महानायक अमिताभ बच्चन की बीमारी के लिए गंगा तट पर दुआ करेंगे रजनीकांत
(ऋषिकेश) ऋषिकेश में अपने गुरु के आश्रम में आध्यात्मिक यात्रा पर आए रजनीकांत ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन की तबीयत के लिए यहां रह कर प्रार्थना करेंगे। वह जल्दी से जल्दी ठीक होंगे और भारतीय सिनेमा के पटल पर चमकते रहेंगे। गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।...
हरदा ने त्रिवेंद्र सिंह की तारीफ़ कर ठोका सेल्फ़ गोल!! यहाँ देखें वीडियो
राजनीति में दो विपक्षी घड़ॆ एक दूसरे की तारीफ़ में कभी कुछ कह दें ये आम बात नही है। और फिर उत्तराखंड की राजनीति में ऐसा होना तो असंभव जैसा है। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वर्तमान मुख्यमंत्री त्रविवेंद्र सिंह रावत की कार्यकुशलता की तारीफ़ की और उन्हें बधाई दी।
एक बातचीत में हरदा ने कहा कि...
नाम की घोषणा होते ही महाराज व बहुगुणा की बोलती हुई बंद
हरिद्वार। एक जमाना था जब कांग्रेस में रहते हुए सतपाल महाराज और विजय बहुगुणा की पार्टी में तूती बोलती थी। अपने चिर प्रतिद्वंदी हरीश रावत को राजनीति में पटखनी देने के लिए विजय बहुगुणा ने पार्टी से बगावत का रास्ता अख्तियार किया। कांग्रेस में जिनकी तूती बोलती थी आज उनकी जबान स्वंय उनकी ही पार्टी में दबी नजर आ...
बंदरों के आतंक से निजात को डीएफओ से गुहार
विकासनगर। नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड पांच में पिछले कई वर्षों से बंदरों की बढ़ती आमद स्थानीय बाशिंदों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जाने पर स्थानीय बाशिंदों ने अब प्रभागीय वनाधिकारी कालसी से बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने...
आक्रोशित ग्रामीणों ने मसूरी विधायक का किया घेराव
देहरादून। मसूरी विधायक गणेश जोशी के आवास पर मंगलवार को दर्जनों गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने उनका घेराव कर अपनी मांगें रखीं। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की मांग सुनते हुए उन्हें पूरा करने के लिए आश्वासन दिया।
मंगलवार को सरोना न्याय पंचायत के क्यारा, सिल्ला, फुलैत, सिमयारी, सिल्ला, चामासारी, मोटीधार, सहस्त्रधारा, सरखेत, छमरोली, धनोल्टी आदि गांवों के घेराव कर...
बीयर-बार खोले जाने के विरोध में महिलाओं ने किया एसडीएम का घेराव
बागेश्वर। जिले के बागेश्वर बैजनाथ नगर में बीयर-बार खोले जाने के विरोध में मंगलावर को स्थानीय महिलाओं ने एसडीएम का घेराव कर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीयर-बार खुलने से क्षेत्र का माहौल बिगड़ेगा। अगर प्रशासन की ओर से बीयर-बार खोलने की अनुमति दी गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मंगलवार को बैजनाथ चौराहे से 100...
एक साल ईमानदारी, विश्वास और विकास काः भट्ट
देहरादून। भाजपा ने अपने एक साल के कार्यकाल में राज्य को ईमानदारी, विकास और विश्वास का तोहफा दिया है। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून कार्यालय में आयोजित एक में बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि पिछले एक वर्ष में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की त्रिवेंद्र सिंह रावत जी के नेतृत्व में चल रही सरकार...
विदेशी सैलानियों से खचाखच भरे तपोवन के दो होटल में लगी आग
ऋषिकेश। आग लगने की घटना के वक्त लगभग 80 विदेशी सैलानी होटल में थे मौजूद। आग लगने से चारो तरफ मचा अफरा तफरी का माहौल हो गया। ऋषिकेश तपोवन क्षेत्र में दोपहर के वक्त आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया गनीमत यह थी कि पर्यटक जान बचा कर भागने में कामयाब रहे। घटना दोपहर का खाना...
ऋषिकेश का नगर निगम बना अखाड़ा
ऋषिकेश । नगर पालिका ऋषिकेश अध्यक्ष दीप शर्मा और नगर आयुक्त महेंद्र सिंह यादव के बीच हुई तीखी झड़प ओर गालीगलौज।
नगर क्षेत्र में लगे बायो-टॉयलेट में पानी की व्यवस्था न होने पर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका ऋषिकेश के नगर आयुक्त का घेराव किया इस दौरान जनता व नगर आयुक्त के मध्य विवाद प्रारम्भ हो गया इसी बीच बचाओ को...
तीर्थनगरी की सड़कें गड्ढा मुक्ति अभियान को दिखा रहा आइना
ऋषिकेश। तीर्थ नगरी में अनेकों महत्वपूर्ण मार्गो की स्थिति बदहाल हैं। कई मार्ग के मरम्मत नही होने से सड़कों में हुए गड्ढे लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। बावजूद इसके प्रशासन सड़कों के गड्ढे भरने के लिए कोई पहल नहीं कर रहा है।
धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश...


























































