Page 1263

अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी, डंपर जब्त

देहरादून। विकासनगर पुलिस ने अवैध खनन पर कर्रवाई करते हुए खनन प्रभावित क्षेत्र यमुना नदी के तटों पर छापेमारी की है। पुलिस ने बुधवार रात छापेमारी के दौरान घाट मटक माजरी पर एक डम्पर को यमुना नदी से रेत बजरी चोरी कर परिवहन करते हुए पकड़ा। विकासनगर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस की कार्यवाही को देखते...

मॉडिफाइड साइलेंसर युक्त गाड़ियों को पुलिस ने किया जब्त

ऋषिकेश। वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक पौड़ी गढ़वाल के निर्देशन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट मोटरसाइकिल के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना लक्ष्मण झूला पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 2 बुलेट मोटरसाइकिल सीज की कर दी है। थाना मुनि की रेती प्रभारी प्रदीप राणा के अनुसार पिछले करीब एक माह से मॉडिफाइड बुलेट के विरुद्ध पुलिस द्वारा अभियान चलाया...

उत्तरकाशी बन सकता है पैराग्लाइडिंग का नया डेस्टिनेशन

उत्तरकाशी। पैराग्लाइडिंग के क्षेत्र में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने व युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जनपद में एक और ट्रायल किया गया। पैराग्लाइडिंग की अनुभवी टीम ने आज वरुणावत पर्वत से उड़ान भरी और जोशियाड़ा झील के बीच में बनी प्लोटिंग प्लेट फार्म पर लैडिंग की। वरुणावत पर्वत से चार पैराग्लाइडिंग के अनुभवी, प्रेम ठाकुर, दीपक नगोई,...

भ्रष्टाचार से मुक्ति के लिए ‘आप’ निकालेगी यात्रा

आप
देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामबाबू पांडेय ने कहा कि पार्टी आगामी नगर निकाय चुनावों में अपनी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराएगी। चुनावों के लिए अपनी आक्रामक प्रचार रणनीति के तहत आगामी 26 फरवरी को पार्टी राजधानी देहरादून में 'भ्रष्टाचार मुक्ति यात्रा' (कार व दुपहिया वाहन रैली) निकालेगी, जिसमें जनता के समक्ष भाजपा-कांग्रेस के भ्रष्टाचार व...

तीन बच्चे वाले को चुनाव लड़ने से रोकने पर विरोध के स्वर तेज़

ऋषिकेश। निकाय चुनाव में 3 बच्चों वाले व्यक्तियों को चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित किये जाने पर ऋषिकेश में विरोध के स्वर तेजी से मुखर होने लगे हैं। आने वाले दिनों मे यह मुद्दा बड़ा राजनैतिक रंग ले सकता है। बुधवार को पूर्व सभासद रवि जैन ने ऋषिकेश प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि वर्ष 2003 अप्रैल...

हरिद्वार में क्यों हो रहा सिटी पेट्रोल यूनिट का विरोध!!

हरिद्वार। कांग्रेस सेवादल के महानगर अध्यक्ष नितिन कौशिक के नेतृत्व में सेवादल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भगत सिंह चौक से चन्द्राचार्य चौक तक रैली निकालकर सीपीयू की कार्यप्रणाली का विरोध जताया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नितिन कौशिक ने कहा कि आए दिन सीपीयू के जवान वाहन चालकों के साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। मुख्य मार्गों पर...

एक बार फिर अधिकारियों की डीएम ने लगाई क्लास

गोपेश्वर। बुधवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने क्लेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना, राज्य सेक्टर, केन्द्र पोषित व वाह्य सहायतित योजनाओं की माह फरवरी तक की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा करते हुए जिला योजना में कम धनराशि खर्च करने वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाई। डीएम ने कार्यों में तेजी लाने तथा 10 मार्च कर कार्यों...

राजभवन की फिज़ा महकी, हज़ारों फूलों से गुलजार

देहरादून। राज्यपाल डॉ. कृष्ण कांत पाल ने राजभवन में 24 व 25 फरवरी को आयोजित होने वाले बसंतोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने राजभवन के उद्यान परिसर में लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के फूलों का अवलोकन किया। राज्यपाल के निर्देश पर इस बार एक वर्टिकल गार्डन भी तैयार किया गया है। बुधवार को बसंतोत्सव की तैयारियों का जायजा लेते...

चमोली में हुई बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की समीक्षा बैठक

गोपेश्वर। बुधवार को ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक जिलाधिकारी आशीष जोशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार गोपेश्वर में संपन्न हुई। इसमें बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ग्राम पंचायत एवं ब्लाक स्तर पर व्यापक प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करते हुए बाल लिंगानुपात को संतुलित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी...

निकाय चुनावों में भाजपा को शिकस्त देने की तैयारी में कांग्रेस

देहरादून। राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा को कांग्रेस होने वाली नगर निकाय के चुनाव में शिकस्त देने की योजना बना रही है। प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के लिए कई मायनों में यह चुनाव प्रतिष्ठापूर्ण बन गया है, जबकि भाजपा अपनी सरकार के विकास कार्यों से जनता को छूने की कोशिश कर रही है। सत्ता से बेदखल हो चुकी कांग्रेस के लिए...