Page 1128

जूनियर हाईस्कूल देवीखाल व प्राथमिक स्कूल बिंजाखेत में बहाल हुई पेयजल आपूर्ति

देहरादून,  मुख्यमंत्री मोबाइल ऐप पर कुछ दिन पूर्व शिक्षिका शर्मिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में यमकेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत जूनियर हाईस्कूल देवीखाल एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिंजाखेत में माह दिसम्बर, 2017 से पेयजल आपूर्ति बंद है, जिससे विद्यालय में पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों...

हाथियों के शाही स्नान को प्रशासन ने किए हैं खास इंतजाम

हरिद्वार, बढ़ती गर्मी के चलते जंगली जानवर लगातार जंगलों को छोड़कर शहरी इलाकों की ओर आने लगते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में भी हाल ही के दिनों में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जिसके चलते पार्क प्रशासन ने हाथियों व अन्य जानवरों को रोकने के लिए वहां पर वॉटर होल्स का निर्माण करवाया है। पार्क अधिकारियों ने बताया...

सड़क पर विक्रम पलटने से एक की मौत

देहरादून,  थाना क्लेमनटाउन क्षेत्र में चन्द्रमणी चौक पटेलनगर पर गुरूवार दोपहर एक विक्रम स्कुटी को बचाने के चक्कर में पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि अन्य सवारियां घायल हो गई। मौके पर सभी घायलों को महन्त इन्द्रेश अस्पताल भर्ती करया गया। जहाँ डाक्टरों ने देवेन्द्र (40) पुत्र स्व. चन्द्रशेखर निवासी तेजेन्द्र नगर लोहरवाला किशनपुर...

नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी युवक को भेजा जेल

देहरादून, विकासनगर थाना पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक युवक को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लड़की को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता जिला बागपत उत्तर प्रदेश की...

योग दिवस के बारे में पीएम को दी जानकारी

देहरादून, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर गुरूवार को नई दिल्ली में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जानकारी दी। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति से भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। 21 जून को वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित होने वाले सामूहिक योग प्रदर्शन के बारे में...

मिसालः देघाट के ”भुवी दा” दूर दराज़ के युवाओं को दिखा रहे हैं मार्ग

मेहनत, हिम्मत और लगन से कल्पना साकार होती है और इस बात को सही साबित किया है 26 साल के भुवन चतुर्वेदी ने। जी हां अल्मोड़ा ज़िले के आखिरी गांव देघाट के रहने वाले भुवन ने ऐसा काम किया है जो औरों के लिए एक प्रेरणा बन गया है। भुवन स्किल ज़ोन- ए फॉर्च्यून टीचिंग (SKILL ZONE -A FORTUNE TEACHING)...

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

देहरादून,  थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पालावाली पौधा में एक युवक पिंटू पाल (32) पुत्र रतन लाल ने गुरूवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मूल निवासी बोइत, बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। यहां आत्मधाम पालावाली पौधा प्रेमनगर में रहता था। आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली सकी है| पुलिस मामले की जांच...

विराट कोहली साल में सर्वाधिक आय अर्जित करने वाले पहले सौ खिलाड़ियों में

लॉस एंजेल्स,  क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर बीते साल में दुनिया में सर्वाधिक आय (24 मिलियन डॉलर) अर्जित करने वाले पहले सौ खिलाड़ियों में शुमार हो गए हैं। इस बार उन्हें 83वां स्थान मिला है, जबकि पिछली बार वह 89वें स्थान पर थे। सबसे अधिक आय अर्जित करने वाले खिलाड़ी पेशेवर अमेरिकी मुक्केबाज फ्लोयड मेवेदर (285 मिलियन डॉलर)...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा पतंजलि योगपीठ

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को देहरादून में आयोजित होने वाले विशाल योग कार्यक्रम को लेकर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योगपीठ के मुख्य केन्द्रीय प्रभारी भाई राकेश ने प्रेस क्लब में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि यह उत्तराखंड के लिए...

जनसमस्याओं को लेकर ‘आप’ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

देहरादून। आम आदमी पार्टी(आप) के कार्यकर्ताओं ने लक्खीबाग क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वार्ड अध्यक्षा शिखा गुप्ता के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। गुरुवार को 'आप' कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है। इस अवसर पर मध्य दून के जिलाध्यक्ष विशाल चौधरी ने कहा...