राजधानी दून में 22 मार्च को रोजगार मेला
देहरादून। सेवा योजन कार्यालय देहरादून, उत्तरखण्ड कौशल विकास मिशन एवं टूरिज्म एण्ड हॉस्पिटैलिटी स्किल कांउसिल के संयुक्त तत्वावधान में 22 मार्च को आयोजित रोजगार मेले में 2100 रिक्तयों के लिए 15 कम्पनियां प्रतिभाग कर रही है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 22 मार्च को माॅडल करियर सेन्टर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून परिसर में...
गैरसैंण बजट सत्र में अधिकारियों की छुट्टियों पर लगा बैन
गोपेश्वर। भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आगामी 20 मार्च से शुरू होने वाले बजट सत्र के लिए मेजबान चमोली प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बजट सत्र के दौरान अधिकारियों का कोई अवकाश स्वीकार नहीं होगा और कर्मचारी भी अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहेंगे। यही नहीं इस दौरान कार्यालय अवधि के...
जिलाधिकारी ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,मांगी रिपोर्ट
अल्मोड़ा। जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अस्पताल से बाहर की दवाईयां लिखे जाने पर नाराजगी जताते हुए अस्पताल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।
जिलाधिकारी ने अस्पताल के डॉक्टरों को मरीजों के पर्चे में अस्पताल की दवाएं व जेनेरिक दवाईयां लिखने के निर्देश...
पीपलकोटी में तैयार किए जा रहे सरहदों के जांबाज
गोपेश्वर। चमोली जिले के पीपलकोटी में बंड क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, बंड विकास संगठन और क्षेत्रीय जनता के सहयोग से खेल मैदान सेमलडाला में भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक बेरोजगारों को भर्ती पूर्व प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शुक्रवार को इस प्रशिक्षण का विधिवत शुभारंभ सेवानिवृत्त कर्नल व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी नवीन डबराल ने किया। उन्होंने कहा...
बीजेपी के गले की फांस बना सराय बस अड्डा
हरिद्वार। सराय बस अड्डा स्थानान्तरण को लेकर चल रहा घमासान दिन-प्रतिदिन उलझता जा रहा है। जहां विपक्ष के साथ स्थानीय व्यापारी और संत समाज सत्ताधारी एक नेता पर अपने निजी स्वार्थ के चलते बस अड्डे को स्थानान्तरित कराए जाने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री इसे सिरे से नकार चुके हैं, जबकि सराय स्थित बस अड्डा स्थल...
बकायादारों के खिलाफ जल संस्थान का अभियान जारी
ऋषिकेश। जल संस्थान ने बकायादारों के खिलाफ तीर्थ नगरी में जोरदार अभियान शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों मे चल रहे अवैध कनेक्शनों को चलाने वालों के खिलाफ भी विभाग ने अपनी नजरें टेड़ी कर ली हैं। मार्च फाइनल नजदीक आते ही जल संस्थान हरकत में आ गया है।
शुक्रवार को विभाग की टीम ने हरिद्वार रोड़, मनीराम...
चंपावत का दिल दहलाने वाला हत्याकांड,गार्ड ने की दो लोगों की हत्या
चंपावत। चंपावत जिले में लोहाघाट के खेतीहान में जिला सहकारी बैंक में तैनान गार्ड ने शुक्रवार सुबह दो बैककर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से बैंक गार्ड फरार बताए जा रहे हैं।
खेतीखान में शुक्रवार सुबह जिला सहकारी बैंक की शाखा में तैनात तल्ला मनार गार्ड दिनेश बोहरा ने चोमेल बल्सो निवासी कैशियर ललित बिष्ट(35) और...
इरफान ने ट्विटर पर किया अपनी बीमारी का खुलासा
हिंदी मीडियम स्टार इरफान खान ने ट्विटर पर अपने एक “रेयर” बीमारी की चपेट में आने की खबर दी थी। शुक्रवार को उन्होंने फिर अपने टिव्टर के माध्यम से अपनी बीमारी के बारे में ट्वीट किया। अपने ट्वीट में इरफान ने लिखा कि उन्हें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर हैं।दोपहर लगभग 3 बजे उन्होंने अपने टिव्टर पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी बीमारी...
ब्ल्यू व्हेल गेम के कारण आईआईटी रुड़की के छात्र ने की आत्महत्या?
आईआईटी रुड़की में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र गुजरात के सूरत का रहने वाला था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकता हुआ मिला। पुलिस को इस आत्महत्या के पीछे जानलेवा ऑनलाइन गेम ब्लू व्हेल की आहट लग रही है।
गुजरात सूरत के 33 गोविंद...
जिला अस्पतालों में मरीजों को रेफर करना नहीं होगा आसान
देहरादून। दून अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को रेफर करना आसान नहीं होगा। बहुत जरूरत होगी, तभी मरीज रेफर होंगे। जो मरीज रेफर होंगे भी, उनका पूरा ब्यौरा एक रजिस्ट्रर में दर्ज करना होगा। उस रजिस्ट्रर की महीने में समीक्षा सीएमओ खुद करेंगे।
कुछ दिनों पूर्व जनता दरबार में शिकायत की गई थी कि डाक्टरों ने...


























































