Page 1280

ट्रैक्टर मालिकों ने खनन नीति के विरोध में किया प्रदर्शन

ऋषिकेश। देवभूमि ट्रैक्टर मालिक एवं चालक एसोसिएशन व वेल्डिंग मैटेरियल एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से सरकार की खनन नीति का विरोध करते हुए सोमवार को प्रदर्शन किया और उप जिलाधिकारी को अपने वाहनों की चाबी सौंपी। एसोसिएशन के बैनर तले नेपाली फॉर्म से तहसील तक लगभग पांच सौ ट्रैक्टर चालकों ने अपनी ट्रॉली के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने...

खाई में गिरा वाहन, छह बारातियों की मौत

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी जिले में उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर रविवार देर रात को एक वाहन रातलधार मट्टी गांव के पास गहरी खाई में जा गिरा जिसमें छह बारातियों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लंबगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। टिहरी गढ़वाल के प्रतापनगर के आबकी गांव से एक बारात...

उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू करवाती डाट काली मंदिर की सुरंग

देहरादून, दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक और प्रवासियों के लिए राजधानी देहरादून में प्रवेश करते ही समझ में आ जाएगा कि वह उत्तराखंड पहुंच गए हैं। उत्तराखंड मे आने वाले बाहरी प्रदेशों के सैलानियों के स्वागत के लिए उत्तराखंड की संस्कृति के दर्शन प्रवेश द्वार पर ही होंगे जिसके लिए उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां शुरू कर...

भाजपा की चाय में एक अौर उबाल की तैयारी

देहरादून, उत्तराखंड बीजेपी जब से त्रिवेंद्र रावत मय हुई है तब से विधायकों और सांसदों में राज्य के मुखिया से दूरियां बननी शुरू हो गई थी। त्रिवेंद्र रावत के 11 महीने के कार्यकाल में भाजपा के अंदर एक नए सियासी तूफान के आसार बढ़ने लगे हैं जिसका संकेत पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के घर में...

मिड डे मील की बदलेगी सूरत, उत्तराखंड के छात्रों को मिलेगा गरमा गरम खाना

देहरादून, एक अच्छी खबर है सरकारी स्कूलों के लिए जहां मिड डे मील बांटना शिक्षकों के लिए एक चुनौती के रूप में शिक्षा से अलग काम था, 'अक्षय पात्र फाउंडेशन' नामक स्वयंसेवी संस्था देहरादून में स्कूली बच्चों के लिए कुछ ऐसी ही व्यवस्था करने जा रही है। राज्य का सबसे बड़ा स्कूली किचन खुलने जा रहा है। इस किचन में...

सूबे के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना, दून में हो रही बारिश

देहरादून, मौसम विभाग का जैसा पूर्वानुमान था ठीक वैसा ही हुआ। राजधानी देहरादून सहित सूबे के कई हिस्सों में सोमवार की सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है। बारिश के चलते एक बार फिर से ठंड में इजाफा हो गया है। मौसम विभाग विज्ञान केन्द्र के अनुसार सोमवार को उत्तराखंड में आमतौर पर बादल छाए रहने से लेकर आसमान बादलो...

लाख टके का सवाल, कितने दिन चलेगा बजट सत्र

गोपेश्वर। उत्तराखंड सरकार ने गैरसैंण के भरारीसैण में 20 मार्च से 28 मार्च तक बजट सत्र तय किया है। इसके लिए शासन से लेकर प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मगर राजनीतिक गलियारों और आम जनता तथा आंदोलनकारियों के बीच जिज्ञासा और आशंका है कि यह बजट सत्र चलेगा कितने दिन। यह आशंका इसलिए है कि गैरसैंण में...

मैड कूड़े को उद्गम स्थल पर एकत्र करने के लिए चलाएगा अभियान

देहरादून। मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था द्वारा शहर में स्वच्छता के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए एक महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की गई। मैड का कहना है कि कूड़े को उसके उद्गम स्थल पर ही अलग अलग करने पर अब संस्था की ओर से ज़ोर दिया जायेगा। इसके लिए संस्था ने अभियान की शुरुआत अपने...

गैस कम होने की शिकायत पर 38 सिलेंडर जब्त

ऋषिकेश। ऋषिकेश क्षेत्र में गैस सिलेंडरों में गैस कम भरे होने की शिकायत पर स्थानीय प्रशासन द्वारा एक टैंपो पर लदे 38 गैस सिलेंडरों को तोला गया, तो सभी में गैस कम पाई गई। प्रशासन ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया। ऋषिकेश क्षेत्र में पिछले काफी समय से गैस सिलेंडरों में गैस कम भरने की शिकायत स्थानीय प्रशासन को...

निकाय चुनावों के लिए ‘आप’ तैयार

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) देहरादून महानगर ने आगामी निकाय चुनावों के मद्देनजर कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन रविवार को उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विशेष सलाहकार राकेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि आम आदमी...