Page 1103

लाउडस्पीकर के शोर से बचेगा शहर,हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

नैनीताल, राज्य हाईकोर्ट के एक फैसले के बाद शायद हर कोई चैन की सांस लेगा और हाईकोर्ट को धन्यवाद देगा, क्योंकि अब उत्तराखंड में लाउडस्पीकर वाकई चुप हो जाएंगे। मंगलवार को जारी एक आदेश में, अदालत ने सरकार को बताया कि दिन के दौरान भी लाउडस्पीकरों का उपयोग उपयोगकर्ता पर निर्भर होगा कि शोर का स्तर पांच डेसिबल से...

मानव बम के रूप में इस्तेमाल किए गए 881 बच्चे

न्यूयॉर्क, पिछले साल सैन्य कार्रवाई के दौरान दस हज़ार बच्चे मारे गए अथवा अपंग हुए। इनमें 881बच्चों को नाइजेरिया में मानव बम या आत्मघाती हमलावर के रूप में इस्तेमाल किया गया। यह खुलासा संयुक्त राष्ट्र की आेर से जारी रिपोर्ट से हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में सैन्य और सशस्त्र कारवाई की चपेट में हर...

चमोली में ब्लाक स्तर पर हर महीने लगेगा बहुउद्देशीय शिविर : पंत

गोपेश्वर,  चमोली जिले के प्रभारी मंत्री के रूप में पहली बार कर्णप्रयाग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंत का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीमांत जिला होने के नाते सरकार का चमोली जिले पर विशेष ध्यान है। जिला योजना की बैठक में भाग लेने के लिए जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचने...

तारापीठ में अमित शाह ने की पूजा अर्चना

कोलकाता, दो दिवसीय दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने दूसरे दिन गुरुवार को बीरभूम जिले के तारापीठ में जाकर मां काली की पूजा अर्चना की। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मजबूती की दुआ भी मांगी है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा, केंद्रीय...

कर्मचारियों के तबादले स्थानांतरण एक्ट के तहत ही सम्भव: मुख्यमंत्री

देहरादून, मुख्यमंत्री ने अपने आवास के जनता मिलन हाॅल में आम जनता से मुलाकात कर उनकी समस्याओं व शिकायतों को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। जन-सुनवाई कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक मामले दर्ज किए गए। इनमें लोनिवि, सिंचाई, परिवहन, ग्राम्य विकास, स्वास्थ्य, राजस्व, ऊर्जा, नगर निगम, पुलिस आदि विभागों से संबंधित थे। राजकीय सेवा...

त्रिवेणी घाट पर स्नान करते समय बरतें सावधानी

ऋषिकेश, यदि आप नगर की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट के गंगा तट पर स्नान कर रहे हैं तो सावधानी बरतिए !आपकी जरा सी लापरवाही आपकी जान को खतरे में डाल सकती है। गंगा तट त्रिवेणी घाट पर टापू के एक छोर पर गंगा का जल स्तर महज तीन-चार फुट होने के बावजूद स्नान के लिए लगाई डुबकी सुरक्षित नही...

मानसून अवधि में अवकाश पर रोक

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने मानसून अवधी के दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एव कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा ​है कि आदेशों का अनुपालन न किए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम के निहित प्राविधानों के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बुधवार को...

मौसम ने बदली करवट, उत्तराखंड पहुंचा मानसून

उत्तराखंड में करवट बदलते मौसम से मैदानी क्षेत्रों ने राहत महसूस की, लेकिन पहाड़ी इलाकों में बारिश से नुकसान का सिलसिला जारी है। बुधवार की सुबह से ही उत्तराखंड के सभी जिलों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हुई। वहीं, गढ़वाल मंडल के चमोली, रुद्रप्रयाग और पौड़ी में...

जीत की हैट्रिक से चूकी भारतीय टीम, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से हराया

नई दिल्ली, चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारतीय पुरूष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही भारतीय टीम इस प्रतियोगिता में जीत की हैट्रिक लगाने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से इस मैच में शार्प, टॉम क्रेग और ट्रेंट मिटन गोल किए, जबकि भारत...

यूकेडी ने निकाली डंडी कंडी यात्रा

देहरादून, राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में स्वास्थ्य संबंधित व्यवस्थाओं की बदहाली को लेकर उत्तराखंड क्रांतिदल ने डंडी-कंडी के साथ दून अस्पताल तक जुलूस प्रदर्शन किया। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री के नेतृत्व में यूकेडी कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय में एकत्रित हुए तथा पर्वतीय क्षेत्रों में मरीजों को अस्पताल ले जाने के तरीके...