Page 1212

पुलिस ने महिलाओं को दी कानून की जानकारी

 गोपेश्वर,  जिला चमोली मुख्यालय के थाना गोपेश्वर पुलिस ने पटियालधार में चौपाल लगाकर महिलाओं को कानून की सामान्य जानकारी देते हुए उन्हें अपराधों पर नियंत्रण करने में सहयोग की अपील की। चमोली पुलिस का हर रविवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों के गांवों में चौपाल कार्यक्रम सतत जारी है। इसी क्रम में रविवार को थाना गोपेश्वर पुलिस ने पटियालधार में चौपाल...

फीस बढ़ाने वाले संस्थानों पर हो सकता है एक्शन: सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है किउन्होंने कहा कि प्रदेश के निजी मेडिकल संस्थानों को फीस वृद्धि के निर्णय को वापस लेने के निर्देश दिए गए है। किसी भी कालेज को मनमानी नहीं करने देंगे। अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले समय में विश्वविद्यालय एक्ट में सुधार किया जायेगा। एनसीईआरटी की पुस्तकें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। एनसीईआरटी की...

गंगोत्री हाईवे पर वैली ब्रिज टूटा, यातायात बाधित

उत्तरकाशी, उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे स्थित अस्सीगंगा नदी पर गंगोरी में बना बैली पुल रविवार करीब साढ़े दस बजे टूट गया। जिसके चलते गंगा घाटी का उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। इससे गंगोत्री घाटी अलग-थलग पड़ गई। पुलिस एवं प्रशासन मौके पर रवाना हो चुकी है। चीन सीमा को जोड़ने वाला यह एक मात्र गंगोरी पुल 14...

आज से बंद हो जायेंगे 39 शहरी प्राथमिक स्वास्थय केंद्र

देहरादून, राज्य सरकार राज्य के गरीब और जरुरत मंद लोगो के लिए चलाये जाने वाली योजनाओ के प्रति कितनी गंभीर है इसका एक नमूना राज्य स्थापना दिवस पर देखने को मिल गया था। जब पूरा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के जश्न में डूबा था उसी दिन जरुरत मंदों के लिए चलाई जाने वाली मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना बंद...

अप्रैल से महंगी हो जाएगी बीएमडब्ल्यू कार

नई दिल्ली,  लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया ने कहा कि वह अप्रैल से अपने वाहनों के दाम 3 से 5.5 प्रतिशत तक बढ़ाएगी। कंपनी ने कलपुर्जों पर आयात शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर यह फैसला किया है। चेन्नई स्थित अपने विनिर्माण कारखाने की 11वीं वर्षगांठ पर कंपनी ने देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों व आईआईटी जैसे संस्थानों के...

सुपर स्टार महेश बाबू ने फरहान अख्तर को ट्विट कर किया शुक्रिया

दक्षिण फिल्मों के सुपर स्टार महेश बाबू ने अपनी आगामी फिल्म भारत आने नेनू में गाना गाने के लिए फरहान अख्तर को ट्विट कर शुक्रिया अदा किया है। महेश बाबू ने ट्विट कर कहा कि फरहान अख्तर गाना गाने के लिए आपके लिए शुक्रिया। मुझे आपका गाना बहुत पसंद आया। तेलुगू फिल्म जगत में आपका स्वागत है। फरहान अख्तर ने...

वनों को आग से बचाने के लिए गश्ती दल तैनात

कालागढ़/पौड़ी, गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, जिसके मद्देनजर कॉर्बेट नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों ने वनों को आग से बचाने के लिए गश्ती दल तैनात कर दिए हैं। कालागढ़ रेंज में अकेले 10 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं। वन क्षेत्राधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि, "दस टीमें बनाकर आग न लगने देने का प्रयास किया जा...

ग्रामीणों ने रोके रेत से लदे ट्रक

कोटद्वार/पौड़ी,  प्रदेश सरकार एक ओर जहां आर्थिक संसाधनों का रोना रो रही है, वहीं प्रदेश सरकार, स्थानीय व जिला प्रशासन खनन जो कि प्रदेश की आर्थिकी का एक मजबूत जरिया है को लेकर कितने संजीदा है, इस बात का अंदाजा यहां सुखरो नदी में हो रहे खनन से लगाया जा सकता है। यहां रवन्ना जहां 15 टन का काटा...

युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का सुनहरा मौका

देहरादून, सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। उत्तराखंड के गढ़वाल मण्डल के सात जिलों में आगमी अप्रैल माह में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती का आयोजन तीन अप्रैल से 14 अप्रैल तक वीसी गब्बर सिंह सेना कैम्प कोटद्वार में किया जाएगा। जिसमें सैनिक...

हरिद्वार पहुंचा 250 पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थयात्रियों का जत्था

हरिद्वार, पाकिस्तान से हिंदू तीर्थ यात्रियों का जत्था देर रात हरिद्वार पहुंचा। पाकिस्तानी हिन्दू तीर्थयात्रियों के जत्थे में 250 तीर्थ यात्री शामिल हैं। हरिद्वार पहुंचने पर पाकिस्तानी हिन्दू यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। तीर्थ यात्री संगमपुरी कॉलोनी भूपतवाला में शदाणी दरबार मंदिर में आयोजित दरबार के सातवें पीठाधीश संत राजाराम साहेब के 58वें वार्षिकोत्सव में शिरकत करने के...