोस्तों से...
मसूरी में ट्रैफिक को बेहतर बनाने के लिए सीएस ने ली बैठक
देहरादून। मसूरी के यातायात, पार्किंग, सिवरेज, पेयजल, सड़क आदि में सुधार को लेकर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने गुरुवार को सचिवालय में संबंधित विभागों के साथ बैठक की। कंसल्टेंसी कंपनी के पार्किंग की त्रुटिपूर्ण डिजाइन बनाने को गंभीरता से लेते हुए मुख्य सचिव ने कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और जरूरत पड़ने पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा।...


























































