Page 1290

मुख्यमंत्री आवास में 9 महीने में 68 लाख 59 हजार 865 रुपए की चाय पी गए लोग

देहरादून, उत्तराखंड सरकार ने मेहमानों के चाय-नाश्ते पर बीते 9 महीने में सरकारी फंड से 68 लाख 59 हजार 865 रुपए खर्च कर दिए। एक आरटीआई में इस बात का खुलासा हुआ है, 18 मार्च 2017 को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दिसंबर में लगाई गई थी एप्लिकेशन: हेमंत सिंह गौनियां नाम के आरटीआई एक्टिविस्ट...

रणबीर एनकाउंटर में 11 लोग बरी,हाईकोर्ट ने 7 को माना दोषी

नई दिल्ली,  दिल्ली हाईकोर्ट ने देहरादून में एक एमबीए छात्र की हत्या के मामले में उत्तराखंड के सात पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराने के ट्रायल कोर्ट के फैसले पर मुहर लगा दी है। हाईकोर्ट ने इस मामले में 11 पुलिसकर्मियों को बरी कर दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरभ नौटियाल, विकास बलूनी, सतबीर सिंह, चंद्रपाल, सुनील सैनी, नागेन्द्र राठी, संजय रावत,...

उत्तराखंड के बच्चे ब्रूमस्टिक पर उड़ कर बने ”हैरी पॉर्टर”

जो लोग जादू नहीं जानते और जिसने हैरी पॉर्टर फिल्म देखी है उन्हें शायद पता होगा कि क्विडिच्च हैरी पॉर्टर की जादूगर दुनिया का सबसे पसंदीदा खेल है।लेकिन क्या आप जानते हैं कि गढ़वाल के दूरस्थ गांव कलाप के बच्चों ने क्विडिच्च खेला है वो भी झाड़ू,क्वेफल,स्निच आदि के साथ। 27 साल के अंशू अग्रवाल फ्रील़ांसर फोटोग्राफर होने के साथ...

मिसाल: जहां चाह वहा राह कर दिखाया मसूरी के अंगार ग्रुप ने

मसूरी की खोई रौनक को लौटाने का बीढ़ा उठाने वाले 'अंगार' ग्रुप ने एक मिसाल औऱ पेश की है। रविवार की सर्दी में जब ज्यादातर लोग अपने घरों से बाहर निकलना पसंद नहीं करते ऐसे में शहर के एवलॉन रिसोर्ट के पीछे कचरे का पहाड़ इस दल के 13 जनों ने साफ कर दिखाया। मसूरी की सफाई के लिए निरंतर काम करने...

आईडीपीएल के दिन अब बहुरेंगे ऋषिकेश में कन्वेंशन सेंटर बनाए जाने का रास्ता साफ

आईडीपीएल
ऋषिकेश, सालों से उपेक्षा का दंश झेल रही ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल फैक्ट्री के दिन बहुरने वाले हैं, भाजपा सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना यहां पर बनने जा रही है जिससे क्षेत्र के विकास में चार चांद लगने जा रहे हैं। ऋषिकेश में आरडी तेल की भूमि पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के कन्वेंशन सेंटर के लिए रसायन मंत्रालय ने डीपीआर मांगी है 800...

स्वदेश लौटी भारतीय अंडर-19 टीम, हुआ जोरदार स्वागत

मुम्बई, न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम स्वदेश लौट आई। स्वदेश लौटी भारतीय टीम का मुम्बई हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। भारतीय टीम ने कप्तान पृथ्वी शॉ के नेतृत्व में अजेय रहते हुए रिकार्ड चौथी बार विश्व कप का खिताब जीता। भारत ने खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 8...

राज्यसभा ने भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम को दी बधाई

नई दिल्ली, न्यूजीलैंड में आयोजित आईसीसी अंडर-19 विश्व कप का चौथी बार खिताब जीतने पर राज्यसभा ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने भारतीय टीम को बधाई देते हुए कहा कि भारत ने चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इसके पहले कोई भी...

सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर शासन ने कसी नकेल

देहरादून,  सरकारी एवं वन विभाग की भूमि पर फर्जी व धोखाधड़ी से कब्जा, अतिक्रमण, आवन्टन, विक्रय, खुर्द्ध-बुर्द्ध आदि प्रकरणों को लेकर आयुक्त गढवाल दिलीप जावलकर ने लैंड फ्राड समन्वय समिति की बैठक की। बैठक में आयुक्त ने ऐसे मामलों का चिह्निकरण व निपटारे के निर्देश भी दिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर ने जिलाधिकारी देहरादून को...

अवैध खनन के मामले में 6 वाहन सीज

देहरादून, राजधानी के विभिन्न इलाकों में हो रहे अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने गंभीर रुख अपनाते हुए विशेष चैक पोस्ट स्थापित करने व अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को अवैध खनन के मामले में 6 वाहन सीज किए गए। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बीते दिनों खनन चोरी की शिकायतों का संज्ञान...

51 अधिकारियों का दल करेगा केदारनाथ में कैंपिंग, पीएमओ से भी होंगे अधिकारी

देहरादून, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत श्री केदारपुरी पुनर्निर्माण, एक्सपीडिशन-2018 का फ्लैग ऑफ 9 फरवरी, 2018 को करेंगे। इस सम्बंध में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सचिवालय में तैयारी बैठक की। 51 सदस्यीय इस अभियान दल में विभिन्न क्षेत्रों के जानेमाने लोग रहेंगे। उत्तराखण्ड मूल के रहने वाले प्रशासन, इंजीनियरिंग, जियोलॉजी विज्ञान, पर्यावरण, मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ...